Thu Oct 8, 2026 | Updated 06:08 PM IST

सेक्‍शुअल रिलेशन के 10 मिनट बाद करेंगी ये 3 गलतियां, तो लगाने पड़ सकते हैं डॉक्‍टर के चक्कर

आज हम आपको सेक्शुअल रिलेशन के बाद बचने वाली 3 अहम गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इंटीमेट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन जरूरी बातों के बारे में हमें बता रही हैं डॉ. सोनू खोखर, MBBS डॉक्टर और हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट, ताकि आप अपनी सेहत और रिश्ते दोनों का सही ख्याल रख सकें।
Updated:- 2025-12-27, 08:32 IST
things to avoid after sex to prevent infection

चाहे आप लंबे समय से रिलेशनशिप में हों या नई शुरुआत कर रही हों, कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान रखना हर महिला के लिए जरूरी है। अक्सर हम इस बात पर तो ध्यान देते हैं कि सेक्‍शुअल रिलेशन के दौरान क्या करना चाहिए, लेकिन इसके बाद की सावधानियों को भूल जाते हैं। यही लापरवाही अक्सर बीमारियों और इंफेक्‍शन (जैसे UTI) की वजह बनती है और ऐसे में डॉक्‍टर के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। यहां 3 ऐसी गलतियां बताई गई हैं जो आपकी सेहत और आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती हैं। इनके बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।

common mistakes women make after sexual relaltion expert tips

सेक्शुअल रिलेशन के बाद डूशिंग न करें

कई महिलाओं को लगता है कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद वजाइना के अंदर पानी या किसी खास लिक्विड से सफाई करना जरूरी है। इसे ही डूशिंग कहा जाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि डूशिंग करने से इंफेक्शन का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि-

  • डूशिंग करने से वजाइना में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, जो आपको इंफेक्शन से बचाते हैं।
  • वजाइना खुद को प्राकृतिक रूप से साफ करने की क्षमता रखती है, इसलिए अंदर से सफाई की कोई जरूरत नहीं होती।
  • हल्की-सी प्राकृतिक गंध होना बिल्कुल नॉर्मल है और यह किसी बीमारी का संकेत नहीं होता।

you should never douche after sex

प्राइवेट पार्ट्स पर परफ्यूम वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

मार्केट में कई ऐसे वाइप्स, स्प्रे, क्रीम और पाउडर मिलते हैं, जो यह दावा करते हैं कि वे आपको फ्रेश महसूस कराएंगे, लेकिन इनमें मौजूद तेज केमिकल, परफ्यूम और डिटर्जेंट त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

  • ये प्रोडक्ट्स जलन, खुजली, रैशेज और बार-बार इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं।
  • सेक्शुअल रिलेशन के बाद सिर्फ गुनगुने पानी से हल्की सफाई करना ही काफी होता है।
  • खुशबूदार पैड, टैम्पॉन, स्प्रे और पाउडर से खासतौर पर बचें, अगर आपको पहले इंफेक्शन की समस्या रही हो।

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं को महसूस हो सकती हैं ये चीजें, जानें कब डॉक्टर की सलाह लेना है जरूरी

vaginal care after intercourse

सेक्शुअल रिलेशन के तुरंत बाद टाइट कपड़े पहनने से बचें

सेक्शुअल रिलेशन के बाद ज्‍यादा टाइट अंडरवियर या कपड़े पहनना भी नुकसानदायक हो सकता है।

  • टाइट कपड़े पहनने से नमी फंस जाती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन पनप सकते हैं।
  • सेक्शुअल रिलेशन के बाद ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें, ताकि एयर का सर्कुलेशन बना रहे और त्वचा ड्राई रहे।

सेक्‍शुअल रिलेशन के बाद की सही देखभाल सेहत के लिए जरूरी है। इससे आपकी सेक्शुअल लाइफ भी सुरक्षित और बेहतर होती है। छोटी-छोटी सावधानियां आपको बड़ी परेशानियों से बचा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन से पहले क्या नहीं खाना चाहिए? एक्‍सपर्ट से जानें

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।