Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

पीठ को स्ट्रांग बनाने के लिए रोजाना सिर्फ ये 3 एक्‍सरसाइज करें

अगर लंबे समय तक वर्कफ्रॉम होम करने से आपकी पीठ में भी दर्द रहता है तो इन 3 एक्‍रसाइज को रोजाना कुछ देर जरूर करें।  
Updated:- 2020-11-12, 13:21 IST
back pain exercise main

कोरोना वायरस से बचने के लिए अभी भी ज्‍यादातर लोग वर्कफ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में लंबे समय तक बैठे रहने के कारण रीढ़ की हेल्‍थ पर बुरा असर पड़ता है। जी हां वर्कफ्रॉम होम कर रहे लोगों के सामने यह एक बड़ी समस्या है। घर में ठीक तरह से न बैठ पाने और लगातार काम करने के कारण ज्‍यादातर लोगों को पीठ दर्द की समस्या हो रही है। दिन भर कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखना और बिना ठीक सहारे के बैठने से कई लोगों को समस्या हो रही है। यूं तो इससे बचने के लिए आमतौर पर लंबे घंटों में छोटे-छोटे ब्रेक लेने की सिफारिश की जाती है। लेकिन इसके अलावा हम आपको तीन योगासन के बारे में बता रहे हैं जो आपकी पीठ को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

कशेरुकाओं को आराम देने के लिए शवासन

exercise for strong back inside  

अक्सर शवासन की सरल मुद्रा से पीठ के दर्द को शांत किया जा सकता है क्योंकि आप अपनी रीढ़ को सीधा करके उसे आराम देते हैं। हम आपको बैठने के लंबे घंटों के बीच दिन में एक या दो बार शवासन करने की सलाह देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:घर पर रहने के कारण गर्दन और पीठ में हो रहा है दर्द, ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करेंगी मदद

करने का तरीका

  • शवासन करने के लिए बिस्तर पर सीधा लेट जाएं।
  • अपने हाथ-पैर को खुला छोड़ दें। 
  • आपको अपने शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ना है।
  • दिमाग को भी शांति दें और पूरी तरह तनावमुक्त हो जाएं।
  • फिर धीरे-धीरे लंबी सांस लें और छोड़ें।
  • इस स्थिति में 10 सेकंड तक रूकें।
  • धीरे से बैठ जाएं और आंखें खोलें।

गरुड़ासन फॉर बैक स्ट्रेन

back pain exercise inside

इस आसन को ईगल पोज के रूप में भी जाना जाता है। इस पोजीशन के साथ आप अपनी रीढ़ को रिबूट कर सकती हैं और पीठ दर्द को अलविदा कह सकती हैं।

करने का तरीका

  • इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
  • धीरे से अपने बाएं पैर को दाहिने पैर के चारों ओर सामने से पीछे की ओर लपेटें। 
  • एक बार बैलेंस बनने के बाद बाएं हाथ को दाएं हाथ के चारों ओर, कंधे के लेवल पर, चेहरे के सामने लपेटें।
  • हथेलियों को आपस में मिलाएं। 
  • 6-8 सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहें और धीरे से इस मुद्रा से बाहर आ जाएं।
  • दूसरे पैर से भी ऐसा ही करें।

 

धनुरासन फॉर स्पाइनल

easy exercise for back inside

धनुरासन करने से आपके पीठ दर्द की शिकायत दूर हो जाती है और इसे रेगुलर करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें:पीठ दर्द का रामबाण इलाज है ये खास आसन, कुछ दिनों में दिखता है असर

 

करने का तरीका

  • इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। 
  • दोनों पैरों को मिलाकर घुटनों से मोड़ें।
  • अपने ऊपरी शरीर को पैर की ओर, और पैरों को सिर की ओर उठाना शुरू करें ताकि वह झुकने वाले आसन की तरह दिखाई दे। 
  • शरीर का सारा वजन नाभि पर पड़ने दें। इस पो‍जीशन में थोड़ी देर रहें।
  • इसके बाद आराम की स्थिति के साथ वापस पुरानी पोजीशन में जाएं।

इन योगासन को रोजाना कुछ देर करके आप भी अपनी पीठ को मजबूत बना सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के हरजिंदगी से जुड़ी रहें।  

Image Credit: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।