Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

क्या Zero कैलोरी फूड खाने से मिलेगा Zero साइज़ फिगर ?

जब करीना कपूर ने जीरो फिगर अपनाया था तब सभी उनके दीवाने हो गए थे। पर इसे पाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जीरो कैलोरी डायट के बारे में भी जान लीजिए। 
Updated:- 2021-03-03, 19:40 IST
kareena zero calorie diet

हेल्दी रहने के लिए बैलेंस डायट जरूरी है। कैलोरी हेल्थ के लिए सबसे जरूरी है तो फिर ज़ीरो कैलोरी से आप कैसे स्वस्थ रहेंगें ये जानना भी जरूरी है। एक लड़के और लड़की को दिनभर में कितनी कैलोरी की जरूरत है और उन्हें ये कैलोरी कैसे लेनी चाहिए ये सब बातें जानना भी आपके लिए जरूरी है। खासकर उन लड़कियों के लिए जो ज़ीरो साइज़ पाने के लिए क्रेज़ी हैं। जब करीना कपूर खान ने ज़ीरो फिगर किया था तब पूरे बॉलीवुड में एक ट्रेंड चल निकला था। ज़ीरो फिगर ट्रेंड। पर क्या आप जानते हैं कि इस फिगर को पाने के लिए अपनाई जाने वाली जीरो कैलोरी डायट क्या होती है।

कैलोरी क्या होती है

calories

कैलोरी ऊर्जाकी इकाई होती है। कैलोरी हम सभी के शरीर के लिए सबसे जरूरी होती है। सोते, जागते, उठते, बैठते, चलते, सांस लेते समय हमें जितनी भी एनर्जी की जरूरत होती है वो हमें कैलोरी के ज़रिये ही मिलती है।

Zero कैलोरी क्या होती है

ज्यादातर लोग zero कैलोरी सुनकर ये समझते हैं कि खाने में कैलोरी नहीं लेनी है। लेकिन ऐसा नहीं है ज़ीरो कैलोरी का मतलब होता है कि आप दिनभर में उतनी ही कैलोरी खाए जितनी कैलोरी आपके शरीर के लिए ज़रूरी है। आपके शरीर में ज्यादा कैलोरी आपके लिए वैसे भी नुकसानदायक होती है। जो महिलाएं वजन कम करने के बारे में सोच रही हैं उनके लिए ज़ीरो कैलोरी डायट सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

लड़के और लड़कियों को एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए

men and women calories

लड़के और लड़कियों को एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिये ये उनकी दिनभर की भागदौड़, उनके वजन, ऊंचाई, स्वास्थय जैसी कई चीज़ों पर निर्भर करता है। हर किसी कीबॉडी को कैलोरी की अलग-अलग मात्रा की जरूरत होती है। अगर आमतौर पर बात करें तो एक लड़के को दिनभर में 2500 कैलोरी की ज़रूरत होती है और एक लड़की को 2000 कैलोरी की। लेकिन ये तब होता है जब आप एक दम स्वस्थ हैं। उम्र के हिसाब से भी आपके शरीर की कैलोरी की जरूरतों में फर्क आता है।

इसे भी पढ़ें-हर थोड़े दिनों में चेंज करती हैं शिवांगी जोशी अपना डाइट प्लान

ज़ीरो कैलोरी फूड कौन से हैं ?

ज़ीरो कैलोरी फूड को आप लो कैलोरी फूड भी कह सकते हैं। क्योंकि ऐसा कोई भी फूड नहीं है जिसमें कैलोरी ना हो। ज़ीरो कैलोरी फूड वो होते हैं जिनमें कैलोरी बाकि किसी फूड के मुकाबले सबसे कम होती है। जिसे खाने के बाद वो शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं बनाते और आसानी से बर्न भी हो जाते हैं

इसे जरूर पढ़ें-करण जौहर ले रहे हैं कीटो डाइट, स्लिम फिगर चाहिए तो आज से ही कीटो डाइट अपनाइए

5 लो कैलोरी फ्रूट्स

zero calorie fruits

  • 100 ग्राम सेब से 52 कैलोरी मिलती हैं जो दिनभर में आसानी से बर्न भी हो जाती हैं।
  • 100 ग्राम पाइनएप्पल में 50 कैलोरी होती हैं।
  • 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी से आपको सिर्फ 33 कैलोरी मिलती हैं।
  • 100 ग्राम मौसमी से शरीर को 43.02 कैलोरी मिलती हैं।
  • 28 ग्राम तरबूज में 9 कैलोरी होती हैं।

5 लो कैलोरी सलाद

zero calorie salad

  • 100 ग्राम खीरा में सिर्फ 16 कैलोरी ही होती हैं।
  • 100 ग्राम प्याज में 40 कैलोरी हैं।
  • 100 ग्राम टमाटर में 18 कैलोरी होती हैं।
  • 100 ग्राम गाजर से 41 कैलोरी आपके शरीर को मिलती हैं।
  • 100 ग्राम नींबू में 29 कैलोरी होती हैं।

5 लो कैलोरी सब्जियां

zero calorie vegitabels

  • 100 ग्राम बेगन में 25 कैलोरी
  • 100 ग्राम गोभी में 36 कैलोरी
  • 100 ग्राम मशरूम में 22 कैलोरी
  • 100 ग्राम ब्रोकली में 34 कैलोरी
  • 100 ग्राम ग्रीन बीन्स में 31 कैलोरी

तो आप अब ज़ीरो डायट के बारे में जान चुके हैं। अगर आप भी करीना कपूर की तरह फिट और टोन्ड बॉडी चाहती हैं तो इस डायट को फोलो कर सकती हैं लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें खाने या पीने की सलाह को मानने से पहले आप किसी एक्सपर्ट से इस बारे में बात कर लें क्योंकि ये जरूरी नहीं है कि जो डायट करीना कपूर जैसी बॉलीवुड हीरोइन के लिए बेस्ट हो वो हर महिला को सूट करे। ये भी हो सकता है कि आप इस डायट में अपनी बॉडी के हिसाब से कुछ बदलाव करके वैसे ही फिट बॉडी पाएं और हेल्दी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।