Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

Summer Drinks: घर पर झटपट बनाएं ये 3 तरह की लस्सी

अगर आपको गर्मियों में लस्सी पीना अच्छा लगता है तो क्यों न हम आपको 3 अलग-अलग तरह के फ्लेवर वाली लस्सी की रेसिपी बताएं। 
Updated:- 2021-04-02, 12:00 IST
 lassi recipes

गर्मियों में लस्सी पीना यकीनन एक ताजगी भरा अहसास होता है और लस्सी बहुत ही स्वादिष्ट लग सकती है। अगर इसे देखा जाए तो हम अक्सर फ्रिज में दही फेंटकर रखते हैं ताकि तुरंत ही अच्छी लस्सी बनाई जा सके, लेकिन हर रोज़ एक ही तरह की लस्सी पीना कहां अच्छा लगेगा। ऐसे में अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी रोज़ मिले तो ताजगी भी रहेगी और साथ ही साथ स्वाद से भरपूर आपको कुछ नया अहसास भी मिलेगा।

अगर आपको भी गर्मियों में लस्सी पीना अच्छा लगता है और अगर आप भी लस्सी के फैन हैं तो क्यों न हम आपको तीन अलग-अलग तरह की लस्सी के बारे में बताएं जो आपको पसंद भी आएगी और साथ ही साथ आप उन्हें घर पर आसानी से बना भी पाएंगे। तो चलिए जानते हैं तीन अलग तरह की लस्सी रेसिपी के बारे में। सबसे अच्छी बात ये है कि इन सभी को बनाने में 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा।

1. केसर लस्सी

केसर लस्सी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है और अगर आपको केसर वाला दूध पसंद है तो ये लस्सी भी पसंद ही आएगी।

सामग्री-

  • 1 कप दही (घर का बनाया हुआ प्लेन होल मिल्क दही बहुत अच्छा होगा)
  • 1/4 कप केसर का पानी (5-6 केसर के स्ट्रैंड्स से बनाएं।)
  • 2 चम्मच शक्कर
  • चुटकी भर इलाइची पाउडर

lassi saffron

विधि-

  1. सबसे पहले आप गुनगुने पानी में केसर को मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें। ऐसे में केसर का पानी बनेगा।
  2. इसके बाद एक मिक्सिंग जार में बाकी सभी इंग्रीडिएंट्स मिलाएं। आप या तो इसे हाथ से मथ सकते हैं या फिर आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. अगर आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये काफी फ्रॉथी बनेगी। आप इसे आसानी से पी सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं लहसुन, प्याज और टमाटर का मसाला पाउडर, हर तरह की सब्जी में आ जाएगा स्वाद

2. रोज़ लस्सी-

गुलाब का फ्लेवर ठंडे दूध में तो पसंद आता ही है साथ ही ये ठंडी लस्सी के लिए भी बेस्ट हो सकता है।

सामग्री-

  • 1 कप दही
  • 1/4 कप ठंडा पानी
  • 2 चम्मच रोज़ सिरप (रूआफ्जा भी चलेगा)
  • चुटकी भर इलाइची पाउडर

lassi and drinks

विधि-

  1. ये लस्सी बनाना सबसे ज्यादा आसान है। आप सबसे पहले एक ब्लेंडिंग जार में सारी सामग्री को डालें।
  2. इसके बाद इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। आप इस तरह की लस्सी को सर्व करने के लिए ऊपर से थोड़ा सा रोज़ सिरप और डाल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- फटे दूध से बनाई जा सकती हैं ये 3 मिठाइयां

3. पाइनेप्पल लस्सी-

ठंडक पाने के लिए पाइनेप्पल फ्लेवर बहुत ही अच्छा लग सकता है और अगर ये ठंडी लस्सी के साथ मिले तब तो और ही बात है।

सामग्री-

  • 1 कप दही
  • 1/2 कप कटे हुए पाइनएप्पल
  • 1/4 इंच का अदरक का टुकड़ा
  • 2-3 चम्मच शक्कर
  • चुटकी भर इलाइची पाउडर
  • चुटकी भर काला नमक (ऑप्शनल)

lassi pinapple

विधि-

  1. यहां पर आप दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको हाथ से लस्सी मथनी है तो पहले अदरक, शक्कर और पाइनएप्पल को ब्लेंड कर लें।
  2. इसके बाद इसे दही और काला नमक, इलाइची पाउडर के साथ हाथ से मथें।
  3. अगर आप आसान तरीका अपनाना चाहते हैं तो सभी चीज़ों को एकसाथ मिलाकर ब्लेंड कर लें। वैसे यहां भी पहले पाइनएप्पल और अदरक को एक साथ पेस्ट फॉर्म में ले आना अच्छा होगा क्योंकि ऐसे में चंक्स रह जाने की समस्या नहीं होगी।

ये तीनों तरह की लस्सी बहुत ही आसानी से बन जाएगी और आपका सिर्फ 10 मिनट का समय ही लगेगा। तो अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।