बढ़ती उम्र में मसल्स मास को दोबारा गेन करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बढ़ती उम्र में मसल्स मास कम होने लगता है। लेकिन अगर आप कुछ आसान टिप्स को अपनाते हैं तो ऐसे में आपको मसल्स मास को दोबारा गेन करने में मदद मिलती है।

how to regain muscle mass in old age

बढ़ती उम्र में मसल्स मास का कम होना एक बेहद ही आम समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति को अपेक्षाकृत कम भूख लगती है और ना ही वे सही तरह से खा पाते हैं, जिससे वे कमजोर महसूस करते हैं। इसके अलावा, उनके आहार में कार्ब्स अधिक होते हैं और प्रोटीन कम। जिसके कारण भी उनका मसल्स मास कम होने लगता है। साथ ही साथ, उम्र भी इस समस्या में एक बहुत बड़ा फैक्टर होती है।

मसल्स मास कम होने के कारण स्किन का ढीलापन बढ़ने लगता है। साथ ही साथ, आपका शरीर कमजोर होने का अहसास कराता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान दें। ऐसे कई आसान तरीके होते हैं, जिन्हें अपनाकर मसल्स मास को दोबारा गेन करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रही हैं, जिन्हें अपनाकर मसल्स मास को फिर से बढ़ाया जा सकता है-

बढ़ाएं प्रोटीन इनटेक

protein intake

यह सच है कि अधिक उम्र में व्यक्ति बहुत अधिक नहीं खा पाता है। लेकिन अगर आप सही तरह से खाती हैं तो ऐसे में आप अपने शरीर को पर्याप्त पोषण दे सकती हैं। मसलन, आप अपनी तीनों मेन मील्स में प्रोटीन इनटेक पर विशेष रूप से ध्यान दें। आप सुबह और शाम दूध ले सकती हैं।

इसी तरह दिनभर में एक कटोरी दाल व एक कटोरी दही को अवश्य खाएं। इसके अलावा, आप सब्जियों को अच्छी तरह से खाएं। इससे आपको अपना प्रोटीन इनटेक बढ़ाने में मदद मिलेगी। कोशिश करें कि आप पहले प्रोटीन रिच इंग्रीडिएंट्स को खाएं। चाहे तो आप चावल, रोटी या कार्ब कंटेंट को कम कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: 50 के बाद फिट रहने के लिए महिलाएं ये 3 टिप्‍स अपनाएं

how to regain muscle mass in old age by expert

नॉन-वेज पर भी दें ध्यान

अमूमन लोग बढ़ती उम्र में नॉन-वेज खाना लगभग छोड़ ही देते हैं। लेकिन इन्हें भी प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए आप इन फूड्स को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। मसलन, आप सप्ताह में तीन-चार बार अंडा जरूर खाएं। अगर आपको इसे डाइजेस्ट करने में समस्या होती है तो आप इसका पीला भाग निकाल लें।

इसी तरह, चिकन व फिश को भी अपनी डाइट में शामिल करें। आप चिकन या फिश को सप्ताह में एक बार ले सकते हैं। बता दें कि चिकन व अंडा (चिकन की बजाय शामिल करें ये फूड्स) ऐसे फूड आइटम्स हैं, जिन्हें शरीर बहुत जल्दी डाइजेस्ट करता है। लेकिन इन्हें इतनी हैवी ग्रेवी के साथ बनाया जाता है कि ओल्ड एज लोगों को इसे खाने में समस्या होती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप इन्हें बॉयल या स्टीम तरीके से बनाएं।

इसे भी पढ़ें: अगर उम्र है 40 के पार तो फिटनेस के लिए ध्यान में रखें ये टिप्स

सप्लीमेंट्स का लें सहारा

ऐसे कई लोग होते हैं, जो अधिक उम्र में बहुत अधिक नहीं खा पाते हैं या फिर उन्हें किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होती है, इसलिए उनके लिए सही तरह से खा पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप अपवनी डाइट में सप्लीमेंट्स का सहारा लें (सप्लीमेंट्स के नुकसान)।

ओल्ड एज लोगों के लिए ऐसे कई सप्लीमेंट्स होते हैं, जो उनकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखने के साथ-साथ पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं। हालांकि, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप किसी भी सप्लीमेंट को खुद से लेना शुरू ना करें, बल्कि इसके लिए पहले डॉक्टर से मिलें और उनकी सलाह पर ही इसे लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP