तुलसी के फायदे तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप मीठी तुलसी के फायदों के बार में जानती हैं। हमारे आस-पास कई ऐसे फूल-पत्ते और पौधे हैं, जो गुणों से भरपूर हैं और जनके जरिए आप मुफ्त में कई बीमारियों का इलाज पा सकती हैं। स्टीविया यानी मीठी तुलसी इन्हीं में से एक है। इसके फायदे जानकर आप आज ही इसका पौधा घर में लगा लेंगी। कुछ लोग इसे नेचुरल स्वीटनर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं लेकिन असल में इसका उपयोग सिर्फ इतना नहीं है, बल्कि यह गुणों की खान है। स्टीविया यानी मीठी तुलसी से क्या फायदे हो सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
स्वीटिया के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
- स्टीविया, शुगर पेशेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाती है, क्योंकि इसमें ग्लूकोज या सुक्रोज नहीं होता है। डायबिटीज पेशेंट्स इसे डाइट मे शामिल कर सकते हैं।
- अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो स्टीविया आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें कैलौरीज नहीं होती हैं और इससे वजन नहीं बढ़ता है।
- स्टीविया में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह दांतों को सड़न और कैविटी से बचाती हैं। जबकि, रिफाइंड शुगर दांतों के लिए हानिकारक होती है।
- स्टीविया, ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि हाई बीपी के लोगों के लिए इसका सेवन फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें-तुलसी के 3-5 पत्ते रोज सुबह खाने से शरीर में क्या होता है? जानिए जबरदस्त फायदे
- स्टीविया, डाइजेशन को सुधारने और पेट को ठंडक देने का काम करती है। यह कब्ज की समस्या में भी राहत दे सकती है।
- स्टीविया में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे स्किन डिटॉक्स होती है और पिंपल्स भी कम होते हैं।
- यह शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है। खासतौर पर पीसीओडी में इंसुलिन रेजिस्टेंस कम करने में यह मदद कर सकती है।
- आप चाय, कॉफी या मीठी चीजों जैसे खीर और हलवे में स्टीविया के ताजे पत्ते या सूखे पत्तों के पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में स्टीविया पाउडर या स्टीविया लिक्विड भी मिलता है। हालांकि, इसमें कई बार आर्टिफिशियल शुगर हो सकती है। ऐसे में घर पर स्टीविया का पौधा लगाकर इससा इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाने से क्या होता है?
मीठी तुलसी गुणों से भरपूर होती है। आपको इसका पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों