Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

किचन सिंक पाइप से लीक हो रहा है पानी? इन आसान तरीकों से करें ठीक

किचन सिंक दिन भर में कई बार इस्तेमाल होता है। अगर सिंक की ठीक से सफाई ना की जाए, तो लीकेज की समस्या हो सकती है। अगर लीकेज को समय रहते ठीक ना किया जाए, तो इससे घर की और चीजें भी खराब हो सकती हैं। लीकेज के चलते सिंक में बर्तन धोते या दूसरे काम करते हुए आपके कपड़े खराब हो सकते हैंलीकेज को आप खुद भी ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको किचन के लीक सिंक की मरम्मत के कुछ आसान हैक्स बताएंगे, जो आपके बहुत काम आने वाले हैं। आइए जानें इजी किचन हैक्स...
Updated:- 2024-12-10, 16:14 IST
How to seal a leaking kitchen sink pipe

किचन घर को वो हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। इसी के साथ किचन सिंक भी दिन भर में कई बार इस्तेमाल होता है। अगर सिंक की ठीक से सफाई ना की जाए, तो लीकेज की समस्या हो सकती है। अगर लीकेज को समय रहते ठीक ना किया जाए, तो इससे घर की और चीजें भी खराब हो सकती हैं। लीकेज के चलते सिंक में बर्तन धोते या दूसरे काम करते हुए आपके कपड़े खराब हो सकते हैं।

अगर आपके घर का सिंक भी लीक होने लगा है, तो आपको सीधे पलंबर को कॉल करने की जरूरत नहीं है। शुरुआती लीकेज को आप खुद भी ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको किचन के लीक सिंक की मरम्मत के कुछ आसान हैक्स बताएंगे, जो आपके बहुत काम आने वाले हैं। आइए जानें इजी किचन हैक्स...

यह भी देखें- किचन सिंक को साफ रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

एल्युमिनियम फॉइल लपेटें

aluminum foil wrap

कई बार किचन सिंक का पाइप बहुत ही ज्यादा पुराना हो जाता है, जिसकी वजह से उसमें लीकेज होने लगती है। अगर आपके सिंक पाइप से भी पानी इधर-उधर बहने  लगा है, तो आप उसे रोकने के लिए उस पर एल्युमिनियम फॉइल लपेट सकते हैं। इससे पानी की रिसाव कम होगा। अगर पाइप से पानी ज्यादा निकल रहा है, तो पलंबर को बुलाएं। 

एपॉक्सी पुट्टी लगाएं

अगर आप पलंबर के पैसे बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एपॉक्सी पुट्टी की मदद ले सकते हैं। सबसे पहले एपॉक्सी पुट्टी के मिश्रण को तैयार कर लें। अब फटे हुए पाइप को अच्छे से सुखा लें। उसमें पानी नहीं होना चाहिए। इसके बाद अपने पाइप के फटे हुए हिस्सों पर एपॉक्सी पुट्टी को अच्छे से लगा लें। इसे अच्छी तरह से कुछ घंटे सूखने दें। बाद में आप सिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सिलिकॉन टेप लपेटें

silicone tape wrap

अगर आपके सिंक के हल्का-फुल्का रिसाव है, तो उसे रोकने के लिए सिलिकॉन टेप का इस्तेमाल करें। इसके लिए सिलिकॉन टेप को कसकर खीचें और उसे ड्रेन पाइप पर चारों तरफ से लपेट लें। इसकी 2-3 लेयर लगाएं। इससे पानी की लीकेज काफी कम हो जाएगी। 

पाइप की करें सफाई

clean the pipes

अक्सर पाइप में गंदगी फंसी हो, तो भी लीकेज की दिक्कत हो सकती हैं। ऐसे में सिंक पाइप की गहराई से सफाई करें। इसके लिए आप इनो, बेकिंग सोडा, नींबू, पानी और विनेगर का घोल बनाकर पाइप में डाल सकते हैं। इससे पाइप अंदर से अच्छे से क्लीन हो जाएगा।   

यह भी देखें- Kitchen Hacks: गंदे किचन सिंक को 5 मिनट में चमकाते हैं ये देसी नुस्खे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/meta AI



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।