रात को बिस्तर के पास नींबू रखकर सोने से मिलेंगे ये 7 अद्भुत फायदे

समय-समय पर हम आपको हेल्थ से जुड़ी चीजों के फायदों के बारे में बताते हैं। आज हम आपको रात को बिस्तर के पास नींबू स्लाइस रखने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग रही होगी कि भला नींबू को बिस्तर के पास रखने से क्या फायदे हो सकते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में नींबू के दिए फायदे जानने के बाद आपको भी हमारी बात पर विश्वास हो जाएगा।
नींबू से कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। इसके जूस में बहुत सारे पोषक तत्व और विटामिन्स होते हैं। यह फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फोलिक एसिड और बीटा-कैरोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह तो आप जानती ही हैं कि यह फ्रिज से खराब गंध को अवशोषित करता है, नाखूनों को मजबूत बनाता है, कोहनियों और एड़ियों को सॉफ्ट करता है, एक आर्गेनिक ड्रियो के रूप में काम करता है और कई तरह के रोगों से भी दूर रखता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिस्तर के पास एक नींबू रखकर सोने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
बेहतर नींद में मददगार
क्या आप तनाव से पीड़ित हैं और आपको पूरे दिन में बिस्तर पर जाने से पहले अपने लिए बेहतर समय नहीं मिल रहा है? इस समस्या के कारण लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है जिससे भविष्य में कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि नींबू के कुछ स्लाइस को बिस्तर के नजदीक रखकर सोने और तीन बार सांस लेने से आप आसानी से सो जाएंगे, क्योंकि यह फल ब्रेन को रिलैक्स करता है। नींबू की खुशबू दिमाग को शांत करेगी और सोने में मदद करेगी। नींबू में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण ब्रेन को शांत करतेे हैं और सोने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:हेल्दी रहने की सबसे अच्छी दवा है भरपूर नींद, जानिए कैसे
कीड़े बेडरूम के पास नहीं आएंगे
जिस स्थान पर नींबू की गंध आती है, उस स्थान पर कोई भी कीट नहीं रहता है। रात को सोने से पहले कुछ देर के लिए नींबू का टुकड़ा काटकर बिस्तर के पास रख दें और लाइट बुझा दें। नींबू की खुशबू और अंधेरे के कारण सारे कीड़े-मकोड़े दूर भाग जाएंगे और आप आराम से सो पाएंगी। आप चाहे तो नींबू में लौंग डालकर भी रख सकती हैं। यह आपको repellents पर बहुत पैसा खर्च करने से बचाएगा। नींबू का यह उपयोग सभी जानते हैं।
ब्लड प्रेशर को कम करें
परंपरागत रूप से, नींबू का उपयोग ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए किया जाता था क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। हालांकि नींबू का टुकड़ा एक एसेंशियल ऑयल नहीं है, लेकिन इसमें हेल्थ से जुड़े कई फायदे होते हैं। केमिकल्स के बिना इसके फायदे पाने के लिए समय-समय पर इस फल की सांस लें। अगर लो ब्लड प्रेशर के मरीज रात को सोते समय अपने बिस्तर के बगल में नींबू का टुकड़ा रखते हैं तो सुबह उनको फ्रेश महसूस होगा। ऐसा नींबू की खुशबू के कारण होता है।
एयर क्वालिटी में सुधार
जैसा कि आप जानती हैं, नींबू में एक शक्तिशाली सुगंध होती है। जब आप इसे रात के दौरान अपने बिस्तर के पास लगाते हैं तो इससे आपको कुछ अच्छा महसूस होता है। यह फल एक डिटॉक्सीफाई भी है जो हवा की गुणवत्ता को एक फ्रेश और स्वच्छ वातावरण प्रदान करके प्रभावित करता है।
एकाग्रता में सुधार
अपने बिस्तर के बगल में नींबू रखना और हर दिन उसकी सुगंध में सांस लेना लगभग जादू की तरह काम करता है, क्योंकि यह आपकी एकाग्रता, याददाश्त और ब्रेन की एक्टिविटी को भी बेहतर बनाता है। इससे आपको अपने ऑफिस पर कम गलतियां करने में मदद मिलेगी।
नकारात्मकता दूर करें
अगर आपको घर में नकारात्मकता महसूस होती है तो आप पके हुए नींबू का एक टुकड़ा काट लें और उसपर नमक लगाकर एक प्लेट में बिस्तर के नीचे छोड़ दें। यह आपके घर की नकारात्मक एनर्जी को अवशोषित करता है। सुबह उठने पर इसे फेंक दें।
इसे जरूर पढ़ें:रात को नहीं आती है नींद? तो करें ये 5 अद्भुत उपाय और बदलाव महसूस करें
बेहतर सांस लेने में मददगार
नींबू एंटीबैक्टीरियल होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी है, यह आपको और अधिक आसानी से सांस लेने में मदद कर सकता है। अगर आप अस्थमा या सर्दी से पीड़ित हैं तो आपको अपने वायुमार्ग को खोलने में मदद करने के लिए अपने बिस्तर के पास नींबू रखना चाहिए। जी हां बंद नाक के कारण कई बार रात को सांस लेने में समस्या हो जाती है, ऐसे में नींबू के टुकड़े को बिस्तर के पास रखें। इससे अच्छी नींद आएगी।
आप भी यह सभी फायदे पाने के लिए रात को सोने से पहले अपने बिस्तर के पास नींबू रखकर सोएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।