Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

होटल नहीं, इस बार Ashram में करें स्‍टे! ये हैं भारत के सबसे शांत और खूबसूरत आश्रम; मिलती है सुकून की गारंटी

अगर आप शोरगुल से दूर, किसी शांति और पॉज‍िट‍िव‍िटी से भरे जगहों की तलाश कर रही हैं, तो भारत के इन शहरों में आपको जरूर जाना चाह‍िए। इस दौरान आप होटल नहीं, बल्‍क‍ि आश्रम में स्‍टे करें। आप यहां योग और ध्यान सेशन में हिस्‍सा ले सकती हैं। यहां आपको सुकून जरूर मि‍लेगा।
Updated:- 2025-12-02, 14:55 IST
image

घूमना-फ‍िरना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सालों साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। आमतौर पर लोग कहीं घूमने जाते हैं, तो होटल में ही स्‍टे करते हैं। हालांक‍ि इसका चार्ज भी बहुत ज्‍यादा होता है। ऐसे में अगर आप कम बजट में शांत और सुकून से भरी छुट्टि‍यां एंजॉय करना चाहती हैं, तो इस बार होटल में रुकने के बजाय आश्रम में स्‍टे करें।

आपको बता दें क‍ि भारत में कई ऐसे खूबसूरत और शांत आश्रम हैं, जहां आपको नेचुरल ब्‍यूटी के बीच रहने का मौका मिलता है। यहां आकर आप न केवल अपनी भागदौड़ भरी ज‍िंदगी से ब्रेक ले सकती हैं, बल्कि योगा, मेडिटेशन और सात्विक भोजन से खुद को तरोताजा भी कर सकते हैं। ये जगहें आपको मन की शांति और एक नया पॉजिटिव नजरिया देती हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ आश्रमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां आपको अपनी लाइफ में एक बार तो जरूर जाना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

parmarth niketan

परमार्थ न‍िकेतन, ऋषिकेश

जब भी सुकून भरे ट्र‍िप की बात होती है तो ऋषिकेश का नाम सबसे पहले लि‍या जाता है। यहां आप गंगा आरती में शाम‍िल हो सकती हैं। गंगा क‍िनारे बैठकर सुकून पा सकती हैं। यूं तो ऋषिकेश में कई शानदार होटल्‍स मौजूद हैं, लेक‍िन आप एक बार परमार्थ न‍िकेतन आश्रम में जरूर रुकने का प्‍लान बनाएं। यहां आपको इतना सुकून म‍िलेगा, ज‍ितना दुन‍िया के किसी कोने में नहीं म‍िल सकता है। यहां रोजाना होने वाली गंगा आरती, योग सेशन और मेड‍िटेशन प्रोग्राम मन को एक अलग ही शांत‍ि पहुंचाते हैं।

इसे भी पढ़ें: New Year 2026 का जश्न मनाने के लिए बेस्‍ट हैं भारत के ये 5 ड्रीम डेस्टिनेशन, पर‍िवार संग करें एंजॉय

ईशा फाउंडेशन, कोयंबटूर

तम‍िलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु ने ये योग केंद्र स्थाप‍ित क‍िया है। यहां मौजूद 112 फीट ऊंची आदियोगी शिव जी की मूर्ति पूरी दुन‍िया भर में फेमस है। यहां आकर भी आपको एक अलग ही सुकून का एहसास होगा। सावन और शि‍वरात्र‍ि के माैके पर तो यहां कई प्रोग्राम आयोज‍ित क‍िए जाते हैं। पूरी दुन‍िया भर से लोग यहां आकर सुकून पाते हैं।

ओशो इंटरनेशनल र‍िजॉर्ट, पुणे

वैसे तो ओशो की लाइफ आसान नहीं रही थी, लेक‍िन दुन‍ियाभर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। महाराष्‍ट्र के पुणे में स्‍थ‍ित र‍िजॉर्ट में आकर आप सारी मॉडर्न सुख-सुविधाओं का मजा ले सकती हैं। आपको यहां पर हर एक कल्चर की झलक देखने को म‍िलेगी। आपको बता दें क‍ि यहां पर कई तरह के मेड‍िटेशन सेशन आयोज‍ित क‍िए जाते हैं।

osho international resort

Image Credit- osho resort

इसे भी पढ़ें: Holiday Destination Under 15000: नए साल पर 15 हजार के बजट में घूम आएं भारत के ये 5 डेस्टिनेशन, द‍िल जीत लेगा हर एक नजारा

रामकृष्ण मिशन आश्रम, वेस्‍ट बंगाल

वेस्‍ट बंगाल का रामकृष्ण मिशन आश्रम भी बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इसे स्वामी विवेकानंद ने बनवाया था। इस आश्रम में आप न केवल ध्यान और पूजा कर सकती हैं, बल्‍क‍ि सेवा, ज्ञान और भक्ति का संगम भी देखने को म‍िलता है। आपको यहां पर फैम‍िली के साथ एक बार जरूर जाना चाह‍िए।

अगर आप इन आश्रमों में जाती हैं, तो आपको सुकून तो मि‍लेगा ही, साथ ही खर्च भी कम आएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।