Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

अचार और चटनी के अलावा कैरी से बनाएं मैंगो जैम, बच्चों को आएगा खूब पसंद  

रोटी, पराठा और ब्रैड के साथ बच्चों को जैम खाना खूब पसंद होता है। घरों में कई फ्लेवर के जैम रखें होते हैं, ऐसे में आज हम आपको कच्चे आम से बनी जैम की रेसिपी बताएंगे, जो सबको बहुत पसंद आने वाली है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-05, 11:59 IST
mango jam

गर्मी के दिन आते ही बाजार में आपको कच्चे से लेकर पक्के तक कई वैरायटी के आम देखने को मिलेंगे। बच्चों से लेकर बड़ों को गर्मियों का दिन इस लिए भी खूब पसंद होता है क्योंकि इस मौसम में उनकी स्कूल की छुट्टी होने के साथ-साथ खूब सारे कच्चे-पक्के आम और आइसक्रीम खाने को मिलता है। आम के इस सीजन में महिलाओं के लिए भी बहुत काम बढ़ जाता है। महिलाएं आम से घरों में अमचूर, मुरब्बा, अचार और जैम जैसी कई तरह के व्यंजन बनाकर साल भर के लिए स्टोर करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कच्चे आम से बच्चों के लिए जैम बनाने की विधि बताएंगे।

सामग्री-

how to make mango jam

  • घी-2 चम्मच
  • चीनी 2 किलो
  • आम बारीक घिसा हुआ- डेढ़ किलो
  • इलायची
  • केसर

विधि-

mango jam recipe

  • कच्चे आम से टैंगी जैम बनाने के लिए सबसे पहले आम को साफ धोकर पोंछ लें। अब इसे अच्छे से पिलर की मदद से छिलकर घिस लें।
  • अब इसे अच्छे से पानी में धो लें ताकि इसका खट्टापन भी धूल जाए।
  • अब आम को धोने के बाद पानी छटने के लिए सुखा लें।
  • जब पानी सूख जाए तो एक बड़े कढ़ाई में 3-4 चम्मच घी (गर्मियों में घी बनाने के आसान टिप्स) डालकर गर्म होने दें।
  • घी गर्म होने के बाद इसमें घिसे हुए आम को डालकर भून लें।
  • जब आम अच्छे से भूनकर पक जाए और हल्का सुनहरा रंग का हो जाए तो उसमें चीनी डालकर पकने दें।
  • चीनी और आम को तब तक पकाना है जब तक चीनी की चाशनी पकाकर गाढ़ी न हो जाए।
  • जब चाशनी और आम जैम (जैम और जैली में क्या अंतर है) की कंसिस्टेंसी में पक जाए तो उसमें पिसी हुई इलायची और केसर के धागे डालें।
  • अच्छे से पकाकर कढ़ाई में ठंडा होने दें फिर इसे स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में कुछ मीठा हो जाए, अखरोट और बादाम से बनाएं ये स्वादिष्ट हलवा

टिप्स-

mango jam recipe in hindi

  • ध्यान रखें की आपको कच्चे आम को घिसना है न कि पीसना या बड़े पीस में काटना है।
  • इलायची और केसर के धागे ऑप्शनल है। यदि आपको आम की खुशबू पसंद है तो आप इलायची न डालें।
  • ध्यान रखें कि आपको चाशनी या आम में एक बूंद भी पानी नहीं डालनी है, नहीं तो जैम जल्द ही खराब हो जाएंगे।
  • जैम को स्टोर करने के लिए कांच के जार का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक या स्टील के बर्तन में रखने से बचें।
  • इस तरीके से बने जैम को आप सालों तक खा सकते हैं, ये जल्द खराब नहीं होंगे।
  • स्टोर करते वक्त ध्यान रखें कि चींटियों की पहुंच से दूर हो।

इसे भी पढ़ें: सूजी या बेसन से नहीं बल्कि प्याज और टमाटर से बनाया जाता है हलवा, आपने खाया क्या?

आज ही बच्चों के लिए बनाएं टैंगी कच्चे कैरी से मैंगो जैम। बनाने के हमें कमेंट कर बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही रेसिपी पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।