herzindagi
main cassava usin tips in hindi

क्या आपको कसावा के इन हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में पता है?

कसावा क्या है और इसके क्या बेनिफिट्स हैं? अगर आपको नहीं पता तो जानने के लिए पढ़ें ये लेख।
Editorial
Updated:- 2021-05-31, 11:38 IST

आप उन्हीं खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करते होंगे इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हो। इसलिए रोज़ खाने और पीने के लिए ऐसे ही पदार्थों को तलाशते रहते हैं। तो ज़ाहिर सी बात है कसावा भी आप खाते ही होंगे। अगर नहीं खाते, तो शायद आपको इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में पता ही नहीं है। कसावा क्या है और इसके क्या बेनिफिट्स हैं? इसके बारे में जानने के लिए आपको कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम इस लेख के ज़रिए आपको कसावा के बारे में बताते हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि इसको किस तरह उपयोग कर सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले ये जानते हैं कि कसावा है क्या?

क्या होता है कसावा?

inside what is cassava

कसावा की प्रकृति एक झाड़ीनुमा पौधे के समान होती है। इसको मनिहॉट एस्‍कुलेंटा नाम से भी जाना जाता है। यह ज़्यादातर गर्म स्थानों पर उगाया जाता है क्योंकि ये गर्म और कम पानी में भी उगा जाता है। ज़्यादातर कसावा की जड़ का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको यह नहीं पता कि कसावा दिखता कैसा है तो आपको बता दें कि यह शकरकंद की तरह होता है जिसको सब्ज़ी की तरह बनाया जाता है। एक बात और अपने साबूदाने का इस्तेमाल तो किया ही होगा। जानकारी के मुताबिक साबूदाना कसावा के पाउडर से ही बनाया जाता है, हो गए हैरान!

क्या हैं कसावा के हेल्थ बेनिफिट्स?

आपने कसावा के बारे में जान लिया आप आपको बताते हैं कि उसके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।

पोषक तत्वों से भरपूर

inside  cassava health benefits in hindi

कसावा में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे- फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन आदि जो शरीर को स्ट्रांग बनाते हैं अगर कसावा का संतुलित मात्रा सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आप हफ्ते में एक बार कसावा की सब्ज़ी बना ही सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

वज़न घटाने में मददगार

inside  stamach benefits

अगर आप अपना वेट लॉसकर रहे हैं तो कसावा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार कसावा में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो भूख का एहसास नहीं होने देते जिसकी वजह से जल्दी खाना खाने की इच्छा नहीं होती। इसलिए आप ये अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप जानती हैं सोंठ के सेहत से जुड़े ये अद्भुत फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

पेट या पाचन तंत्र में लाभदायक

inside  weight loose tips with cassava

ऐसा कहा जाता है कि यह पेट या पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि कसावा में मौजूद तत्व पेट में मौजूद जीवाणु को मज़बूत बनाता है। साथ ही कसावा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र का ख्यालरखता है। अगर आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या है तो आप कसावा को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

एंटी-न्यूट्रिएंट्स से होता है भरपूर

inside  cassava

कसावा में एंटी-न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इस शोध में पाया गया है कि यह कई बीमारियों जैसे बाल झड़ना, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करना आदि से भी बचाता है। इसलिए आप कसावा का संतुलित मात्रा में नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। तो अपने जान लिया कसावा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में अब जानते हैं इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-इन पांच तरीकों को अपना शरीर में बढ़ाया जा सकता है आयरन अब्ज़ॉर्प्शन

कसावा को इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स

inside  cassava using tips

आप कसावा को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि आप इसकी सब्ज़ी बना सकते हैं या फिर कोई स्नैक्स और भी बहुत कुछ जैसे कि -

1- इसका आप साबूदाना बनाकर खा सकते हैं या खीर बना सकते हैं।

2- आप इसकी सब्ज़ी या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।

3- इसकी स्नैक्स बनाकर खा सकते हैं जैसे चिप्स बनाकर नारियल या अन्य तेल में फ्राई कर लें।

4- इसका इस्तेमाल आप आलू की तरह भी कर सकते हैं क्योंकि ये शकरकंद, आलू की तरह ही होता है। तो आप इसे उबाल भी सकती हैं। तो आप इस तरह कसावा के हेल्थ बेनिफिट्स का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही, ध्यान रहे ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल भी ना किया जाए वर्ना ये कई दिक्कतें भी हो सकती हैं।

लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।