herzindagi
yoga for ladies above  hindi

महिलाओं की 5 समस्याओं का 1 इलाज है ये योग, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें

आज हम आपको 1 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं की हेल्‍थ को 5 तरह से फायदा पहुंचा सकता है।   
Editorial
Updated:- 2022-07-11, 23:21 IST

उम्र बढ़ने के साथ चुस्त, तंदुरुस्त और लचीला रहने के लिए योग या कोई अन्य फिटनेस एक्टिविटी जल्दी शुरू करना हमेशा बेहतर होता है। लेकिन हम में से अधिकांश महिलाएं अपने स्वास्थ्य के बारे में अनभिज्ञ हैं और फिटनेस को अपनी प्राथमिकता लिस्‍ट में सबसे नीचे रखती हैं। और, जब तक हमारा शरीर वर्षों से चली आ रही गलतियों के कारण बीमारियों का शिकार नहीं हो जाता है, तब तक हमारा इस ओर ध्‍यान नहीं जाता है।

40 की उम्र के बाद जब घुटने या पीठ का दर्द सताता है और बढ़ता वजन परेशान करता है तो यह महिलाओं के लिए एक वेकअप कॉल होता है। लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है क्योंकि आप 40 की उम्र के बाद भी अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ले सकती हैं। आज हम आपको 1 ऐसे योग के बारे में बता रहे हैं जिससे रोजाना कुछ देर करके आप 40 की उम्र के बाद भी हेल्‍दी रह सकती हैं और इसकी जानकारी हमें बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के इंस्‍टाग्राम को देखने के बाद मिली है।

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, जो अपने रोमांचक फिटनेस रूटीन से अपने फैन्‍स को इंस्‍पायर करती रहती हैं, चाहती हैं कि आप उनको फॉलो करें! उन्‍होंने अपने #MondayMotivation सीरिज ने आपके शरीर में शक्ति का संचार करने के लिए एक योग मुद्रा का सुझाव दिया।

शिल्पा शेट्टी का बताया योग

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

योग के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, 'शरीर को हमेशा एक रूटीन को फॉलो करने के लिए थोड़ा सा धक्का चाहिए, जब उसने बिना किसी ब्रेक के काम किया हो। थोड़ा सुस्त या आलसी महसूस करना स्वाभाविक लग सकता है, लेकिन कभी भी अपने शरीर की मांगों को पूरी तरह से न दें। इसे पर्याप्त आराम दें, लेकिन इसे निष्क्रिय न होने दें।'

आगे उन्‍होंने लिखा, 'इसलिए, आज मैंने कुछ मिनट विपरीत नौकासन का अभ्यास करने में बिताए। यह बहुत भारी दिनचर्या की तरह नहीं लग सकता है, लेकिन यह एक शक्ति से भरपूर है।' इसे वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने विपरीत नौकासन करने में कुछ मिनट बिताएं। इसे कुछ महिलाएं रिवर्स बोट पोज़ के रूप में जानती हैं।

यह विडियो भी देखें

नौकासन को पीठ के बल लेटकर किया जाता है, जबकि विपरीत नौकासन को पेट के बल। इसमें शरीर की आकृति नौका समान प्रतित होती है, इसीलिए इसे विपरीत नौकासन कहते है।

इसे जरूर पढ़ें:शिल्‍पा शेट्टी की तरह 47 की उम्र में फिट दिखने के लिए करें ये 2 योग

विपरीत नौकासन के क्या फायदे हैं?

  • यह पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • कंधों, बाहों और कूल्हों को मजबूत करने में मदद करता है।
  • यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में भी सुधार करता है।
  • यह पेट के अंगों की मालिश करता है।
  • यह महिलाओं को डाइजेशन में सुधार करने में मदद करता है।

विपरीत नौकासन कैसे करें?

yoga for ladies hindi

  • इसे करने के लिए फर्श पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपनी बाजुओं को अपने शरीर के किनारों के साथ पीछे स्‍ट्रेच करें।
  • सांस छोड़ें और अपने सिर, चेस्‍ट और पैरों को धीरे-धीरे और साथ-साथ फर्श से उठाएं।
  • सुनिश्चित करें कि आपके हाथ जमीन पर न हो।
  • यह आसन ठीक तब किया जाएगा जब आपके पेट का अगला भाग फर्श पर टिका हो।
  • आपको अपने बट्स को सिकोड़ना होगा।
  • इस बात का ध्‍यान रखें कि आप पैरों को पूरी तरह से फैलाकर जांघ की मसल्‍स को फैलाएं।
  • जितना हो सके आराम से आसन को बनाए रखने की कोशिश करें।
  • यह सामान्य श्वास के साथ होना चाहिए।

सावधानी

लेकिन शिल्‍पा चेतावनी देती हैं कि अगर आपको हाल ही में पेट की सर्जरी हुई है या आप प्रेग्‍नेंट हैं तो आपको इस आसन को करने से बचना चाहिए।

फिटनेस के मामले में अक्सर महिलाएं हद से आगे बढ़ जाती हैं। उस खोज में, वे बिना ब्रेक के बैक-टू-बैक वर्कआउट भी करती हैं। वास्तव में, जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज आपके शरीर पर उल्‍टा प्रभाव डाल सकती है। आप अधिक थकान महसूस कर सकती हैं या कम ऊर्जा का सामना कर सकती हैं। इनके अलावा, आपको अपनी मसल्‍स के साथ-साथ नर्वस को फिर से जीवंत महसूस करने के लिए कुछ दिनों में धीमा करने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन इस योग को आसानी से करके आप कई समस्‍याओं को दूर कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:शिल्‍पा शेट्टी की तरह करें ये 4 योग, 45+ में दिखेंगी यंग

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। योग से जुड़ी ऐसी ही जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।