Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

क्या फार्ट से आती है तेज बदबू? किचन के ये 5 सीक्रेट मसाले तुरंत कर देंगे समस्या खत्म

क्‍या आप भी सर्दियों में गैस और बदबूदार फार्ट से परेशान हैं? समस्‍या से बचने के लिए दवाइयों लेने से पहले किचन में मौजूद हर्ब्‍स को डाइट में शामिल करें। आयुर्वेद के अनुसार, ये मसाले डाइजेशन को नेचुरली ठीक करते हैं और फार्ट की बदबू को दूर करते हैं।  
Updated:- 2025-12-17, 06:32 IST
tips to reduce smelly farts in winter

जब फार्ट से तेज बदबू आती है, तब यह कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। इस बदबू का मुख्य कारण डाइजेस्टिव सिस्‍टम में बनने वाले सल्फर से भरपूर तत्‍व होते हैं। दवाइयों की ओर रूख करने से पहले अपनी रसोई में झांकें। आयुर्वेद हमें सिखाता है कि डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हमारे रोजमर्रा के साधारण मसालों से ठीक होती हैं। इनके बारे में हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि ये 5 किचन हर्ब्स आपके डाइजेशन को धीरे से सुधारते हैं, गैस और ब्‍लोटिंग को कम करते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं। आइए इनके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

अजवाइन (Carom Seeds)- गैस का रामबाण इलाज

सदियों से अजवाइन का इस्‍तेमाल पेट की समसयाओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। यह फंसी हुई गैस से तुरंत राहत दिलाती है और पेट की बेचैनी को दूर करती है। इसके गुण पेट में एसिड के लेवल को बैलेंस करते हैं।

Carom Seeds to reduce smelly farts in winter

इस्तेमाल का तरीका

  • भोजन के बाद आधा चम्मच अजवाइन में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर चबाएं या अजवाइन को पानी में उबालकर इस पानी को पिएं।

जीरा (Cumin Seeds)- ब्लोटिंग को करता है कंट्रोल

जीरा सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि डाइजेशन को भी सही रखता है। इससे ब्‍लोटिंग की समस्या कम होती है और भोजन का अवशोषण अच्‍छी तरह होता है।

इस्तेमाल का तरीका

  • सुबह खाली पेट जीरा पानी (उबालकर या भिगोकर) पिएं या इसे दाल और सब्जियों में जरूर शामिल करें।

मेथी (Fenugreek Seeds)- कब्ज का समाधान

मेथी के बीज सर्दियों में डाइजेशन को एक्टिव रखने के लिए जरूरी हैं। यह कब्ज और आंतों की सुस्ती को दूर करते हैं, जिससे डाइजेशन सही रहता है और बदबूदार गैस बनने का खतरा कम होता है।

methi dana to reduce smelly farts in winter

इस्तेमाल का तरीका

  • 1 चम्मच मेथी को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस मेथी को चबाकर खाएं और पानी पिएं।

धनिया के बीज (Coriander Seeds)- पेट को ठंडक और शांति

धनिया के बीज पेट की गर्मी और सूजन को शांत करते हैं। यह पेट को ठंडक देते हैं और बदबूदार गैस का कारण बनने वाली सूजन को कम करते है।

इस्तेमाल का तरीका

  • दिन में एक बार धनिया के बीज का पानी (धनिया को उबालकर ठंडा किया हुआ पानी) पिएं।

यह भी पढ़ें-  बदबूदार फार्ट के कारण होना पड़ता है शर्मिंदा? ये टिप्स आएंगी काम

इलायची (Cardamom)- डाइजेशन रहता है ठीक

इलायची अपने खुशबूदार और डाइजेशन को बैलेंस करने वाले गुणों के लिए जानी जाती है। यह सांसों को ताजा करने के साथ-साथ डाइजेशन को सही रखती है, जिससे फार्ट की बदबू कम करने में मदद मिलती है।

cardamom

इस्तेमाल का तरीका

  • भोजन के बाद 1 इलायची चबाएं या इसे पानी, चाय या दूध में मिलाकर लें।

जी हां, भोजन ही दवा है और आपकी रसोई ही आपका दवाखाना है। अगर आप भी गैस, ब्‍लोटिंग या डाइजेशन में गड़बड़ी से लगातार जूझ रही हैं? अगर हां, तो इन 5 मसालों को आज ही अपनी डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें- खाना खाते ही डकार और बदबूदार फार्ट कर देते हैं परेशान? पेट की गैस कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें



हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

FAQ
सर्दियों में फार्ट ज्यादा बदबूदार क्यों हो जाते हैं?
सर्दियों में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, पानी कम पिया जाता है और भारी खाना ज्यादा खाया जाता है, जिससे गैस और बदबू दोनों बढ़ जाती हैं।
फार्ट की बदबू से बचने के लिए किन चीजों से परहेज करें?
ज्यादा तली-भुनी चीजें, प्रोसेस्ड फूड, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, ज्यादा चीनी और देर रात खाना खाने से बचें।
बदबूदार फार्ट को तुरंत कम करने के लिए क्या करें?
खाने के बाद अजवाइन, सौंफ या जीरा चबाएं, गुनगुना पानी पिएं और बहुत ठंडा या हैवी खाना अवॉयड करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।