किचन कैबिनेट में दिख रहे हैं छोटे वाले कॉकरोच? यह 1 घोल जड़ से करेगा सफाया

किचन कैबिनेट्स में ह्यूमिडिटी और गंदगी के कारण कीड़े होना आम बात है। वहीं, छोटे-छोटे कॉकरोच भी गंदगी के कारण कैबिनेट्स और सिंक के आसपास घर बना लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा नुस्खा जिससे इन कॉकरोच का सफाया आसानी से हो सकता है।
image

अगर किचन साफ नहीं है, तो वहां कीड़े-मकोड़े बहुत जल्दी अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में जगह-जगह चींटियां हो जाती हैं। कॉकरोच कैबिनेट्स, ट्रॉली और सिंक के आसपास घर बना लेते हैं। इससे खाना कंटैमिनेट हो सकता है जिससे सेहत पर असर होगा।

किचन कैबिनेट्स में जब ये कीड़े छिपते और घूमते दिखाई देते हैं, तो इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मार्केट में कई केमिकल और स्प्रे मिलते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर महंगे होते हैं।

ऐसे में एक घरेलू, सस्ता और असरदार उपाय आजमाना ज्यादा बेहतर है। बोरैक्स और दूध ऐसे इंग्रीडिएंट हैं जिससे कॉकरोच को आसानी से खत्म किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें यह घोल और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।

बोरैक्स और दूध का घोल कैसे बनाएं?

borax and milk to get rid of cockroach

  • 2 बड़े चम्मच बोरैक्स पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच दूध
  • 1 छोटा चम्मच शक्कर
  • 1 बड़ा चम्मच आटा

बनाने की विधि:

  • एक कटोरी में बोरैक्स पाउडर, दूध, शक्कर और आटा डालें।
  • इसे अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को छोटी-छोटी गोली जैसी आकृति में बना लें या छोटे ढक्कनों/पेपर प्लेट्स में रखें।
  • इन्हें किचन कैबिनेट्स के कोनों, सिंक के नीचे, गैस के पीछे और जहां-जहां कॉकरोच दिखते हैं, वहां रख दें।

कैसे काम करता है बोरैक्स और दूध का घोल?

बोरैक्स कॉकरोच के लिए जहरीला होता है। जैसे ही वह इस घोल को खाते हैं, उनके शरीर का पानी सूखने लगता है। दूध और शक्कर की महक कॉकरोच को आकर्षित करती है, जिससे वे इस पेस्ट को खाने आते हैं। यह उपाय धीरे-धीरे असर करता है, जिससे कॉकरोच अपने बिलों तक जहर लेकर जाते हैं और वहां मौजूद दूसरे कॉकरोच भी खत्म हो जाते हैं।

कैबिनेट्स को कॉकरोच से बचाने के लिए क्या करें?

how to clean cabinets to prevent cockroaches

अगर आप चाहती हैं कि किचन कैबिनेट्स में कॉकरोच दोबारा न आएं, तो उन्हें सिर्फ मारना ही काफी नहीं, उनकी एंट्री को रोकना भी जरूरी है। इसके लिए आप इन चीजों का ख्याल रखें-

इसे भी पढ़ें: किचन में दिख रहे हैं छोटे-छोटे कॉकरोच, इन सामग्रियों से भगाएं कोसो दूर

  • कैबिनेट्स में जमी हल्की-सी गंदगी, तेल की परत या खाने के छोटे टुकड़े भी कॉकरोच को आकर्षित करते हैं। हर दिन कैबिनेट्स को सूखे या हल्के गीले कपड़े से पोंछें।
  • कॉकरोच को भगाने के लिए कैबिनेट के कोनों में हल्का सा बोरिक पाउडर या नीम पाउडर डाल दें। ये प्राकृतिक रिपेलेंट्स हैं।
  • नमी कॉकरोच के लिए आकर्षण होती है। यदि सिंक या पाइपलाइन से पानी टपक रहा है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
  • खुला खाना कॉकरोच को बुलावा देता है। कैबिनेट्स में सिर्फ अच्छी तरह बंद डिब्बे रखें।
  • कैबिनेट्स में अगर कहीं से दरार या छेद हो, तो उन्हें तुरंत सील करें। यही कॉकरोच के छिपने और घुसने की जगहें होती हैं।
  • इनकी खुशबू कॉकरोच को पसंद नहीं होती। कुछ लौंग या तेजपत्ते कैबिनेट के कोनों में रख दें।
  • नीम के पत्तों और लौंग को उबालकर उसका पानी ठंडा करके कैबिनेट में स्प्रे करें। ये नेचुरल कीट-नाशक है।
  • कॉकरोच अक्सर कैबिनेट्स में रखे पुराने अखबार या प्लास्टिक में छिपते हैं। अगर आपके कैबिनेट्स में अखबार या पुराने रैपर्स हैं, तो उन्हें हटा दें।

अब इस घोल को आप भी आजमाकर देखें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP