पंजाबी लस्सी का स्वाद होता है खास, जानिए इसे बनाने का सही तरीका

पंजाबी लस्सी का टेस्ट ही अलग होता है इसे एक बार जो पी लें वो इसका टेस्ट जल्दी से भूलता नहीं है। चलिए आपको बताते है क्या है सही तरीका पंजाबी लस्सी बनाने का।
भारत के उत्तर में पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लोग इसे ज्यादातक पीते हैं और इन जगहों पर मिट्टी के मटके में लस्सी बनाकर बेचीं भी जाती है।
लस्सी तीन तरह की होती है– नमक वाली लस्सी, मीठी लस्सी और मसाला लस्सी। मीठी लस्सी में दूध और चीनी होती है। यहां लस्सी बनाते समय ताज़े और गाढे दही का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे ठंडा करने के बाद हाथों से फेटा जाता है।
दही में बहुत सारे न्यूट्रीशन होते है जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बिटामिन B-6 और विटामिन बी-12। ये सारे न्यूट्रीशन हमारे शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होते है। दही खाना पचाने में भी सहायक होता है और साथ ही यह दाँतो और हड्डियों को भिऊ मजबूत बनाता है। दही का आप सीधे सेवन भी कर सकते है या फिर इसकी लस्सी बनाकर भी पी सकते है। आप लस्सी को दही शेक भी कह सकते हो। भारत में अलग-अलग भागो में अलग-अलग तरह की लस्सी बनायी जाती है।
उत्तरी भारत के और पंजाबी लोग मीठी लस्सी ही पीते है और गुजरात और दक्षिण भारतीय लोग नमक वाली लस्सी बनाकर पीते है, जिसमे पुदीना और जीरा भी डाला हुआ होता है। गर्मियों के दिनों में अक्सर लोग इसे एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी पीते है। लस्सी आप किसी भी मौसम भी सकते हो। आइये लस्सी बनाने की विधि जानते

क्या-क्या चाहिए पंजाबी लस्सी बनाने के लिए?
- दही: 2 कप
- शक्कर: आधा कप
- आवश्यकतानुसार आइस क्यूब
- आवश्यकतानुसार फ्रेश क्रीम
Read more: क्या दही ठंडी होती है और इसे सर्दियों में नहीं खाना चाहिए?
ऐसे बनती है पंजाबी लस्सी
- दही और शक्कर को हाँथो से अच्छी तरह मिलाये।
- अब उसमे आइस क्यूब डाले और दोबारा अच्छी तरह 1 मिनट तक मिलाये।
- यदि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमे थोडा दूध डालकर उसके गाढ़ेपन को कम करे।
- अब उसे धीरे से गिलास में डाले।
गिलास में डालने के बाद उपर से हल्की सी मलाई डाले और ठंडी-ठंडी लस्सी परोसिये।
Tips
- दही और दूध ठंडा ही होना चाहिये।
- लस्सी बनाते समय उपयोग किया जाने वाला दही हमेशा ताज़ा, और गाढ़ा ही होना चाहिये।
- दही को फेंटकर मुलायम बनाने के लिये आप हैण्ड मिक्सी या मिक्सर का उपयोग भी कर सकते हो।
- यदि आप दही के गाढ़ेपन को कम करना चाहते हो तो थोडा पानी भी डाल सकते हो।
- लस्सी बनाते समय गाढे दूध और दही का ही उपयोग करे इससे लस्सी क्रीमी बनेगी।
- लस्सी को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिये आप एक चुटकी केसर का उपयोग भी कर सकते हो।
- लस्सी में आप चाहे जितना फ्रेश क्रीम डाल सकते हो।
- आप जमाये हुए दही का उपयोग भी कर सकते हो।
- मलाई को फेटने की जरुरत नही है आप सीधे लस्सी की गिलास में उपर से मलाई डाल सकते हो। इसे आपके मुह को इसका स्वाद भी आयेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।