गरम कड़ाही पर फिटकरी रगड़ने से मिनटों में होगा घंटों का काम, जानें शानदार हैक

How To Clean Iron Kadai With Alum: आज भी बहुत से घरों में लोहे की कड़ाही में खाना बनाया जाता है। माना जाता है लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। मगर, लोहे की कड़ाही में खाना बनाने पर वह जल्दी काली और गंदी हो जाती है। ऐसे में इसे घंटों रगड़कर साफ करना पड़ता है। इसके बाद भी कड़ाही अच्छे से साफ नहीं होती। ऐसी कड़ाही में खाना बनाने से भोजन जल जाता है और काला भी दिखने लगता है।
काली पड़ चुकी जली हुई कड़ाही को साफ करने में बहुत मेहनत लगती है। अगर आपकी लोहे की कड़ाही भी बहुत गंदी हो चुकी है, तो आज हम आपको फिटकरी के ऐसे हैक के बारे में बताएंगे, जिससे बर्तन की सारी गंदगी और कालिख आसानी से निकल जाएगी। आइए जानें, फिटकरी को गरम कड़ाही पर रगड़ने से क्या होता है? फिटकरी की मदद से काली लोहे की कड़ाही को कैसे साफ करें?
यह भी देखें- लोहे की कड़ाही पर कभी नहीं लगेगा जंग, बस रोजाना लगाना ये 1 चीज
इन चीजों की होगी जरूरत

- फिटकरी
- नमक
- डिश वॉश
लोहे की कड़ाही साफ करने के स्टेप्स

इसके लिए सबसे पहले लोहे की काली कड़ाही को गैस पर रखकर अच्छे से गरम कर लें। इसे अच्छे से हीट करने के बाद उस पर फिटकरी के एक टुकड़े को अच्छे से रगड़ें। इसे रगड़ते रहें। कुछ ही देर में आप देखेंगे, कड़ाही की कालिख और गंदे दाग निकलने लगेंगे। अब इस पर ऊपर से पानी छिड़कें। इसके बाद इसी कड़ाही में बचे हुए फिटकरी के छोटे-छोटे टुकड़े करके 1 चम्मच नमक के साथ डालकर छोड़ दें।
इस तरह चमकेगी लोहे की कड़ाही
10 मिनट बाद फिटकरी वाला पानी कड़ाही से निकालकर एक कटोरी में निकाल लें। इसी पानी में डिश वॉश या डिटर्जेंट पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसी घोल में स्क्रबर को भिगोएं और इससे कड़ाही को अच्छे से स्क्रब करें। कुछ देर तक रगड़ने के बाद आप देखेंगे कि कड़ाही की सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी।
ये टिप्स भी आएंगी काम

- आप चाहें, तो फिटकरी के अलावा बेकिंग पाउडर और नींबू का इस्तेमाल करके भी लोहे की गंदी कड़ाही को साफ कर सकते हैं।
- इसके अलावा सफेद सिरका भी कड़ाही में जमी हर तरह की जिद्दी गदंगी को साफ कर सकता है। इससे आप किसी भी तरह की कड़ाही साफ कर सकते हैं।
- यदि आपकी कड़ाही में जंग लग गया है, तो उसे आप सरसों के तेल की मदद से साफ कर सकते हैं।
यह भी देखें-पहली बार इस तरह से करें लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल, खाना नहीं होगा काला
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।