अपने लेमोनेड को बनाएं मजेदार, डालें ये इंग्रीडिएंट्स

गर्मियों का मौसम आ गया है। यह ऐसा मौसम होता है जब हमारा खाने का मन कम और कुछ न कुछ पीते रहने का मन ज्यादा करता है। यही वजह है कि इस मौसम में ज्यादा पानी पीने की सलाह जरूर दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप पानी ज्यादा पिएं और जूस, लेमोनेड आदि को भी अपने आहार में शामिल करें। कई बार तो कहीं बाहर से घर लौटने पर भी मन करता है कि कुछ रिफ्रेशिंग मिल जाए, तो मजा आ जाएगा। हालांकि, हमारे पास झटपट लेमोनेड बनने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं होता।
ऐसे में रेगुलर एक ही स्वाद पीने से बोरियत होने लगती है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल लेमोनेड बनाने के लिए किया जा सकता है।
लेमोनेड में डालें इलायची
क्या लेमोनेड में इलायची? यह कैसे हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि इलायची चाय में भी इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आपने कभी इसका इस्तेमाल नींबू पानी बनाते वक्त किया है? अगर नहीं, तो एक बार प्लीज करके देखिए।
इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस आपको नींबू पानी के गिलास में इलायची की कुछ फलियां कूटकर या पीसकर छिड़क दें और अच्छी तरह मिलाएं। ऐसा करने से यह लेमोनेड को एक बढ़िया स्वाद देगा।
इसे जरूर पढ़ें- DIY Kitchen Tips: लौंग को खाना बनाने में नहीं, किचन के इन कामों के लिए करें इस्तेमाल
लेमोनेड का स्वाद बढ़ाने के लिए लौंग आएगी काम
आमतौर पर लौंग का इस्तेमाल गले की खराश मिटाने के लिए किया जाता है। इसके शरीर फायदे तो आपको पता हो होंगे, लेकिन क्या आपने लौंग लेमोनेड में डाली है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर करके देखें।
इसे नींबू पानी में मिलाकर पीने से उसका स्वाद और भी लजीज हो जाता है। साबुत लौंग या पिसी हुई लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपके पाचन में सुधार हो सकता है और सूजन को कम कर सकते हैं।
लेमोनेड में डालें अदरक का टुकड़ा
नींबू पानी को अदरक के साथ मिलाकर भी पिया जाता है। यह लेमोनेड में एक अलग तरीके का जायका जोड़ता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही नींबू पानी बना रहे हैं, तो कुछ ताजा अदरक के टुकड़े करके उन्हें काटकर उसमें डालें।
आप चाहें तो बाजार में मिलने वाला थोड़ा-सा अदरक का पाउडरभी मिला सकते हैं। अदरक लेमोनेड में तीखा स्वाद जोड़ेगा और आपको हर घूंट में भरपूर ऊर्जा मिलेगी।
दालचीनी से लेमोनेड को बनाएं हेल्दी
दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। हालांकि, खाने में इसे बहुत कम मात्रा में डाला जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बेकिंग या चाय बनाने के लिए भी दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है।
इस मसाले को आप नींबू पानी में मिलाकर उसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। अपने नींबू पानी के गिलास में दालचीनी के पाउडर का एक चम्मच मिलाएं। इसके अलावा, आप इस पेय में समूची दालचीनी की डंडी भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से इसे रोजाना पीने से आपको नुकसान नहीं होगा।
यूं तैयार करें नींबू शिकंजी
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच रॉक सॉल्ट
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 3 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच पुदीना पाउडर
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच शुगर सिरप
- 3-4 पुदीना के पत्ते
- 3-4 बर्फ के टुकड़े
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
इसे जरूर पढ़ें- नींबू के रस को लंबे समय तक कर सकते हैं स्टोर, ये है तरीका
नींबू शिकंजी बनाने का तरीका
- सबसे पहले शिकंजी का मसाला तैयार कर लें। इसके लिए एक मिक्सिंग बाउल में रॉक सॉल्ट, काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और पुदीना पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब एक सर्विंग गिलास लें और उसकी रिम को पहले थोड़ा सा गीला कर लें। अब गिलास को उल्टा कर मसाले पर रखें। इससे रिम पर मसाला चिपक जाएगा।
- इस गिलास में 1 चम्मच शिकंजी मसाला डालें और फिर नींबू का रस, शुगर सिरप, पुदीना के पत्ते और बर्फ डालें।
- आखिर में पानी डालकर इसे मिक्स करें और मसाला शिकंजी का मजा लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।