अरे सुनिए फिट रहने के लिए आजकल ग्रीक योगर्ट खा रहे हैं लोग। क्या आपने ट्राई किया है? हां - हां मैं जानती हूं कि आपको दही खाने की आदत है, लेकिन फिर भी आप एक बार योगर्ट ट्राई तो करके देखिए शायद आपका काम बन ही जाए। अगर आप सोच रही हैं कि अचानक मैं ऐसी बातें क्यों कर रही हूं तो इसका कारण ये है कि आपको मैं आज दही और योगर्ट के बीच का अंतर बताने जा रही हूं।
दरअसल, अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है और यही कारण है कि गूगल पर लोग 'Is curd same as yogurt?' जैसे सवाल पूछ रहे हैं। तो चलिए आज आपको इसके बारे में बता ही देते हैं।
इसका सीधा सा जवाब है नहीं। योगर्ट और कर्ड दोनों अलग हैं और दोनों के बनाने के प्रोसेस में भी अंतर है। दोनों के न्यूट्रिशन प्रोफाइल में भी अंतर है और इसलिए अब योगर्ट का इतना ज्यादा चलन बढ़ने लगा है। एक-एक करके सभी अंतरों को एक्सप्लेन करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दही से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी घर पर बनाएं
योगर्ट और कर्ड यानी दही दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट्स हैं। दही को दूध में किसी एसिडिक सब्सटेंस मिलाने से बनाया जाता है। जैसे नींबू का रस या सिरका आदि या फिर पहले से बनाए हुए दही से बनाया जाता है। इसे बनाने के प्रोसेस में दूध को फाड़ा जाता है।
योगर्ट को बनाने का प्रोसेस बैक्टीरियल फर्मेंटेशन के जरिए होता है। दूध के बैक्टीरियल फर्मेंटेशन के बाद ही योगर्ट बनता है। योगर्ट कल्चर में Lactobacillus bulgaricus जैसे बैक्टीरिया का इस्तेमाल होता है। इसलिए योगर्ट और कर्ड दोनों के लुक और टेक्सचर में भी अंतर होता है।
जिस तरह से योगर्ट को बनाया जाता है उसमें अलग-अलग फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे मैंगो, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, पीच, कीवी, रैस्पबेरी, वनीला, पेपरमिंट आदि। पर दही में ये नहीं हो सकता है। दही आमतौर पर नॉर्मल फ्लेवर का ही होता है। इसलिए इन्हें खाने का तरीका भी अलग होता है।
यह विडियो भी देखें
योगर्ट में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन-B12 जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके अलावा, दही में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन-B6 जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसलिए दोनों को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
योगर्ट को इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट ही कहा जाता है क्योंकि इसे घर पर बनाना आसान नहीं है। पर अगर आप दही की बात करें तो इसे आप घर पर भी अलग तरीके से जमा सकती हैं। योगर्ट का फ्लेवर और दूसरी चीज़ों की बात करें तो इसे आप घर पर नहीं बना सकती हैं और इसे प्रोसेस्ड फूड्स में ही गिना जाता है। योगर्ट हमेशा डिब्बे में बंद ही मिलता है।
दही को जमाने के अलग-अलग तरीके होते हैं और आप बिना जामन के भी दही को घर पर जमा सकती हैं। दही जमाने के तरीके पर निर्भर करता है कि इसका एंड प्रोडक्ट क्या होगा।
इसे जरूर पढ़ें- दही को दो-तीन दिन से ज्यादा फ्रिज में स्टोर करने के ट्रिक्स, नहीं आएगी बदबू
योगर्ट की बात करें तो ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर दही की बात करें तो ये दिमाग और शरीर की फुर्ती के लिए अच्छा है और साथ ही साथ ये डाइजेशन की समस्या के लिए रामबाण माना जाता है।
देखिए ये सही है कि फिटनेस फ्रीक लोग अब दही की जगह योगर्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये वजन कम कर दे या मेटाबॉलिज्म बढ़ा दे ऐसा कुछ नहीं है। ये भी कहीं ना कहीं प्रोबायोटिक की तरह काम करता है और ऐसा ही दही करता है।
दही का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकती हैं। इसे बालों में लगाने से लेकर उबटन बनाने तक कई DIY ब्यूटी रूटीन में इस्तेमाल किया जाता है।
तो अब आप समझ ही गई होंगी कि योगर्ट और दही में क्या अंतर है। अपनी डाइट में किसे शामिल करना है ये सिर्फ आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको प्रोबायोटिक या डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं करते हैं तो ये दोनों ही डाइजेस्ट होने में दिक्कत दे सकते हैं। अपनी डाइट में कोई भी नई चीज़ शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
आपको इनमें से क्या पसंद है? योगर्ट या फिर दही? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।