आखिर हम क्यों करते हैं Fart? जानें पेट की गैस से जुड़े रोचक तथ्य

आज जिस विषय पर मैं लिखने जा रही हूं उसे हिंदी में कैसे लिखूं यह खुद समझ नहीं आ रहा है। नहीं नहीं... दिक्कत यह नहीं है कि मुझे हिंदी नहीं आती, लेकिन उसे लिखने में शर्म आप लोगों की तरह मुझे भी आ रही है। सीधी और सरल भाषा में उसे पा** कहते हैं। अंग्रेजी में उसे Fart या फ्लैटुलेंस कहते हैं। अरे भई, अब भी नहीं समझे? मैं पेट में होने वाली गैस की बात कर रही हूं और आज का मेरा विषय है कि आखिर हम लोग इतना फार्ट क्यों करते हैं?
क्या आपने कभी यह सोचा है कि एक आदमी एक दिन में तकरीबन 2.5 लीटर तक गैस या कहिए फार्ट करता है। हालांकि कुछ लोग गंधभरी गैस निकालते हैं और कुछ की गैस में बदबू नहीं होती है।
अब साल 2018 में एक खबर आई थी। यूरोप में एक फ्लाइट को इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी क्योंकि उसमें एक आदमी ने गैस छोड़कर लोगों का बुरा हाल कर दिया था। ऐसे में 'फार्ट अटैक' के नाम पर पायलट को अफरा-तफरी में बीच में ही फ्लाइट को लैंड करना पड़ा था।
फार्ट को लेकर एक खबर और इस साल आई थी। एक इंफ्लूएंसर ऐसी भी थी जो अपनी फार्ट बेचकर लाखों कमाती थी। इसी के चलते उन्हें एक बार गैस अटैक भी आया था जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था।
एक स्टडी के मुताबिक, अधिकांश लोग प्रति दिन 14 से 23 बार गैस छोड़ते हैं। आपको यह भी बता दें कि अधिकांश फार्ट गंधहीन और अनडिटेकटेबल होती हैं। लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है और यह कैसे किस तरह से हमारे पेट में जा रही है? आइए आज इस आर्टिकल में आपको इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य भी बताते हैं।
गैस क्या होती है?

आंतों की गैस गंधहीन वेपर का मिश्रण है, जिसमें ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन और मीथेन शामिल हैं। यह गैस पाचन तंत्र में बनती है। जब ये वेपर्स आंतों के बैक्टीरिया के साथ मिल जाती हैं, तो एक अप्रिय सल्फर गंध विकसित हो सकती है। आपका शरीर, मुंह (बेल्चिंग) या मलाशय (पेट फूलना) के माध्यम से गैस छोड़ता है। कई बार पेट में गैस फंस जाती है। यह गैस बिल्ड अप होने के बाद आपका पेट दर्दकी समस्याऔर सूजन हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन कारणों से पड़ता है गैस का अटैक, न करें ये गलतियां
कैसे बनती है हमारे पेट में गैस?
आंतों की गैस हवा से आती है जिसे लोग खाते समय, च्युइंग गम चबाते हुए, स्ट्रॉ से पीते हुए या धूम्रपान करते समय निगल लेते हैं। गैस शरीर के भीतर तब बनती है जब कोलोन में बैक्टीरिया भोजन को तोड़ते हैं। इसे एंडोजीनस गैस कहते हैं। इस गैस में मुख्य रूप से हाइड्रोजन और मीथेन होता है।
हालांकि 1 प्रतिशत फार्ट से ही बदबू होती है जिनमें हाइड्रोजन सल्फाइड जैसे स्टिंकर्स होते हैं।
क्यों नहीं रोकनी चाहिए फार्ट?

कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, जिसमें आप शर्मिंदगी से बचने के लिए फार्ट को रोकने की कोशिश करते हैं। इसे रोकने की कोशिश करने से दबाव बनता है और आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। आंतों की गैस का निर्माण पेट में फैलाव को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे दबाव के चलते कुछ गैस आपकी सांस में निकल जाती है।
1970 के दशक में, विशेषज्ञों ने पाया कि फार्ट को बहुत समय तक होल्ड करने से डायवर्टीकुलिटिस के विकास से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह पाउच की सूजन होती है जो पाचन तंत्र के साथ बनती है।
गैस की समस्या से बचने के लिए क्या करें?
पेट में गैस होना बहुत आम बात है, लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा गैस होती है तो किसी समस्या का कारण हो सकता है। आपके सिस्टम में कम गैस बने इसके लिए आपको ये उपाय करने चाहिए-
- धीरे-धीरे और आराम से चबाकर अपना खाना खाएं
- च्युइंग गमन चबाएं
- गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें
- सोडा, बीयर और अन्य कार्बोनेटेड पेय पदार्थों के सेवन से बचें
- प्रोबायोटिक्स का सेवन करें
- धूम्रपान करने से बचें
इसे भी पढ़ें: अगर लगातार बनी हुई है गैस की समस्या तो ये आसान घरेलू नुस्खे करेंगे मदद
पेट की गैस से जुड़े कुछ अनसुने किस्से-

- जर्मनी में आप पुलिस स्टेशन में फार्ट नहीं कर सकते हैं। जी हां, साल 2016 में एक ग्रुप से जब पुलिस अधिकारियों ने आइडेंटी मांगी तो उनमें से एक ने इस बीच गैस छोड़ दी। आपको पता है कि उसे लॉ का मजाक उड़ाने पर 900 यूरो यानी 76 हजार रुपये का फाइन देना पड़ा था।
- 1800 में एक फ्रेंच बेकर अपनी फार्ट परफॉर्मेंस को लेकर काफी लोकप्रिय हुए थे। वह रेक्टम में हवा भरकर उसे इंस्ट्रूमेंट की आवाज़ निकालकर अपने कस्टमर को एंटरटेन करते हैं। इसी के चलते हुए किंग ऑफ फार्ट्स का नाम मिला था।
- क्या आप कभी सोच सकते हैं कि फार्ट दिख भी सकती है? यह भी एक अजीब सा फार्ट फैक्ट है। ठंडी हवा में फार्ट भी ठीक उसी तरह दिखती है जैसे आपकी सांस ठंडे मौसम में दिखाई देती है।
- 1991 में, शेफील्ड, इंग्लैंड में रॉयल हैलमशायर अस्पताल के ह्यूमन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फिजियोलॉजी एंड न्यूट्रिशन सब-डिपार्टमेंट के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने ट्रेड जर्नल गट में एक पेपर प्रकाशित किया था। इसमें सवाल था कि एक फार्ट कितनी जगह घेरती है। इतना ही नहीं, इस पर रिसर्च भी हुई थी जिसमें पता चला था कि एक फार्ट ट्रैवल अप्रूव्ड ट्रैवल बोतल के वॉल्यूम जितनी जगह लेती है।
आप भी गैस छोड़ रहे हैं तो उसमें कोई खराबी नहीं है, बस अगर यह समस्या गंभीर है तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। आपको यह जानकारी कैसे लगी हमें कमेंट कर बताएं। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।