Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

जानें जैम और जेली के बीच क्या अंतर होता है

<span style="font-size: 10px;">अगर आप भी जेली और जैम को एक ही समझते हैं तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें और इनके बीच का अंतर जानें।</span>
Updated:- 2022-12-09, 19:08 IST
what is the difference between jam and jelly in hindi

बच्चों को खाना पसंद न आए तो एक ही विकल्प होता है और वो है जैम। बच्चों को जैम खाना बहुत ही पसंद होता है। अगर बच्चे सब्जी नहीं खा रहे हैं तो आप उन्हें जैम लगाकर खिला सकती है। लेकिन अक्सर आपने सुना होगा जेली और जैम को एक साथ ही प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है? आज हम आपको इस लेख में जैम और जेली के बीच का अंतर बताने वाले हैं।

क्या होता है जैम?

jam

जैम को पुरे और कटे टुकड़ों से बनाया जाता है। इसमें फलों को चीनी के साथ पकाया जाता है। फलों को इतने अच्छे से पकाया जाता है कि वह जेल जैसा बन जाता है फिर ये कहलाता है जैम। इसे ब्रेड और टोस्ट के साथ खाया जाता है।

जब आप जैम को सही तरीके से बनती हैं और इसे कांच के एयर टाइट जार मने रखती हैं तो इसे एक साल तक स्टोर किया जा सकता है। अगर आपके फलों में उतनी मिठास है जितनी आप चाहती हैं तो चीनी का इस्तेमाल न करें।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर जैम बनाते समय इन 4 टिप्स को जरूर करें फॉलो

क्या होती है जेली?

jelly

जेली भी फलों से बनाई जाती है लेकिन इसे चीनी और फलों के रस से बनाया जाता है। जब यह अच्छे से बनकर तैयार हो जाता है तो चमकदार दिखता है। जैम की तुलना में जेली बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।(ऐसे बनाएं एप्पल जैम)

यह थोड़ी अधिक कठिन विधि है क्योंकि एक बार पकने के बाद फल को मलमल के कपड़े या जेली बैग के माध्यम से रात भर धीरे-धीरे छानना पड़ता है। और फिर इस रस को चीनी के साथ पकाया जाता है और तब जा के हमें मिलती है जेली।

जेली और जैम का इस्तेमाल

जैम को हम रोटी ब्रेड और टोस्ट के साथ खाते हैं लेकीन जेली को नहीं। आमतौर पर दोनों ही फलों से बनें होते हैं लेकिन जेली की तुलना में जैम थोड़ा कठोर होता है, क्योंकि यह फलों के गूदे से बनाया जाता है लेकिन जेली को फलों के रस से।(ऐसे बनाएं मेयोनीज)

इसे जरूर पढ़ें-कुकीज को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट तो इन टिप्स को करें फॉलो

क्या आपने कभी घर पर जैम बनाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।