इन टिप्स को आजमाने से शरीर को मिलेगा पूरा पोषण

शरीर के समुचित कार्य के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन सी, विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन और कैल्शियम जैसे विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड्स खाना पर्याप्त नहीं है। आप फूड्स को कैसे जोड़ते हैं और आप उन्हें कैसे खाते हैं, ऐसे कई तरीके हैं जो शरीर द्वारा पोषक तत्वों को अवशोषित करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। यही कारण है कि भले ही आप पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खा रहे हों, हो सकता है कि आपको सभी पोषक तत्व नहीं मिल रहे हों।
इसलिए, आज हम आपको पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने के तरीके बताने जा रहे हैं। इसकी जानकारी फिटनेस ट्रेनर जूही कपूर ने शेयर की है। लेकिन सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि अवशोषण की प्रक्रिया क्या होती है?
हम में से बहुत से लोग जानते हैं कि भोजन से सीधे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट) से ऊर्जा मिलती है, लेकिन शरीर में ऊर्जा के प्रोडक्शन और स्टोरेज के लिए विटामिन्स और मिनरल्स भी जरूरी हैं।
अवशोषण का तात्पर्य किसी वस्तु को अवशोषित करने की प्रक्रिया से है। जब हम पोषक तत्वों के अवशोषण के बारे में बात करते हैं, तब हम विटामिन्स, मिनरल्स, फैटी एसिड और अमीनो एसिड जैसे पदार्थों को ब्लड स्ट्रीम और सेल्स में या टिश्यू और अंगों में अवशोषित करने की बात करते हैं।
यह प्रक्रिया बहुत ही जटिल है। इसमें कई प्रकार के एंजाइम और साथ ही लार, एसिड, पित्त और बहुत कुछ शामिल होते है। अधिकांश पोषक तत्वों का अवशोषण छोटी आंत की दीवार में होता है। आमतौर पर, भोजन और सप्लीमेंट से पोषक तत्व छोटी आंत की दीवार के माध्यम से और ब्लड वेसल्स में प्रसार या परिवहन द्वारा पारित होते हैं, जहां उन्हें आवश्यकतानुसार कहीं और ले जाया जाता है।
View this post on Instagram
पृथ्वी मुद्रा
शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार के लिए पृथ्वी मुद्रा (10 मिनट) रोजाना करें। यह मुद्रा शरीर में पृथ्वी तत्व को बढ़ाने में मदद करती है। इससे मसल्स, हड्डियों और अंगों की ताकत में सुधार होता है।
विधि
- दोनों पैरों को क्रॉस करके कमल मुद्रा में बैठ जाएं।
- पीठ सीधी करके दिमाग तनाव मुक्त होना चाहिए।
- हाथों को नी कैप पर रखें।
- अनामिका को अंदर की ओर मोड़ें और इससे अंगूठे के शीर्ष को स्पर्श करें।
- कुछ देर इसी पोजीशन में रहें और आराम करें।
इसे जरूर पढ़ें:इन 5 फूड कॉम्बिनेशन से शरीर में बढ़ता है पोषक तत्वों का अवशोषण
सावधानी
- बस यह सुनिश्चित करें कि आप भोजन से 1 घंटे का अंतर रखें।
याद रखें, यदि आप अपनी जीवनशैली और डाइट में सुधार नहीं कर रहे हैं, तो कुछ भी आपकी मदद नहीं कर सकता है। यहां तक कि मुद्राएं भी नहीं। इसलिए, अपनी जीवनशैली पर नजर रखें। सही खाएं और अधिक बार सन बाथ लें।
विटामिन डी और बी-12 का लेवल बढ़ाने के टिप्स
विटामिन बी-12 के लिए

आंत के बैक्टीरिया (अपने शरीर में विटामिन बी-12 के उत्पादन के लिए) में सुधार करने के लिए दही, छाछ, डोसा और घर का बना अचार जैसे फार्मेटेड फूड्स खाएं। सलाद का सेवन बढ़ाएं (यह प्रीबायोटिक है) क्योंकि यह आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और विटामिन बी-12 के लेवल को बढ़ाता है।
आयरन के लिए
आयरन लेवल में सुधार के लिए लोहे के बर्तनों का उपयोग करें और किशमिश, खजूर, बाजरा, रागी और चौलाई का सेवन बढ़ा दें।
इसे जरूर पढ़ें:इन पांच तरीकों को अपना शरीर में बढ़ाया जा सकता है आयरन अब्ज़ॉर्प्शन
विटामिन डी के लिए

- रोजाना सुबह 9 बजे से पहले और शाम को 4 बजे के बाद (30 मिनट रोजाना) सनबाथ लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए धूप सेंकते समय सफेद कपड़े पहनें।
आप भी इन टिप्स की मदद से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ा सकते हैं।अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।