जरूरत से ज्‍यादा वेट लॉस ब्‍यूटी ही नहीं हड्डियों को भी पहुंचाा सकता है नुकसान

शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जरूरत से ज्‍यादा वजन कम करना हड्डियों की सेहत के लिए अच्‍छा नहीं होता है, आइए जानें कैसे।
Updated:- 2018-06-06, 13:08 IST
weight loss health issue main

बढ़ता वजन सेहत के लिए अच्‍छा नहीं होता है, इसलिए महिलाएं वजन कम करने की कोशिशों में लगी रहती हैं। जरूरत से ज्‍यादा वजन कम होने को हेल्‍दी माना जा सकता है, लेकिन शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जरूरत से ज्‍यादा वजन कम करना हड्डियों की सेहत के लिए अच्‍छा नहीं होता है। जी हां इससे हड्डियों की सघनता, बनावट और मजबूती में कमी हो सकती है। स्‍टडी के लिए मुख्य जांचकर्ता डगलस पी किएल ने कहा, "स्‍टडी महत्वपूर्ण है क्योंकि फ्रैमिंगहम अध्ययन में प्रतिभागियों में 40 वर्षों से अधिक वजन घटाने के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया था।

weight loss health issue inside

क्‍या कहती है रिसर्च

जी हां एक स्‍टडी के मुताबिक, कंकाल में परिवर्तन के परिमाण नैदानिक रूप से महत्वपूर्ण थे और जिन 40 वर्षो की उम्र से अधिक लोगों ने पांच प्रतिशत या उससे अधिक वजन कम किया, उन लोगों में फ्रैक्चर के जोखिम में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई। बुजुर्गों में दीर्घकालिक और हाल ही में वजन कम करने को निम्न कॉर्टिकल घनत्व और मोटाई, अधिक कॉर्टिकल पोरोसिटी और निम्न घनत्व एवं संख्या के साथ जुड़ा पाया गया।

Read more: संडे हो या मंडे वजन घटाएं 1 हफ्ते में रोज खाकर अंडे

weight loss bone health inside

रिसर्च के नतीजे

अमेरिकी की एजिंग रिसर्च के लिए हिब्रू सीनियरलाइफ इंस्टीट्यूट के मुख्य शोधकर्ता डगलस पी. कील ने कहा, "हमने अपने शोध में पाया कि 4 से 6 साल की कम अवधि के दौरान वजन घटाने वाले पुरुषों व महिलाओं और 40 साल से अधिक उम्र के बाद वजन घटाने वाले पुरुषों व महिलाओं की हड्डियों की सूक्ष्म-बनावट में कमी देखी गई।

Read more: विटामिन डी की कमी से नहीं बल्कि इन 5 आदतों से भी हो सकती हैं आपकी हड्डियां कमजोर

जबकि वजन नहीं घटाने वाले व्यक्तियों में इस प्रकार की कमी नहीं देखी गई।" यह अध्ययन जर्नल ऑफ बोन एंड मिनरल रिसर्च में प्रकाशित हुई है, इसमें 70 साल की उम्र के औसत वाले 595 पुरुष और 796 महिलाएं शामिल थीं। हलिया 6 साल में आए बदलाव को जानने के लिए प्रत्येक 4 से 6 साल का वजन माप लिया गया और लंबी अवधि के लिए 40 साल से ज्यादा की उम्र के बाद का माप लिया गया।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।