गर्मी में लस्सी बनाते समय ना करें ये गलतियां

गर्मी के दिनों मे घर में लस्सी बनाना बेहद आम है। लेकिन इसे बनाते समय आपको कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स से बचना चाहिए।

avoid these lassi making mistakes in hindi

गर्मी के मौसम में हम सभी कई अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इनमें दही की मदद से लस्सी तैयार करना बेहद ही आम है। यह एक बेहद ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जो पीने में भी काफी टेस्टी लगती है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम पर पॉजिटिव इफेक्ट डालते हैं।

इसका कैलोरी काउंट कम होने के कारण यह आपका वजन भी मेंटेन करने में मदद मिलती है। चूंकि यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन करना विशेष रूप से लाभदायी माना गया है। इतना ही नहीं, इसमें कैल्शियम से लेकर प्रोटीन और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अगर आप भी गर्मी के मौसम में एक बेहद ही डिलिशियस और टेस्टी ड्रिंक पीना चाहते हैं तो ऐसे में लस्सी बनाई जा सकती है। हालांकि, इसे बनाते समय अक्सर लोग कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे इसका स्वाद बिगड़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लस्सी बनाते समय की जाने वाली कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं-

गलत दही का इस्तेमाल करना

Lassi making hacks

यह सबसे पहला व बेसिक स्टेप है, लेकिन इस पर भी अधिकतर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता है। चूंकि लस्सी का मुख्य इंग्रीडिएंट दही है तो सही तरह की दही के चयन से ही आप बेस्ट रिजल्ट पा सकते हैं। अमूमन लोग लो फैट योगर्ट का इस्तेमाल करके लस्सी बनाते हैं, जिससे वह अधिक पानीदार बनती है और उसका टेस्ट भी बहुत अच्छा नहीं आता है। अगर आप एक थिक और क्रीमी लस्सी बनाना चाहती हैं तो हमेश फुल फैट योगर्ट या फिर ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें-Summer Drinks: घर पर झटपट बनाएं ये 3 तरह की लस्सी

लस्सी को ठंडा ना करना

lassi making tips ()

जब आप लस्सी का सेवन करते हैं तो वह तभी टेस्टी लगती है, जब उसे ठंडा-ठंडा सर्व किया जाए। कई बार लोग ताजी दही जमाते हैं और उसी से लस्सी बनाकर सर्व करते हैं। ऐसा करने से लस्सी का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है। इसलिए, लस्सी के टेस्ट को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप पहले लस्सी को बनाकर उसे फ्रिज में ठंडा करें। जब यह चिल्ड हो जाए तो आप इसे सर्व करें। इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाएगा।

बहुत अधिक पानी मिलाना

दही से लस्सी बनाने के लिए उसमें दूध या पानी को मिक्स किया जाता है और इसी स्टेप पर अधिकतर लोग गड़बड़ी कर बैठते हैं। अमूमन लस्सी बनाते समय वे अधिक मात्रा में पानी मिला देते हैं। जिससे लस्सी बहुत अधिक पतली व पानीदार बनती है। (गर्मियों में पिएं ठंडी-ठंडी रोज़ लस्सी)

इसलिए कंसिस्टेंसी बनाए रखने के लिए हमेशा उचित मात्रा में पानी मिलाएं। पानी अधिक ना हो, इसलिए आप एकदम से पानी मिक्स करने की जगह थोड़ा-थोड़ा पानी डालें। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि पानी की बहुत कम मात्रा से भी लस्सी बहुत अधिक थिक बनती है और फिर इसे पीना मुश्किल हो जाता है।

फ्लेवर में एक्सपेरिमेंट ना करना

how to make perfect lassi

लस्सी को पीना अक्सर लोगों को इसलिए भी अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि वे हर दिन एक ही तरह से लस्सी बनाते हैं। जिसके कारण उन्हें टेस्ट अच्छा नहीं लगता है। जबकि लस्सी को कई अलग-अलग फ्लेवर में बनाया जा सकता है। मसलन, गर्मी में आप मैंगो लस्सी बना सकते हैं या फिर गुलाब या इलायची जैसे फ्लेवर से भी लस्सी तैयार की जा सकती है।

आप मिठास के लिए चीनी या शहद का इस्तेमालकर सकते हैं। हालांकि, इसे बहुत अधिक मात्रा में डालने से बचें, क्योंकि इससे लस्सी का नेचुरल टेस्ट बिगड़ जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-पंजाबी लस्सी का स्वाद होता है खास, जानिए इसे बनाने का सही तरीका

ब्लेंड करने में जल्दबाजी करना

Lassi making tips and hacks

यह सच है कि लस्सी कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाती है, लेकिन फिर भी अगर ब्लेंडिंग में जल्दबाजी की जाए तो इससे लस्सी का टेक्सचर स्मूथ नहीं होता है। साथ ही, यह क्रीमी बनने की जगह गांठदार बनती है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दही में दूध या पानी के साथ-साथ मसालों को अच्छी तरह से मिलाने के लिए अतिरिक्त समय के लिए ब्लेंड करें। आपको इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन अच्छी तरह ब्लेंड करने से दही एकदम स्मूथ और टेस्टी बनती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP