सालों पुरानी जंग लगी हुई लोहे की कड़ाही को कैसे चमकाएं? मां ने बताया आसान तरीका

How To Remove Rust From Iron Kadai: अगर सालों पुरानी कढ़ाई में लगा जंग हटाने का आप आसान और कारगर तरीका ढूंढ रही है, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। यहां हम आपको मम्मी वाला हैक बताने जा रही हूं, जिसकी मदद से आप जंग को फटाफट साफ कर सकती हैं।
image

Lohe Ki Kadhai Se Rust Kaise Hataye: बदलते समय के साथ लोगों ने लोहे के बर्तन की जगह नॉन स्टिक या स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इन बर्तनों में न केवल खाना बनाने के लिए कम तेल डालना पड़ता है बल्कि धुलने में भी आसानी होती है। इसके बावजूद आज भी घरों में लोहे का कोई बर्तन मिले या नहीं कड़ाही तो जरूर देखने को मिल जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस बर्तन में बनी सब्जी में आयरन जैसे तत्व जुड़ जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन को लोहे की कड़ाही को लेकर एक समस्या हमेशा बनी रहती है, वह है जंग लगना। अगर इसे धुलने के बाद अच्छे से सुखाया न जाए, तो इसमें तुरंत जंग लग जाता है। वहीं अगर आपने सालों पुरानी कड़ाही अभी निकाली है, तो यकीनन उस पर जंग की कई परत देखने को मिल सकती हैं। अब ऐसे में कई बार अधिकतर महिलाएं बाजार से क्लीनर खरीद कर लाती हैं ताकि इसे आसानी से साफ किया जा सके। लेकिन इसके बावजूद इस पर लगे रस्ट को साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी लोहे की कड़ाही पर जंग हटने का नाम नहीं ले रहा है, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसे कम मेहनत और समय में साफ कर सकती हैं।

जंग लगी कड़ाही कैसे करें साफ करें?

how to clean kadai

लोहे की कड़ाही में जंग लगना आम बात है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान और सही तरीका अपनाएं, तो आप इसे आसानी से साफ कर सकती हैं। लेकिन कभी-कभी कड़ाही पर जंग चढ़ चुकी होती है, कभी वो इतनी काली हो जाती है कि इसे बदलने का ख्याल आता है। लेकिन आप नीचे बताए गए मम्मी वाले हैक से कड़ाही को चमका सकती हैं।

आटा चालने के बाद निकली हुई भूसी का करें इस्तेमाल

remove rust from iron kadai

  • कड़ाही साफ करने के लिए आटा चालने के बाद निकली हुई भूसी को लें।
  • अब इसमें बालू या मिट्टी डालकर मिक्स करें।
  • थोड़ा सा क्लीनर डालर स्क्रब से रगड़ते हुए साफ करें।
  • अगर बर्तन ज्यादा काला या जंग लगा है, तो आप मिट्टी दीया का दरदरा पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • साफ करने के बाद बर्तन को पानी से धुलकर साफ कपड़े से पोंछ कर हल्का सरसों का तेल लगाकर पोछे।
  • इस तरह से आप कड़ाही को जंग से बचा सकती हैं।

धान की भूसी का करें इस्तेमाल

how to clean iron kadai

कड़ाही पर लगे जंग को हटाने के लिए धान की भूसी एक बेहतरीन तरीका। इसका इस्तेमाल कर आप जंग को आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके लिए भूसी में राख मिलाकर बर्तन को स्क्रब से रगड़ते हुए साफ करें। धान की भूसी खुरदरी होती है, जिसके कारण जंग को हटाने में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ें-गरम कड़ाही पर फिटकरी रगड़ने से मिनटों में होगा घंटों का काम, जानें शानदार हैक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP