Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

कुर्सी पर बैठे-बैठे इन 4 योगासन को करें, मोटापे और सर्वाइकल से छुटकारा पाएं

अगर आप योग न करने के पीछे अक्सर समय न होने का बहाना बनाती हैं तो इस आर्टिकल में बताए योग को कुर्सी पर बैठकर कहीं भी और कभी भी करें। 
Updated:- 2021-05-31, 14:23 IST
chair yoga fitness  main

तन और मन को दुरूस्‍त रखने के लिए रोजाना योग जरूर करना चाहिए। अगर आप योग करना शुरू करना चाहती हैं लेकिन आपका शरीर आपको स्‍कावट्स, फर्श पर बैठने या आसानी से खड़े होने की अनुमति नहीं देता है, तो आप चेयर योग कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप भी उन महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं जो योग न करने के पीछे अक्सर समय न होने का बहाना बनाती हैं तो भी आप कुर्सी पर बैठकर कहीं भी और कभी भी इसे आसानी से कर सकती हैं।

हालांकि चेयर योग पोज थोड़े संशोधित योग पोज हैं ताकि उन्हें कुर्सी पर बैठे हुए किया जा सके। लेकिन यह आपको सामान्य योग के तरह लाभ देते हैं, जैसे मसल्‍स की टोन में सुधार, तनाव में कमी, सांस लेने की आदतों में सुधार और मसल्‍स की ताकत को बढ़ाना आदि। साथ ही कुछ योग आपको मोटापे से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं।

जब आप कुर्सी योग करते हैं तो किसी विशेष प्रकार की कुर्सी की आवश्यकता नहीं होती है। बस सुनिश्चित करें कि इसमें पहिए नहीं हो क्‍योंकि जब आप इस पर विभिन्न पोज़ करते हैं तो हिलते नहीं हैं। कुर्सी की ऊंचाई इतनी होनी चाहिए कि आप अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से लगा सकें। यदि आपकी हाइट बहुत छोटी हैं, तो आप अपने पैरों के नीचे ब्लॉक का उपयोग कर सकती हैं। आइए ऐसे ही कुछ चेयर योगा पोज़ हैं जिन्हें आप घर पर आज़मा सकती हैं।

चेयर बितिलासन और मार्जरी आसन

Chair Cat Cow Stretch inside

  • इसे करने के लिए चेयर पर बैठ जाएं।
  • रीढ़ सीधी और दोनों पैर फर्श पर रखें।
  • दोनों हथेलियों घुटनों या थाइज पर रखें।
  • लंबी सांस को भीतर की ओर खींचते हुए सीने को बाहर की ओर फुलाएं।
  • रीढ़ की हड्डी को मोड़ते हुए कंधों को पीछे की तरफ ले जाएं। यह बितिलासन है।
  • फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, रीढ़ की हड्डी को पीठ की तरफ ले जाकर गोल करें।
  • ठोड़ी को गले में लगाएं। ऐसे करें कि कंधे और सिर आगे की तरफ झुक जाएं। ये मार्जरी आसन है।
  • इन दोनों ही आसनों को धीरे-धीरे लंबी सांस लेते और छोड़ते हुए कम से कम 5 बार करें।

इसे जरूर पढ़ें:इन 5 एक्‍सरसाइज से चेयर पर बैठे-बैठे करें कैलोरी burn

चेयर ऊर्ध्व हस्तासन

Chair Raised Hands Pose inside

  • इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले कुर्सी पर बिल्कुल सीधी बैठ जाएं।
  • अब सांसों को अंदर खींचते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • कुछ सेकंड के लिए इस पो‍जीशन में रहें।
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं।
  • इस योग को कम से कम 10 बार करें।
  • ऐसा करते समय अपनी पीठ और बाकी शरीर को सीधा रखें।

चेयर अर्ध मत्स्येन्द्रासन

Chair Spinal Twist inside

  • इसे करने के लिए कुर्सी के साइड पर बैठ जाएं।
  • कुर्सी आपके बाएं हाथ की तरफ होनी चाहिए।
  • कुर्सी की पीठ को पकड़कर अपने सिर को बाईं तरफ घुमाएं।
  • रीढ़ की हड्डी को सांस लेते हुए लंबाई में स्‍ट्रेच करने की कोशिश करें।
  • सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को मोड़ने की कोशिश करें।
  • 5 बार सांस लेने और छोड़ने तक इस एक्‍सरसाइज को लगातार करें। फिर सामान्य हो जाएं।
  • इसके बाद इसी प्रक्रिया को दाएं हाथ की तरफ से भी दोहराएं।

चेयर उत्थित पार्श्वकोणासन

Chair Extended Side Angle

  • एक कुर्सी पर बैठें और अपनी पीठ सीधी रखें
  • अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से लगाएं
  • गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए अपने पैरों को आगे की ओर झुकाएं
  • अपने हाथों को फर्श पर टिकाएं और अपने सिर को लटकने दें
  • एक हाथ फर्श पर रखें और दूसरे हाथ से छत की ओर करें।
  • जब तक हो सके इसी मुद्रा में बने रहें।
  • सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य हो जाएं।
  • यदि आप पूरी तरह से मुड़ने में असमर्थ हैं तो आप सपोर्ट के लिए कुर्सी के पिछले हिस्से को भी पकड़ सकती हैं।
  • पुरानी पोजीशन में वापस आएं और दूसरी साइड से इस एक्‍सरसाइज को करें।

इसे जरूर पढ़ें:ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

चेयर योग की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप कहीं भी कर सकती हैं। यदि आप काम पर तनावग्रस्त हैं तो कुछ समय पोज़ का अभ्यास करने के लिए निकालें। सांस लेने की तकनीक निश्चित रूप से आपका स्‍ट्रेस लेवल नीचे ला सकता है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।