प्याज के पत्तों से ऐसे बनाएं तेल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

आज हम इसे लेख में आपको प्याज के पत्तों का तेल बनाना सीखने वाले हैं साथ ही यह भी बताएंगे कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

how to make spring onion oil at home

सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और मार्केट में हरी सब्जियां आनी शुरू होगी है। इसी सीजन में ही प्याज के हरे पत्ते भी बहुत मिलते हैं। अगर खाने की बात की जाए तो प्याज के पत्तों की सब्जी बहुत ही टेस्टी होती हैं।

लेकिन आज हम आपको सब्जी की रेसिपी नहीं बताने वाले बल्कि प्याज के पत्तों तेल कैसे बनाया जाता है यह बताने वाले हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आप कैसे इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे बनाएं प्याज के पत्तों का तेल

प्याज के पत्ते ज्यादा समय तक ताजे नहीं रह पाते हैं फिर चाहें आप उन्हें फ्रिज में ही क्यों न रख दें। जिस तरह हमारे देश में तेजपत्ता, लौंग या करी पत्ता जैसे मसाले बहुत ही जरूरी होते हैं उसी तरह चाइनीज किचन में अदरक, लहसुन और प्याज के पत्तों का तेल बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह तीनों ही सब्जी को बढ़िया फ्लेवर और खुशबू देते हैं। आज हम आपको इस लेख में प्याज के पत्तों से तेल बनाने की विधि बताने वाले हैं।

सामग्री

spring onion

  • कुकिंग ऑयल- 2 कप(सरसों या वनस्पति तेल)
  • छोटे प्याज- 150 ग्राम
  • प्याज के पत्ते- 150 ग्राम

विधि

chopped spring onion

  • सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटा-छोटा काट लें। साथ ही प्याज के पत्तों भी धोकर काट लें।
  • काटने के बाद इन्हें किसी साफ कपड़े से पोछकर सुखा लें।(प्याज के पत्तों को कैसे करें स्टोर)
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि पत्तों से सफेद भाग को अलग कर दें।
  • अब एक कढ़ाइ लें और उसमें तेल को माध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज के टुकड़े डाल दें।
  • थोड़े समय बाद जब प्याज भूरा होने लगे तो किसी चम्मच या चिमटे की मदद से इन्हें बाहर निकल लें।
  • अब प्याज के पत्ते और उनका सफेद भाग तेल में डाल दें।
  • अब तेल को 15 मिनट तक मध्यम आंच में अच्छे से पकने दें।(कटे हुए प्याज को ऐसे करें स्टोर)
  • जब तेल पक जाए तो गैस बंद कर दें और थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें।
  • जब तेल हल्का ठंडा हो जाए तो इसे एक साफ जार में रख दें।
  • अब आप इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • आप इस तेल का इस्तेमाल एक महीने तक कर सकती हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी तेल निकालें तो साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।

कैसे करें इस तेल का इस्तेमाल

how to use spring onion

  • अगर प्याज खत्म हो गए हैं या फिर आप प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो उसकी जगह आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह खाने के स्वाद को बढ़ा देगा।
  • अक्सर हम सलाद को टेस्टी बनाने के लिए कुछ न कुछ डालते ही हैं। आप चाहें तो सलाद में भी इस तेल को डाल सकती हैं।(सलाद की इन रेसिपीज को करें ट्राई)
  • आप नूडल्स, मछली, सूप या फिर ब्रेड में भी इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-सब्जी-दाल में पड़ गया है ज्यादा तेल तो इस तरह से करें ठीक

क्या आपने कभी कोई तेल घर पर बनाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP