जब घर पर आसानी से अदरक पाउडर बना सकते हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना

भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले मसालों में से अदरक एक ऐसा मसाला है जिसके बिना किसी भी भोजन का टेस्ट बिगड़ सकता है। खासकर ग्रेवी वाली सब्जी, मटन या फिर चिकन में इसका इस्तेमाल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इसके अलावा अदरक वाली चाय को भला कौन भूल सकता है। लेकिन, जब बात अदरक पाउडर के में बार होती है, तो हर कोई बाज़ार की तरफ ही दौड़ता है क्योंकि, अदरक पाउडर घर पर बहुत कम लोग ही बना पाते हैं। इसलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चंद मिनटों में बाज़ार से भी अधिक शुद्ध अदरक का पाउडर बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
अदरक का पाउड बनाने की पहली रेसिपी

- अगर आप घर पर अदरक का पाउडर बनान चाहती हैं, तो आप दो आसन तरीकों से बना सकती हैं। इसके सबसे पहले आप 250-500 ग्राम अदरक को बाज़ार से खरीदकर घर ला लीजिये।
- इसके बाद अदरक को एक से दो बार अच्छे से पानी में साफ कर लीजिए ताकि मिट्टी अच्छे से साफ हो जाए। पानी से साफ करने के बाद सभी अदरक को सूती कपड़े से अच्छे से पोंछ लीजिए।
- सभी अदरक को पोंछने के बाद चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और लगभग एक से दो दिनों के लिए धूप से सूखने के लिए रख दीजिए।
- धूप में सूखने के बाद इसे मिक्सर में डालें और तब तक पिसे जब तक यह पाउडर के रूप में न बन जाए। लगभग 5 मिनट में अदरक पाउडर बनकर तैयार हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: उबालते समय बर्तन से बार-बार गिर जाता है दूध तो ये टिप्स अपनाएं
अदरक पाउडर बनाने का दूसरा तरीका

- अदरक पाउडर बनाने के लिए आप दूसरे तरीके को भी अपना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अदरक को अच्छे से साफ करके सूती कपड़े में पोंछ लीजिए और बारीक़-बारीक़ में काटकर रख लीजिए।
- इधर आप माइक्रोवेव को 200 डिग्री पर प्रीहीट करके ऑन कर दीजिए। इसके बाद अदरक को किसी प्लेट में रखकर माइक्रोवेव में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।(मसालों को इन 2 तरीके से करें स्टोर)
- लगभग 2 मिनट बाद माइक्रोवेव खोले और एक बार चम्मच से चलाकर फिर से कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। लगभग 8-10 मिनट बाद माइक्रोवेव ऑफ़ कर दीजिए और ठंडा होने के बाद अदरक को बाहर निकाल लीजिए।
- इसके बाद अदरक को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए और किसी बर्तन में रख लीजिए।
इसे भी पढ़ें:बची हुई आलू गोभी की सब्जी से आप भी बनाएं ये शानदार रेसिपीज
स्टोर करने के तरीके

तैयार अदरक के पाउडर को आप एक नहीं बल्कि कई दिनों तक आसानी से स्टोर कर सकती हैं। इसके लिए अदरक पाउडर यानि सोंठ को साफ और सूखे एयर कंटेनर में बंद कर के रखें और जब भी आवश्यकता हो इसका इस्तेमाल करें। खुले बर्तन में रखने से अदरक पाउडर बहुत जल्द ख़राब भी हो जाते हैं इसलिए इसका ज़रूर ध्यान रखें। अगर बात करें अदरक के फायदे के बारे में, तो इसके कई सारे फायदे हैं। इसे आप सब्जी, चाय आदि कई चीजों में आसानी से इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।