क्या आप भी सोते समय सिर के पास रखती हैं घड़ी? आज ही बदल दें अपनी ये आदत; हो सकते हैं 4 बड़े नुकसान

कभी जल्दी उठने के लिए अलार्म लगाकर, तो कभी रात में समय देखने के लिए अक्सर लोग अपने सिरहाने घड़ी रखकर सोते हैं। घड़ी सिर्फ आपको समय नहीं बताती है बल्कि यह ऊर्जा के प्रवाह को भी बनाए रखने में मदद करती है। घड़ी को हमेशा सही दिशा में लगाना और चालू रखना घर में सकरात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। वहीं अगर आप भी सोते समय घड़ी को सिरहाने रखती हैं तो ये आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सिरहाने घड़ी रखती हैं तो यह आपके मन मस्तिष्क के लिए अच्छे प्रभाव नहीं छोड़ती है। यही नहीं इसके कुछ और भी अन्य नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रात के समय सिरहाने रखी हुई घड़ी आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि आखिर क्यों रात को सोते समय आपको सिरहाने घड़ी नहीं रखनी चाहिए और इसके क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
सोते समय सिरहाने घड़ी रखने से नींद में बाधा आ सकती है
ऐसा कहा जाता है कि सिरहाने में घड़ी रखने से आपको चैन की नींद नहीं आती है क्योंकि आपकी घड़ी की ऊर्जा हमेशा चलती रहती है। नींद के समय शरीर को विश्राम अवस्था की जरूरत होती है, लेकिन सिर के पास रखी घड़ी आपके दिमाग को लगातार सक्रिय रखती है। जिसकी वजह से गहरी नींद नहीं आती है और व्यक्ति पूरी रात बार-बार नींद टूटती रहती है। इसके अलावा अलार्म के तनाव में सोना भी मन पर दबाव बनाता है। धीरे-धीरे यह आदत तनाव, चिड़चिड़ापन और अनिद्रा की समस्या में बदल सकती है।

सोते समय सिरहाने घड़ी रखने से आ सकते हैं बुरे सपने
अगर आप सोते समय घड़ी सिरहाने रखकर सोती हैं तो आपको बुरे सपने आ सकते हैं। यही नहीं नींद टूटने की वजह से थकावट रह सकती है और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। सोते समय शरीर सबसे ज्यादा संवेदनशील अवस्था में रहता है। इस समय आपके आस-पास की ऊर्जा का व्यक्ति के अवचेतन मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सिरहाने घड़ी रखने से उसकी निरंतर ध्वनि और ऊर्जा कंपन मन के शांत प्रवाह को बाधित करते हैं। इसी वजह से अधिकतर लोग बेचैनी, बुरे सपने या असुरक्षा की भावना महसूस करते हैं। रात में बार-बार समय देखने की आदत भी आपके जीवन में मानसिक तनाव बढ़ाती है, जिससे नींद टूटती है और सपने देखने की स्थिति आ सकती है।
View this post on Instagram
सोते समय सिरहाने घड़ी रखने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है
सोते समय सिरहाने रखी घड़ी आपकी नींद को प्रभावित करने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। जब आप रात में हर थोड़ी देर में आंख खुलने पर समय देखती हैं, तो अवचेतन मन में तनाव बनने लगता है। आपको बार-बार ऐसा लगता है कि रात खत्म हो रही है और आपकी नींद पूरी नहीं हुई है जिसके कारण चिंता और मानसिक दबाव बढ़ता है। इसी तनाव की वजह से आपको नींद में बाधा होने के साथ आपके भीतर भी मानसिक दबाव बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: Bedroom Vastu Tips: पति से रहती है अनबन तो बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें

वैवाहिक रिश्तों में भी हो सकता है नकारात्मक प्रभाव
सिरहाने घड़ी रखने से नींद में आने वाली बाधाएं सिर्फ शरीर को प्रभावित नहीं करतीं हैं बल्कि यह व्यक्ति के मूड और रिश्तों पर भी बुरा असर डालती हैं। नींद की कमी की वजह से आपके भीतर गुस्सा, चिड़चिड़ापन और भावनात्मक असंतुलन बढ़ता है। यही नहीं नींद पूरी न होने की वजह से वैवाहिक जीवन में भी इसका तनाव बढ़ने लगता है। वास्तु की मानें तो आपको सोते समय घर के बेडरूम में ऐसी कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए जो आपकी नींद में बाधा डाले। खासतौर से सिरहाने ऐसी चीजों को रखने से बचना चाहिए।
यदि आप भी सिरहाने घड़ी रखकर सोती हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल दें। इसके आपके जीवन में कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।