herzindagi
image

दही जैसा वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है? महिला डॉक्टर से जानें

क्या आपको दही जैसा गाढ़ा, सफेद और चिपचिपा वजाइनल डिस्चार्ज हो रहा है? क्या इस डिस्चार्ज से बदबू भी आ रही है? अगर ऐसा है आप इसके पीछे का कारण जानना चाहती हैं और सोच रही हैं कि यह नॉर्मल है या नहीं, तो महिला डॉक्टर से इसका जवाब जान लीजिए।  
Editorial
Updated:- 2025-09-18, 20:23 IST

वजाइनल डिस्चार्ज, वजाइना को साफ रखने और इंफेक्शन्स से बचने के लिए बहुत जरूरी है। इसकी मदद से वजाइना साफ करता है। असल में यह वजाइना को खुद को क्लीन करने का एक तरीका है। इस डिस्चार्ज में लिक्विड, डेड सेल्स और बैक्टीरिया होते हैं। समय-समय पर वजाइना से क्लियर डिस्चार्ज होना, इंटिमेट हेल्थ के सही होने की निशानी है हालांकि, वजाइनल डिस्चार्ज का रंग, मात्रा और गंध इंटिमेट हाइजीन और हेल्थ के बारे में काफी कुछ कहता है।
वजाइनल डिस्चार्ज में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको दही जैसा गाढ़ा, सफेद और चिपचिपा वजाइनल डिस्चार्ज हो रहा है और इससे बदबू भी आ रही है, तो आपको इसके पीछे का कारणों को समझना चाहिए। ऐसा क्यों होता है, चलिए महिला डॉक्टर से इसका जवाब जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

वजाइना से दही जैसा वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना से क्लियर और हल्का डिस्चार्ज होना एकदम नॉर्मल है। शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस, ओव्युलेशन, पीरियड्स से पहले या बाद में ऐसा होता है।
  • क्लियर डिस्चार्ज जहां नॉर्मल होता है। वहीं, जब डिस्चार्ज का रंग, गाढ़ापन और गंध बदलने लगे, तो यह किसी परेशानी का संकेत होता है। यीस्ट इंफेक्शन इसका अहम कारण होता है। इसकी वजह से योनि में खुजली, जलन और दही जैसे सफेद गाढ़े डिस्चार्ज की समस्या होती है। जिन महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें भी बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन जल्दी लग जाते हैं। ऐसी स्थिति में बार-बार इंफेक्शन हो सकते हैं और दही जैसा वजाइनल डिस्चार्ज भी होने लगता है।

Is it normal to have yeast infection before period

  • लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स लेने से भी शरीर के गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और फंगस बढ़ने लगता है, जिससे दही जैसा डिस्चार्ज होता है।
  • अगर आपको दही जैसा गाढ़ा डिस्चार्ज हो रहा है, तो हो सकता है कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ हो। इसके अलावा, शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी डिस्चार्ज गाढा हो सकता है या इसमें से गंध आ सकती है।

यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए

यह विडियो भी देखें

दही जैसा वाइट डिस्चार्ज होने के साथ ये लक्षण नजर आएं तो न करें इग्नोर

vaginal itchiness and burning causes in summer

  • योनि में खुजली और जलन
  • पेशाब करते समय जलन
  • इंटिमेसी के दौरान तेज दर्द
  • योनि से हल्की बदबू आना
  • योनि में दाने या सूजन होना

 

यह भी पढ़ें- अचानक से बढ़ गया है वजाइनल डिस्चार्ज? कहीं ये कारण तो नहीं हैं जिम्मेदार 

वजाइनल डिस्चार्ज में किसी भी तरह का बदलाव होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।