Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:44 AM IST

गर्मियों में पिएं ठंडी-ठंडी रोज़ लस्सी, जानें आसान रेसिपी

गर्मियों में सेहत और स्वाद दोनों को बरकरार रखने के लिए जरूर ट्राई करें गुलाब की लस्सी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-04-13, 10:54 IST
rose lassi recipe in hindi m

गर्मियों के मौसम में बाहरी ठंडक के साथ-साथ शरीर की अंदरूनी ठंडक भी बहुत जरूरी होती है। ऐसे में आप गुलाब की लस्सी का सेवन कर सकती हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बूस्ट करने का भी काम करता है। गर्मी के मौसम में गुलाब की लस्सी का सेवन करने से शरीर की सारी थकान मिट जाती है। आज हम आपके लिए गुलाब की लस्सी की रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर लस्सी वजन कम करने में भी काफी मददगार है। गर्मियों के मौसम में हेल्दी डाइट के लिए आप लस्सी को शामिल कर सकती हैं। यह एक देसी पेय पदार्थ है, जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नही है। गुलाब लस्सी को आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

गुलाब लस्सी Recipe Card

गुलाब की लस्सी को आप अपने अनुसार भी बना सकती हैं। उदाहरण के लिए अगर आपके पास रोज सिरप नहीं है, तो आप इसकी जगह रूह अफजा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shilpa

Ingredients

  • 3 कप दही
  • 1/4 कप गुलाब सिरप
  • 2 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • गार्निश के लिए गुलाब की पंखुड़ियां

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें दही डालकर उसे अच्छे से फैट लें। इसके बाद इसमें गुलाब सिरप डालें।

  2. Step 2:

    अब इस मिश्रण में चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। चीनी आप अपने स्वादानुसार डाल सकते हैं।

  3. Step 3:

    इसके बाद इस मिश्रण में एक कप ठंडा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

  4. Step 4:

    अगर आप पतली लस्सी पीना चाहते हैं तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकती हैं। अगर गाढ़ी लस्सी पसंद है तो बर्फ का इस्तेमाल न करें।

  5. Step 5:

    अब तैयार लस्सी को गिलास में डालें।

  6. Step 6:

    इसके बाद गुलाब की पंखुड़ियों से इसे गार्निश करें।

  7. Step 7:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • गुलाब लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इसके बाद इस बाउल में दही डालें।
  • अब इस दही को अच्छे से फैट लें। जब दही एकदम स्मूद हो जाए तो इसमें चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिला लें। (दही खाने के फायदे)
  • अगर आपको पतली लस्सी पसंद है जो आप बर्फ के टुकड़े का उपयोग करें, अगर आपको गाढ़ी लस्सी पसंद है तो बर्फ का इस्तेमाल न करें।
  • लस्सी को मिक्स करने के बाद स्वाद और रंग के लिए इसमें गुलाब सिरप डालें।
  • सिरप को अच्छे से मिक्स करें जब तक लस्सी का रंग हल्का पिंक नहीं होता है।
  • अब इसके बाद लस्सी को गिलास में डालें।
  • लस्सी को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।

इसे जरूर पढ़ेंःघर पर बनाकर पिएं आम की ठंडी-ठंडी और टेस्टी लस्सी

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।