herzindagi
image

क्या आपने वजन कम करने वाली रसमलाई के बारे में सुना है? डाइटिशियन से जान लीजिए

रसमलाई का जिक्र आते ही कैलोरी से भरपूर मिठाई दिमाग में आ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। लेकिन, क्या आपने वजन कम करने वाली रसमलाई के बारे में सुना है? चलिए डाइटिशियन से जान लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-14, 17:46 IST

रसमलाई का जिक्र आते ही कैलोरी से भरपूर मिठाई दिमाग में आ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। लेकिन, क्या आपने वजन कम करने वाली रसमलाई के बारे में सुना है? अगर आपको ऐसा लग रहा है कि हम मजाक कर रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम आपको रसमलाई फ्लेवर वाली एक ऐसी पुडिंग के बारे में बता रहे हैं, जो हेल्दी है, टेस्टी है, न्यूट्रिशन्स से भरपूर है और इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा। इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें हेल्दी हैं और सेहत को फायदा पहुंचाती हैं। चलिए, आपको रसलमाई फ्लेवर वाली इस पुडिंग के बनाने के तरीके और इसके फायदों के बारे में जानते हैं। इस बारे में डाइटशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं।

गुणों से भरपूर है यह रसमलाई, वजन भी करेगी कम

  • मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह हड्डियों और दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • मखाना एक सुपरफूड है, जिसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है और प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती है। खासकर, डायबिटीज पेशेंट्स के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इससे बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

traditional-indian-drinks-top-view

  • बादाम में फाइबर और मैग्नीशियम होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी को भी पूरा करता है।
  • योगर्ट, पाचन में सुधार करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इससे प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं और गट हेल्थ में सुधार होता है।
  • केसर शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस रसमलाई को आप पोर्शन कंट्रोल के साथ खाएं, तो शरीर को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- 1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए डाइटिशियन ने बताए ये रामबाण नुस्खे, क्या आप इन्हें जानना चाहेंगी?

घर पर कैसे बनाएं यह हेल्दी रसमलाई?

makhana health benefitd

  • आपको 1 कटोरे में भुने हुए मखाने और 200 ग्राम बिना किसी फ्लेवर का हाई प्रोटीन ग्रीक योगर्ट लेना है।
  • गुनगुने पानी में केसर के कुछ धागे भिगोएं। आपको 2 टेबलस्पून शहद और 8-10 भीगे और छिले हुए बादाम और इलायची पाउडर लेना है।
  • मखाने, योगर्ट, बादाम, इलायची पाउडर, केसर और शहद को एक साथ अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • अब इस मिक्चर को 1 कटोरे में डालें और फ्रिज में लगभग 1 घंटे के लिए सेट होने रख दें।
  • जब यह सेट हो जाए, तो इसमें पिस्ता और केसर डालें। आपकी हेल्दी रसमलाई तैयार है।

 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

 

 

वजन कम करने के लिए इस रसमलाई को आप डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।