Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

हफ्तों तक फ्रेश रहेगा आधा कटा हुआ नींबू, इन 5 तरीकों से करें स्‍टोर; नहीं बर्बाद होगा एक भी पैसा

हमारे यहां भारत में नींबू का इस्‍तेमाल हर मौसम में क‍िया जाता है। अगर आप नींबू को सही तरीके से स्टोर करती हैं, तो इसे लंबे समय तक के लि‍ए फ्रेश रखा जा सकता है। हालांक‍ि, कई बार लोग आधे नींबू का इस्‍तेमाल कर लेते हैं, तो वो बेकार चले जाते हैं। हालांक‍ि आप कुछ आसान से क‍िचन हैक्‍स अपनाकर कटे हुए नींबू को हफ्तों तक फ्रेश रख सकती हैं।
Updated:- 2025-11-26, 15:21 IST
image

हमारे यहां भारत में खाने पीने के ल‍िए कई तरह की चीजें इस्‍तेमाल की जाती हैं। उन्‍हीं में से नींबू एक है। ये न स‍िर्फ खाने का स्‍वाद बढ़ाता है, बल्‍क‍ि हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है। अक्‍सर आपने देखा होगा क‍ि हम एक नींबू काटकर आधा इस्तेमाल कर लेते हैं और बाकी आधा फ्रिज में डाल देते हैं, लेकिन अगले ही दिन वो सूख जाता है, उसका रस कम हो जाता है या फिर उसका स्वाद भी बदल जाता है।

कई बार ताे नींबू इतना खराब हो जाता है कि फेंकना ही पड़ता है। इससे सबसे ज्‍यादा परेशानी तब होती है जब नींबू के दाम बढ़े हों या घर में नींबू की जरूरत रोज पड़ती हो। ऐसे में हर कोई चाहता है क‍ि आधा कटा हुआ नींबू लंबे समय तक फ्रेश रहे, उसमें नमी बनी रहे और उसका स्वाद भी वैसा ही रहे जैसे अभी-अभी काटा हो। अगर आप कटे हुए नींबू को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहती हैं, तो आपको कुछ आसान से ट्र‍िक्‍स अपनाने होंगे। आइए जानते हैं-

how to store half cut lemon fresh (2)

एयरटाइट डिब्बे में रखें आधा कटा हुआ नींबू

नींबू को फ्रेश रखने का सबसे आसान और कारगर तरीका है कि आधे नींबू को एक छोटे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। नींबू का कटा हुआ हिस्सा नीचे की तरफ रखें। कंटेनर में हवा बिल्कुल भी न जाए। इससे नींबू की नमी बनी रहती है और वो आराम से हफ्ते भर फ्रेश रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Hacks: चाय की केतली से आ रही है तेज बदबू, इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में करें साफ

कटे हुए नींबू पर लगाएं नमक

कटे हुए नींबू को स्‍टोर करने का एक और आसान तरीका है। आप कटे हुए ह‍िस्‍से पर थोड़ा सा नमक या चीनी लगा दें। इसके बाद क‍िसी कटाेरी या या छोटे प्‍लेट में नींबू को पलट कर रख दें। इससे नींबू की नमी बाहर नहीं नि‍कलेगी। नींबू लंबे समय तक फ्रेश बना रहेगा।

प्लास्टिक रैप या फॉयल से लपेटें

आप प्लास्टिक रैप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आधे कटी हुई साइड को अच्छे से रैप कर दें, ताकि हवा अंदर न जा पाए। इसके बाद उसे फ्रिज के वेजिटेबल जोन में रख दें। इस तरीके से नींबू एक से दो हफ्ते तक भी फ्रेश रह सकता है।

तेल लगाना भी कारगर

ये तरीका बहुत कम लोगों को पता होता है, लेकिन ये वाकई बहुत असरदार ट्र‍िक है। इसके ल‍िए आपको नींबू के कटे हुए हिस्से की तरफ सरसों या रिफाइंड तेल लगाना होगा। इसके बाद उसे किसी छोटे डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख दें। आपको बता दें क‍ि तेल एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है और नींबू को जल्दी सूखने नहीं देता है।

how to store half cut lemon fresh (1)

पानी में डुबोकर रखें

ये तरीका बहुत ही पुराना और असरदार माना जाता है। इसके ल‍िए एक छोटे से कटोरे में पानी भरें। उसमें आधा नींबू पूरी तरह से डुबोकर रख दें। अब कटोरे को फ्रिज में रख दें। इससे नींबू आराम से 10 द‍िनों तक चल जाएगा। बस ध्यान रखें कि पानी हर दूसरे द‍िन बदल द‍िया करें।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: नींबू के छिलके फेंके नहीं! किचन के ये काम होंगे आसान और बचेगा आपका पैसा

अगर आप इन पांच आसान तरीकों में से कोई भी तरीका अपनाती हैं, तो आपका आधा नींबू जल्दी खराब नहीं होगा। इससे न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि आपको रोजाना नींबू काटने की झंझट भी नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।