herzindagi
asanas to reduce high blood sugar

सर्दियों में शुगर (Diabetes) को कंट्रोल कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोज सिर्फ 10 मिनट करें और चमत्कार देखें

डायबिटीज कंट्रोल करने में योग कैसे मदद करता है? हिमालयन सिद्धा अक्षर द्वारा बताए 5 असरदार योगासनों के बारे में जानें, जो सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में फायदेमंद हैं। इनमें से कम से कम 3 योगासनों को रोजाना जरूर करें। 
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 10:00 IST

डायबिटीज को खमोश बीमारी कहा जाता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती है। इसमें शरीर अपने ब्‍लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखने में मुश्किल महसूस करता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सही लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ योग भी शरीर और मन को संतुलित करके एक प्राकृतिक उपचार की तरह काम करता है।

योग गुरु और अक्षर योग केंद्र के फाउंडर, हिमालयन सिद्धा अक्षर बताते हैं कि योग शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है और इसे डेली रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। हम आपको 5 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो सर्दियों में शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, लेकिन सबसे पहले यह जान लेते हैं कि डायबिटीज कंट्रोल करने में योग कैसे मदद करता है।

योग डायबिटीज कैसे कंट्रोल करता है?

  • कुछ योगासन अग्नाशय को सक्रिय करते हैं, जिससे इंसुलिन का काम बेहतर होता है।
  • यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं, जिससे बॉडी शुगर को सही तरीके से इस्तेमाल कर पाती है।
  • योग करने से तनाव कम होता है और इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
  • धीमी स्ट्रेचिंग, ब्रीदिंग तकनीक और सही ब्‍लड सर्कुलेशन, ये सभी ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

यह आसन पेट के अंगों पर अच्छा प्रभाव डालता है, खासकर अग्न्याशय और लिवर पर। इससे इंसुलिन का स्राव अच्‍छा होता है और डाइजेशन भी सुधरता है। इसके अलावा, इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ता है और पीठ दर्द से राहत मिलती है।

Ardha matsyendrasana for high blood sugar

अर्ध मत्स्येन्द्रासन कैसे करें?

  • पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं।
  • दाएं पैर को मोड़कर बाईं जांघ पर रखें।
  • दाएं हाथ को पीछे जमीन पर रखें और बाईं कोहनी को दाएं घुटने पर लगाएं।
  • शरीर को दाईं तरफ मोड़ें और 5–7 सांसों तक रुकी रहें।
  • दूसरी तरफ भी ऐसा ही करें।

इसे जरूर पढ़ें: डायबिटीज को मैनेज करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

धनुरासन

यह आसन शरीर की कई ग्रंथियों को सक्रिय करता है और अग्न्याशय में ब्‍लड फ्लो बढ़ाता है। इससे पेट की मसल्‍स मजबूत होती हैं और थकान कम होती है।

धनुरासन कैसे करें?

  • इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और घुटने मोड़ें।
  • हाथों से टखनों को पकड़ें।
  • सांस लें और चेस्‍ट व जांघों को ऊपर उठाकर शरीर को धनुष जैसा बनाएं।
  • 15–20 सेकंड तक धीरे-धीरे सांस लेती रहें।

वज्रासन

यह सबसे आसान आसनों में से एक है, जिसे भोजन के तुरंत बाद भी किया जा सकता है। यह पाचन सुधारता है और ब्लड शुगर बढ़ने की गति को कम करता है।

Vajrasana to control sugar level

वज्रासन कैसे करें?

  • इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं।
  • पीठ सीधी रखें और हाथ जांघों पर रखें।
  • आंखें बंद करके 5–10 मिनट तक आराम से सांस लें।

शवासन

हाई ब्लड शुगर का एक बड़ा कारण तनाव है। शवासन शरीर और मन को पूरी तरह शांत करता है और तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) को कम करता है।

शवासन कैसे करें?

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • हाथ-पैर हल्के से फैलाएं।
  • आंखें बंद करके सांसों पर ध्यान दें।
  • 10-15 मिनट तक आराम करें।

पश्चिमोत्तानासन (आगे की ओर झुकना)

यह आसन शरीर को शांत करता है, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है और तनाव कम करता है, जो ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद है।

Paschimottanasana to control blood sugar

पश्चिमोत्तानासन कैसे करें?

  • पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं।
  • सांस लें और हाथ ऊपर उठाएं।
  • सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • पैरों की उंगलियां या टखने पकड़ने की कोशिश करें।
  • इस मुद्रा में 5-8 गहरी सांसों तक रहें।

इसे जरूर पढ़ें: डायबिटीज को कैसे कंट्रोल कर सकता है योग, एक्‍सपर्ट से जानें

यदि इन योगासनों को रोज और ब्रीदिंग की सही तकनीक के साथ किया जाए, तो ब्लड शुगर लेवल को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल किया जा सकता है। योग न केवल शरीर के अंगों को सक्रिय करता है, बल्कि मन को भी शांत करता है, जिससे डायबिटीज मैनेजमेंट आसान होता है।

हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।