Fri Sep 18, 2026 | Updated 11:08 PM IST

ब्रेस्ट साइज छोटा होने के क्‍या कारण हैं? डॉक्‍टर से जानें

किशोरावस्था में कदम रखते ही कई लड़कियों के मन में यह सवाल आता है कि मेरे ब्रेस्ट का साइज छोटा क्यों है? अगर आपकी बेटी के मन भी ऐसा ही सवाल है, तो इस आर्टिकल के माध्‍यम से आप डॉक्‍टर से विस्‍तार में जवाब जान सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-12, 15:48 IST
why my breast size is small

मेरे ब्रेस्ट छोटे क्यों है? जब 16 साल की लड़कियां शरीर में बदलाव महसूस करना शुरू करती हैं, तब उनके मन में यह सवाल बार-बार उठता है। कई बार वे इसे लेकर शर्माती हैं, उलझन में रहती हैं या फिर दूसरों से तुलना करने लगती हैं। अगर आपकी बेटी भी यही सोचकर परेशान है, तो जरूरी है कि उसे सही तरीके से जानकारी दी जाए, ताकि वह अपने शरीर को समझ सके और खुद को लेकर कंफर्टेबल महसूस कर सके।

किशोरावस्था में कदम रखते ही ब्रेस्ट के साइज में धीरे-धीरे ग्रोथ होती है। डॉक्टर कहना है कि ब्रेस्ट का साइज कम होना बिल्कुल नॉर्मल और नेचुरल है। हर लड़की और महिला का शरीर अपनी रफ्तार और अपनी जैविक बनावट के अनुसार बदलता है, ठीक वैसे ही ब्रेस्ट का साइज भी अलग-अलग यानी छोटा, बड़ा, गोल, पतला या चौड़ा हो सकता है और हर तरह के ब्रेस्ट नॉर्मल हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से आशा सेंटर, दिल्ली की डायरेक्टर और सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्‍टर चंचल शर्मा (Verified by Doctor Dr. Chanchal) से जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और ब्रेस्ट साइज पर किन चीजों का असर पड़ता है।

हार्मोनल बदलाव

ब्रेस्ट की ग्रोथ पूरी तरह से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन्स पर निर्भर करती है।

small breast reason Hormonal fluctuations

प्यूबर्टी

16 साल की उम्र में लड़कियों के ब्रेस्ट की ग्रोथ होती हैं। कई बार एक ब्रेस्ट पहले बढ़ता है और दूसरा बाद में। दोनों का साइज अलग रहता है और डेवलपमेंट धीरे-धीरे होता है। यह बिल्कुल नॉर्मल है और समय के साथ फर्क कम भी हो सकता है।

पीरियड्स

पीरियड्स के दौरान पानी रुकने और ब्लड फ्लो बढ़ने की वजह से ब्रेस्ट कुछ दिनों के लिए भरे हुए या थोड़े बड़े लगते हैं। बाद में आकार नॉर्मल हो जाता है।

प्रेग्‍नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ब्रेस्ट तेजी से बढ़ते हैं और बाद में थोड़ा कम भी हो सकता है। यह शरीर का नेचुरल प्रोसेस है।

यह भी पढ़ें- कम उम्र में भी ब्रेस्ट ढीले क्यों हो जाते हैं? जानिए वो 5 कारण जो महिलाओं के शरीर को देते हैं बदल

जेनेटिक्स

ब्रेस्ट का आकार आपकी फैमिली हिस्ट्री से जुड़ा होता है। अगर आपकी मां, बहन, नानी-दादी का ब्रेस्ट साइज छोटा है, तो आपका भी वैसा होना बिल्कुल नॉर्मल और नेचुरल है।

small breast reason Body fat

बॉडी में फैट का प्रतिशत

ब्रेस्ट में फैट और ग्लैंड्युलर टिश्यू दोनों होते हैं। इसलिए शरीर के वजन से ब्रेस्ट साइज पर असर होता है। वजन कम होने पर ब्रेस्ट पतले होते हैं और वजन बढ़ने पर ब्रेस्‍ट थोड़े बड़े होते हैं। बहुत पतली लड़कियों में अक्सर ब्रेस्ट छोटे दिखते हैं।

उम्र

उम्र बढ़ने के साथ टिश्यू नरम होते हैं, फर्मनेस कम होती है और लिगामेंट कमजोर होते हैं। इससे साइज और शेप में थोड़ा बदलाव आना नॉर्मल है।

इंजरी या चोट

अगर कभी ब्रेस्ट पर चोट लगी हो, खेल के दौरान झटका लगा हो या किसी सर्जरी का असर रहा हो, तो इससे भी ब्रेस्‍ट के आकार और शेप में हल्का बदलाव आ सकता है।

यह भी पढ़ें- लटकते ब्रेस्ट हो सकते हैं सुडौल और आकर्षक, रोज करें ये 3 काम और बिना सर्जरी पाएं परफेक्ट शेप

क्या ब्रेस्ट का छोटा साइज कोई समस्या है? 

कई लड़कियों के मन में यह सवा भी आता है कि क्या ब्रेस्ट का छोटा साइज कोई समस्या है? हम आपको बता दे कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह पूरी तरह से नेचुरल और सुरक्षित है। यह तब समस्या माना जाता है, जब अचानक एक ही ब्रेस्ट का आकार बदल जाए, दर्द लगातार बना रहे और निप्पल से असामान्य डिस्चार्ज आए। ऐसे लक्षणों में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

Image Credit: Shutterstock.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।