herzindagi
image

दबे पांव नसों में जमने लगा है गंदा कोलेस्ट्रॉल, तो पिएं यह जादुई पानी; कुछ हफ्तों में दिखेगा असर

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए, नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकालना जरूरी हो जाता है। इसमें एक्सपर्ट का बताया लहसुन का यह पानी मदद कर सकता है। इससे गट हेल्थ को भी फायदा मिलता है।  
Editorial
Updated:- 2025-11-05, 08:32 IST

नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। जब हमारे ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल बढ़ जाता है, तो हमारी आर्टरीज की दीवारों पर यह जमने लगता है और इसके कारण धीरे-धीरे हमारी धमनियां संकरी होने लगती है। ऐसा होने पर रक्त प्रवाह में रुकावट आ सकती है और जब हमारे हार्ट को ऑक्सीजन वाला रक्त सही तरह से नहीं मिल पाता है, तो हार्ट अटैक हो सकता है। असल में कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जहां गुड कोलेस्ट्रॉल हेल्दी सेल्स, हार्मोन्स और भी कई चीजों के लिए जरूरी होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल दिल को नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए, नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकालना जरूरी हो जाता है। इसमें एक्सपर्ट का बताया लहसुन का यह पानी मदद कर सकता है। इससे गट हेल्थ को भी फायदा मिलता है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है लहसुन का पानी

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप फर्मेंटेड लहसुन का एक चम्मच पानी रोज पिएंगी, तो इससे आर्टरीज साफ होती हैं और गट हेल्थ में भी सुधार होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट हेल्थ में सुधार करता है।
  • इससे गट बैक्टीरिया बैलेंस होते हैं, डाइजेशन दुरुस्त होता है और शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन कम होता है। यह पानी ब्लोटिंग और गैस को कम करता है। इससे इम्यूनिटी में भी सुधार होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • नींबू में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह आर्टरीज को साफ करता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाने में मदद करता है।
  • तेजपत्ते में कई ऐसे कंपाउड्स होते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। इससे लिपिड मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और हार्ट हेल्थ दुरुस्त होती है। तेजपत्ता डाइजेशन को बेहतर बनाने मे भी मदद करता है।
  • लहसुन में एलिसिन होता है। इससे एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह ब्लड फ्लो में सुधार करता है और गट माइक्रोबेयिल बैलेंस को बनाकर रखता है।
  • सेंधा नमक में कई ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। यह शरीर में सोडियम लेवल बढ़ाए बिना ब्लोटिंग को कम करता है।

यह भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 2 बीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

कैसे तैयार करें लहसुन का पानी?

garlic for fatty liver

  • एक कांच का जार लें। इसमें नींबू के 3-4 टुकड़े डालें।
  • इसमें एक तेजपत्ता डालें।
  • अब इसमें 8-10 लहसुन की कलियां डालें।
  • इसमें 1 टीस्पून सेंधा नमक मिलाएं।
  • इसे आपको 3-4 दिन धूप में रखना है।
  • रोजाना जार को खोलकर इसे अच्छे से चलाएं।
  • इसे आपको रोजाना 1 चम्मच लेना है।

 

यह भी पढ़ें- नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा कम, बस इस तरह से कीजिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल...कुछ हफ्तों में रिपोर्ट में दिख सकता है अंतर

 

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में यह पानी मदद कर सकता है। साथ ही, सही डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।