कई बार यूरिन करते समय चुभने वाली जलन या दर्द महसूस होता है। इस स्थिति को चिकित्सकीय भाषा में डिस्यूरिया कहा जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है, इससे बहुत असुविधा होती है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है। लक्षण स्थिर या परिवर्तनशील हो सकते हैं और शरीर के कार्य और गति के आधार पर अलग हो सकते हैं।
यूरिन में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। चार सबसे आम कारण इस प्रकार हैं। इनके बारे में हमें आदित्य बिड़ला मेमोरियल हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एंड ट्रांसप्लांट सर्जन, यूरोलॉजी, डॉक्टर आनंद धरस्कर जी बता रहे हैं।
वास्तव में लंबे समय तक यूरिन नहीं करना ब्लैडर में जमा यूरिन की विषाक्तता को बढ़ा सकता है। यह एसिड आपके ब्लैडर लाइनिंग के संपर्क में रहता है जिससे रैशेज और दर्द होता है।
जब आप यूरिन करती हैं, तो यह घायल ब्लैडर की दीवारों के खिलाफ रगड़ता है और आपकी वेजाइना और मूत्रमार्ग को चोट पहुंचाता है।
यूरिन आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का हमारे शरीर का प्राकृतिक तंत्र है। जब आप पानी पीती हैं, तो ये विषाक्त पदार्थ उसमें समा जाते हैं और अंत में आपके शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
आप जितना अधिक पानी पीती हैं, आपका यूरिन उतना ही कम इकट्ठा होता है। लेकिन, यदि आप 7 से 8 गिलास से कम पीती हैं, जो कि एक निर्धारित सीमा है, तो आपका यूरिन अधिक अम्लीय हो जाता है। इसलिए, रिलीज होने पर दर्द और जलन महसूस होती है।
इसे जरूर पढ़ें:यूरिन लिकेज से परेशान हैं तो एक्सपर्ट के इन 3 टिप्स से मिलेगी राहत
यूटीआईयूरिन में जलन का सबसे आम कारण है। यह यूरिनरी ट्रैक्ट में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होता है। यूरिन करने में दर्द मूत्र मार्ग में सूजन के कारण भी हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
यूरेटर, ब्लैडर, यूरेथ्रा और किडनी आपके यूरिनरी ट्रैक्ट का निर्माण करते हैं। मूत्रवाहिनी नलिकाएं होती हैं जो यूरिन को किडनी से ब्लैडर तक ले जाती हैं। इनमें से किसी भी अंग में सूजन से यूरिन के दौरान दर्द हो सकता है।
यदि आपको सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीआई) है, तो आपको यूरिन करते समय दर्द का अनुभव भी हो सकता है। कुछ एसटीआई जो दर्दनाक यूरिन का कारण बन सकते हैं, इसमें जननांग दाद, सूजाक और क्लैमाइडिया शामिल हैं।
इन संक्रमणों के लिए जांच करवाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके लक्षण हमेशा नहीं होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:खांसते या छींकते समय लीक हो जाता है यूरिन तो ये 3 एक्सरसाइज करें
अगर आपको भी यूरिन करते समय जलन महसूस होती है तो इन कारणों के बारे में आप भी एक बार जरूर जान लें। समस्या से गंभीर होने से बचाने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com & Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।