प्याज के पत्तों को कैसे करें लम्बे समय तक स्टोर, जानें तरीका

सर्दियों में हरी सब्जी सभी को खाना पसंद होता है, फिर चाहे वह पालक हो, सरसों हो, चौलाई हो या फिर प्याज के पत्ते। प्याज के पत्तों की सब्जी सभी को बहुत पसंद होती है लेकिन यह जल्दी खराब भी हो जाते हैं। अगर आप आज प्याज के पत्ते लाई हैं लेकिन कुछ दिनों बाद बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको स्टोरिंग टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप प्याज के पत्तों को ज्यादा समय के लिए स्टोर कर सकती हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो

- सबसे पहले प्याज के पत्तों को साफ कर के धो लें और सूखा लें।
- जब यह सूख जाएं तो इन्हें एक साथ बराबरी में रख कर इनके नीचे का सफेद भाग काट लें और दोनों को अलग कर दें।
- अब हरे पत्तों को छोटे छोटे टुकड़ें में काट लें।
- जब सारे हरे पत्ते कट जाएं तो उन्हें एक ज़िप लॉक बैग में डालकर, बैग से सारी हवा बाहर कर दें और अच्छे से बंद कर दें।
- इसी तरह प्याज के पत्तों के सफेद वाले भाग को काटें और उन्हें भी एक ज़िप लॉक बैग या फिर किसी एयर टाइट डब्बे में रख दें।(कैसे बनाएं नॉर्मल कंटेनर को एयरटाइट)
- अब आप इन्हें फ्रीजर में स्टोर कर दीजिए।
- आप इन्हें 1 महीने तक फ्रीजर में स्टोर करके रख सकती हैं।
- अगर आप इन्हें बीच में भी चेक करेंगी तो तब भी यह पत्ते आपको हरे-भरे मिलेंगे। एक दम फ्रेश, नए जैसे।
इसे जरूर पढ़ें-नहीं खराब होंगी सब्जियां, जान लें स्टोर करने के लिए अमेजिंग तरीके
प्याज के पत्तों से बनाई जाने वाली रेसिपीज

- प्याज के पत्तों से सबसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाई जाती है इनकी सब्जी। लेकिन आप इनका इस्तेमाल इन तरीकों से भी कर सकती हैं-
- पकोड़ें सभी को पसंद होते हैं। आप चाहें तो शाम की चाय के साथ प्याज(कटे हुए प्याज को ऐसे करें स्टोर) के पत्तों का उपयोग पकोड़ें बनाने के लिए भी कर सकती हैं।
- अक्सर लोग इनका इस्तेमाल अलग-अलग तरह के सलाद को गार्निश करने के लिए भी करते हैं।
- अगर आपको खाना बनाने का शौक है तो आप प्याज के पत्तों से बड़े भी बना सकती हैं। यह स्वादिष्ट भी होते हैं और सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।
- कुछ लोग प्याज के पत्तों की मुठिया(आलू मुठिया की रेसिपी) भी बनाते हैं।
- जिस तरह प्याज के पराठे बनते हैं उसी तरह प्याज के पत्तों के पराठे भी बनाए जाते हैं। आप भी एक बार घर में जरूर ट्राई करें।
- प्याज के पत्तों की कड़ी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। अगर आपने अभी तक नहीं खाई है तो इस बार जरूर बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
हम इसी तरह नई-नई स्टोरिंग टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।