
HIV का नाम सुनते ही आपके मन में कई सवाल उठने लगते हैं कि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसके साथ कई तरह के स्टिग्मा जुड़े हुए हैं। विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि आधुनिक समय में एचआईवी के साथ जीना संभव है। आप ऐसी स्थिति में भी शादी कर सकते हैं, परिवार बढ़ा सकते हैं, लेकिन यहां जरूरी सवाल यह है कि ये सब कैसे संभव है?' इसके बारे में हमें आशा सेंटर, दिल्ली की डायरेक्टर और सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चंचल शर्मा बता रही हैं, लेकिन सबसे पहले यह जान लेते हैं कि World AIDS Day क्यों मनाया जाता है।

World AIDS Day हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य HIV/AIDS के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। जी हां, कई लोग आज भी HIV को लेकर डर, गलतफहमियों और मिथ में जीते हैं। AIDS Day लोगों को सही जानकारी देने और फैली गलत धारणाओं को दूर करने के लिए मनाया जाता है।
AIDS Day का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि समय पर टेस्ट, ART दवाएं और जागरूकता से HIV को कंट्रोल किया जा सकता है। इस साल, यानी 2025 में विश्व एड्स दिवस की थीम 'पुनर्विचार करें। पुनर्निर्माण करें। उठ खड़े हों।' यह थीम विश्व स्तर पर चल रहे प्रयासों के सामने आने वाली चुनौतियों पर फोकस करती है।
आज के समय में मेडिकल साइंस स्पष्ट रूप से स्वीकार करती है कि HIV पॉजिटिव व्यक्ति HIV नेगेटिव पार्टनर से शादी कर सकता है, बशर्ते कि पॉजिटिव व्यक्ति Antiretroviral Therapy (ART) ले रहा हो और उसकी स्थिति viral load undetectable वाली हो।

इस अवस्था में HIV फैलने का खतरा लगभग न के बराबर हो जाता है, जिसे U=U (Undetectable = Untransmittable) भी कहा जाता है। ऐसी स्थिति में कपल शादी के बाद सुरक्षित रूप से सेक्शुअल रिलेशन बना सकते हैं और हेल्दी जीवन जी सकते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में दोनों पार्टनर्स का जागरूक होना बेहद जरूरी है, ताकि वह समय-समय पर चेकअप करवाते रहें और संभावित खतरे को टाल सके।
इसे जरूर पढ़ें: एचआईवी पॉजिटिव होने पर क्या जिंदगी मुमकिन है? एक्सपर्ट से जानें
शादी ईमानदारी और विश्वास पर टिकी होती है, इसलिए HIV पॉजिटिव व्यक्ति को अपने होने वाले जीवनसाथी को पूरी सच्चाई बतानी चाहिए।
अगर आप ऐसा सोच रही हैं कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति से शादी करने के बाद आपको एचआईवी पॉजिटिव बच्चा ही होगा तो ऐसा नहीं है। आप आईवीएफ के जरिए या प्राकृतिक रूप से एचआईवी नेगेटिव बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
HIV एक वायरस है, किसी व्यक्ति की पहचान नहीं। समाज को चाहिए कि HIV पॉजिटिव लोगों के साथ भेदभाव नहीं, बल्कि सम्मान और सामान्य व्यवहार करें। HIV पॉजिटिव और HIV नेगेटिव कपल्स की शादियां सफल होती हैं, बस जरूरत है सही जानकारी, सही दवाई और सही समय पर काउंसलिंग की।
इसे जरूर पढ़ें: Ladies को क्यों करवाना चाहिए HIV टेस्ट? जानें
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।