मोटापा दूर करेंगे कुर्सी पर बैठकर किए जाने वाले ये 3 योग, करें ट्राई

दिन भर कुर्सी पर बैठे रहने से आपका शरीर अनफिट हो जाता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि चेयर योग एक ऐसी चीज है जिसे कोई भी कभी भी कर सकता है। यदि आपके पास बैठने का काम है तो अपने इनएक्टिव इंटरवल्स के दौरान इन्हें शामिल करें या प्रत्येक घंटे के दौरान किसी 1 योग को करें।
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आप जिस कुर्सी का इस्तेमाल करती हैं वह महत्वपूर्ण नहीं है और आपको योग करने के लिए किसी स्पेशल कुर्सी की जरूरत नहीं होती है। साथ ही पहिए वाली कुर्सियां अस्थिर होती हैं, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अन्य कोई भी कुर्सी पर्याप्त हो सकती है।
अगर आपकी हाइट छोटी हैं तो खुद को एक मजबूत आधार प्रदान करने के लिए अपने पैरों के नीचे ब्लॉक या मुड़ा हुआ योगा मैट रखें। 'Aum Your Way' की फाउंडर मनीषा कोहली हमें कुछ आसान चेयर योग के बारे में बता रही हैं जिन्हें कहीं भी किया जा सकता है।
चेयर ईगल - गरुड़ासन
- बाएं पैर को दाएं पैर से क्रॉस करते हुए ईगल मुद्रा में आ जाएं।
- दाहिने पैर को अपने बाएं calf के चारों ओर जितना हो सके कसकर लपेटें।
- बाएं हाथ को कोहनी से अपनी दाहिनी ओर से क्रॉस करें।
- कोहनियों को मोड़ें और हथेलियों से मुट्ठी बना लें।
- अपनी कोहनी उठाएं और कंधों को कानों से दूर पुल करें।
- तीन से पांच सेकेंड के लिए अपनी सांस को रोककर रखें।
- दूसरी साइड से इस योग को दोहराएं।
चेयर पिजन- एक पद राजकपोतासन
- इस योग को करने के लिए दाहिने टखने को अपनी बाईं थाई के ऊपर लाएं।
- अपने घुटने को टखने पर जितना संभव हो सके बनाए रखें।
- इस चेयर पिजन को करते हुए तीन से पांच गहरी सांसें लें।
- यदि आप स्ट्रेच को और अधिक तेज बनाना चाहती हैं तो आगे झुकें।
- इसे दूसरे पैर से भी दोहराएं।
इसे जरूर पढ़ें:43 साल की महिलाएं श्रुति सेठ की तरह फिट रहने के लिए करें चेयर योग
कैट एन काउ चेयर पोज
- पैरों को फर्श पर और अपनी रीढ़ को एक कुर्सी पर लंबवत रखें।
- अपने हाथों को घुटनों या अपनी थाइज के टॉपपर रखें।
- श्वास लेते हुए, अपनी रीढ़ की हड्डी को झुकाएं और कंधों को नीचे और पीछे ले जाएं।
- कंधे को एक साथ लाएं। इसे काउ पोज कहते हैं।
- सास छोड़ते हुए, अपनी रीढ़ को राउंड करें और चिन को अपनी चेस्ट की ओर ले जाएं, जिससे आपका कंधा और सिर आगे बढ़ सकें।
- इसे कैट पोज कहते है।
- सांस लेते हुए काउ और सांस छोड़ते पर कैट के बीच 5 सांसों तक इसे करती रहें।
चेयर स्पाइनल ट्विस्ट - अर्ध मत्स्येन्द्रासन
- कुर्सी पर, अपनी पीठ को बाईं ओर रखते हुए साइड पोजीशन लें।
- स्पाइनल ट्विस्ट करने के लिएकुर्सी के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए अपने सिर को बाईं ओर मोड़ें।
- प्रत्येक सांस को लेते हुए, अपनी रीढ़ को स्ट्रेच करें और सांस छोड़ते हुए को ट्विस्ट करें।
- अपने पैरों को कुर्सी के दाहिनी ओर घुमाते हुए, मोड़ को दाईं ओर दोहराएं।
शरीर के लिए बेसिक स्ट्रेच
एक सहारे के रूप में कुर्सी का उपयोग करके अपनी बाहों, पैरों या अपने बॉडी के अन्य हिस्सों में स्ट्रेच करें। इसके अलावा, लगातार स्क्रीन देखने से अपनी आंखों को रिलैक्स देने के लिए आप अपनी आंखें बंद भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कुर्सी पर बैठे-बैठे इन 4 योगासन को करें, मोटापे और सर्वाइकल से छुटकारा पाएं
इन योगासन को कुर्सी की मदद से कहीं भी करके आप खुद को फिट रख सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिदंगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।