प्रेग्नेंसी के दौरान और खासकर प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बहुत आम है। वे त्वचा के अत्यधिक स्ट्रेच, त्वचा की लोच और लचीलेपन के खत्म होने के कारण होते हैं। मूल रूप से, जब वजन बढ़ने के बाद वजन कम होता है, जैसा कि प्रेग्नेंसी के बाद होता है तब स्ट्रेच मार्क्स होते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स त्वचा के बड़े हिस्से में फैल सकते हैं, खासकर पेट पर। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ये निशान त्वचा की सतह पर नहीं होते हैं, बल्कि वास्तव में त्वचा की निचली परतों में इलास्टिन और कोलेजन फाइबर में दरार के कारण होते हैं।
अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं और इसके चलते आपको साड़ी बेली के ऊपर की ओर पहनना पड़ता है तो इस आर्टिकल में बताए नुस्खों को जरूर आजमाएं। इन नुस्खों के बारे में हमें ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन जी बता रही हैं। तो देर किस बात की आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
हालांकि, स्ट्रेच मार्क्स समय के साथ धीरे-धीरे फीके पड़ जाते हैं, लेकिन उन्हें कभी भी पूरी तरह से हटाया नहीं जाता है। इसलिए, जैसे ही आप गर्भवती हों, आपको पेट की मालिश को डेली रूटीन में शामिल करने के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। आप इसके लिए शुद्ध जैतून या तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:स्किन से कैसे हटाएं स्ट्रेच मार्क्स? फाइन लाइन्स के लिए भी काम आएगी ये ट्रिक
मसाज प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स में भी मदद करती है। नाभि से शुरू होकर बाहर की ओर जाते हुए पेट की सर्कुलर मोशन से मसाज करनी चाहिए। ऊपरी पेट के लिए, दिशा दाएं से बाएं होनी चाहिए, जबकि निचले पेट के लिए सर्कुलर स्ट्रोक बाएं से दाएं होना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह और निर्देश के प्रेग्नेंट महिला के पेट की मसाज नहीं करनी चाहिए। त्वचा की लोच और लचीलापन बनाए रखने से, प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स का निर्माण बहुत कम होता है। जब पेट पर त्वचा खिंच जाती है, तो सूखापन और खुजली की समस्या हो सकती है। तेल से मसाज करने से ऐसी समस्याओं को रोकने में मदद मिलेगी।
यह विडियो भी देखें
आप स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें:कूल्हों और जांघों के स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए सबसे आसान होम रेमेडीज
आप भी इन टिप्स को आजमाकर स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम कर सकती हैं। ब्यूटी से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।