50 की उम्र के बाद महिलाओं की मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? अगर आपके मन भी ऐसा ही सवाल है, तो हम आपको बता दे कि इसके पीछे कई कारण होते हैं। 50 की उम्र के बाद महिलाओं की मांसपेशियां कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण मेनोपॉज है, जो ज्यादातर महिलाओं में 45 साल की उम्र के बाद होता है।
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने लगता है, खासकर एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बहुत कम हो जाता है। इस हार्मोन की कमी से महिलाओं की मांसपेशियां कम होने लगती हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चंचल विस्तार के अनुसार, ''50 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनमें से मेनोपॉज सबसे अहम है।'' आइए डॉक्टर से जानते हैं कि 50 की उम्र के बाद मांसपेशियों के कम होने के मुख्य कारण क्या हैं।
हार्मोनल बदलाव
मांसपेशियों के विकास के लिए शरीर को एस्ट्रोजन की जरूरत होती है। यह हार्मोन प्रोटीन को मांसपेशियों में बदलने में मदद करता है। लेकिन, मेनोपॉज के दौरान जब एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है, तब मांसपेशियां कम होने लगती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बढ़ती उम्र में मसल्स मास को दोबारा गेन करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
बढ़ती उम्र
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे मांसपेशियों के फाइबर की संख्या भी कम होने लगती है, जिससे मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, बढ़ती उम्र में शरीर की मांसपेशियों को फिर से बनाने की क्षमता भी कम हो जाती है। हमारे शरीर के सेल्स में माइटोकॉन्ड्रिया होता है, जो मांसपेशियों के काम के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन, उम्र के साथ इसकी ताकत भी कम हो जाती है, जिससे मांसपेशियां घटने लगती हैं।
खराब लाइफस्टाइल
50 की उम्र के बाद मांसपेशियां कम होने का एक और बड़ा कारण फिजिकल एक्टिविटी की कमी है। अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करती हैं, तो समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए, महिलाओं को रोजाना एक्सरसाइज करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही, मांसपेशियों को कम होने से बचाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बढ़ाएं।
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर को डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियां भी घेरने लगती हैं, जिससे शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ने लगती है और मांसपेशियां कम हो जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन 4 फिटनेस मिसटेक के कारण कम होने लगता है मसल मास
इन तीन कारणों से 50 की उम्र के बाद महिलाओं की मांसपेशियां कम होने लगती हैं और थकान, दर्द, अकड़न और मांसपेशियों का हिलना या कांपना जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आपकी उम्र भी 40 के पार है, तो आज से ही अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें। हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों