herzindagi
how much calories quantity to these foods

बर्गर से लेकर मैगी, जानिए किस चीज़ में होती है कितनी कैलोरी

आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको ये बताने जा रहा हूं कि आप जो खा रही है उस फ़ूड में कितनी कैलोरी है। चलिए जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-09-11, 19:53 IST

जब बात वजन बढ़ाने और घटाने की आती है तो ये जानना बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप दिन भर में कितना कैलोरी ले रही हैं या फिर कितना बर्न कर रही हैं। अमूमन ये नहीं मालूम होता कि किसी एक फ़ूड में कितनी कैलोरी होती है और कितनी नहीं। अगर ये जानकारी नहीं है तो आप कितना भी एक्सरसाइज से लेकर खान-पान की चीजों का सहारा ले लीजिए शरीर को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इसके लिए ज़रूरी है ये जानना कि कौन से फ़ूड में कितनी मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए हम आपको इस लेख के माध्यम से आज बताने जा रहे हैं कि कौन से फ़ूड में कितनी मात्रा में कैलोरी होती है। तो चलिए जानते हैं-

कैलोरी क्या होती है? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैलोरी शरीर के उर्जा के एक इकाई है जो डाइट और फिटनेस के क्षेत्र में अधिक इस्तेमाल की जाती है। कैलोरी ये तय करती है कि हमें कितनी मात्रा में भोजन लेना चाहिए और कितना एक्सरसाइज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: मजे-मजे में 10 मिनट में 100 कैलोरी बर्न करने के मजेदार तरीके एक्‍सपर्ट से जानिए

पिज्जा-बर्गर 

know you calories quantity to these foods inside

आजकल फ़ास्ट फ़ूड का टाइम है। खासकर बच्चे इसे खूब पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक पिज्जा और बर्गर में औसतन कितनी कैलोरी होती है। अगर नहीं! तो हम आपको बताते हैं। एक पिज्जा में लगभग 266 कैलोरी होती है। बर्गर में तक़रीबन 295 कैलोरी और एक सैंडविच में लगभग 233 कैलोरी होती है। (जीरो कैलोरी वाले 9 फूड्स)

मैगी

calories quantity to maggi these foods inside

आजकल कामकाजी महिलाओं के लिए यह एक पसंदीदा फ़ूड है। अगर खाना बनाने का टाइम नहीं है तो इसे झट से बना के खा लेती हैं। अगर आप भी रोजाना मैगी खाती हैं तो आपको ये ज़रूर जानना चाहिए कि मैगी के एक पैकेट या एक प्लेट में कितनी कैलोरी होती है। मैगी में कम से कम 600 कैलोरी होती है जो मोटापे को बढ़ाने के लिए काफी है। (Zero कैलोरी फूड खाने से मिलेगा Zero साइज़ फिगर ?)

 

संतरा

how much calories quantity to these foods inside

हेल्थ के लिए संतरा को सही माना जाता है। शायद इसकी वजह यह है कि इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है। तक़रीबन 150 ग्राम संतरे में लगभग 47 कैलोरी होती है। (नेगेटिव कैलोरी फूड्स अपनाएं)

अमरूद

know calories quantity to these foods inside

आजकल बाज़ार में अमरुद काफी मिल रहे हैं। अगर आप भी अमरुद खरीद रही हैं तो आपको ये ज़रूर जान लेना चाहिए कि अमरुद में कितनी कैलोरी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 200 ग्राम अमरुद में 68 कैलोरी होती है।

 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट इस एक्‍सरसाइज को करने 100 कैलोरी बर्न कर सकती हैं आप

सेब     

calories quantity to these foods inside

अगर आप रोज एक सेब खाती होंगी तो आपको ये ज़रूर मालूम होगा कि एक सेब में कितनी कैलोरी होती है। अगर नहीं जानती, तो हम आपको बताते हैं। सेब में औसतन 52 कैलोरी होती है। इसी तरह 100 ग्राम मशरूम में 22, 100 ग्राम बैंगन में 25, 100 ग्राम चुकंदर में 43 कैलोरी होती है। (इन 3 एक्सरसाइज से बर्न हो सकती है सबसे ज्यादा कैलोरी)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@www.1mg.com,i.ytimg.com)

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।