नब्बे के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद, करिश्मा कपूर लगभग सभी की फेवरेट हैं और अभी भी अपने फैन्स के दिलों पर राज करती है। दो बड़े-बड़े बच्चो की मां और 47 की उम्र की होने के बावजूद, वह जवां और फिट दिखाई देती हैं।
जी हां, करिश्मा कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कुछ दिनों पहले करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। राजा हिंदुस्तानी एक्ट्रेस, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, बिना मेकअप के अपनी फोटोज शेयर करती रहती है, जिससे हमें यह विश्वास हो जाता है कि वह इस उम्र में भी इतनी यंग और फिट दिखाई देती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने शानदार फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि करिश्मा एक फिटनेस फ्रीक हैं और खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। अगर आप भी खुद को उम्र से जवां दिखाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताए योगासन को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें। इन योगासन के बारे में हमें फिटनेस ट्रेनर प्रियंका सिंह जी बता रही हैं।
यह सभी जानते है कि बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन इसे कुछ हद तक टाला जा सकता है। इसलिए कुछ महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि बढ़ती को लंबे समय तक कैसे थामा जा सकता है। ऐसी महिलाओं को योग के अभ्यास पर विचार करना चाहिए। यह उम्र बढ़ने को धीमा कर सकते हैं और आपको जवां महसूस करा सकते हैं।
प्रियंका जी का कहना है, '45 की उम्र में 35 की नजर आने के लिए कॉस्टमेटिक्स से कहीं ज्यादा ये योगासन प्रभावी हैं। जो पूरी बॉडी खासतौर से चेहरे की ओर ब्लड सर्कुलेशन को तेज़ करते हैं जिससे बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर नजर आने वाली कई समस्याएं दूर होती हैं।' आइए ऐसे ही कुछ योगासन के बारे में जानें।
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
सनस्क्रीन के साथ हानिकारक यूवी विकिरण से खुद को बचाकर आप अपनी त्वचा को ताजा और युवा दिखने में मदद कर सकती हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनाव को दूर रखने के लिए इन शारीरिक मुद्राओं का भी उपयोग कर सकती हैं।
इन आसनों का नियमित रूप से दिन में एक या दो बार अभ्यास करने से आपको अपनी त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
इसे रोजाना करने से आप उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं।
अधोमुख शवासन सूर्य नमस्कार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह ब्लड सर्कुलेशन, लचीलेपन में सुधार करता है और रीढ़ को मजबूत करता है।
उम्र बढ़ने के दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने और युवा महसूस करने के लिए योग आसन सबसे अच्छा तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें:40 की उम्र की हर महिला को ये 3 योगासन करने चाहिए, रहेंगी फिट और जवां
चक्रासन योग त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाता है। इसे करने से सिर नीचे की ओर लटकता है जिससे चेहरे पर ब्लड फ्लो ज्यादा हो जाता है और त्वचा में निखार आता है। साथ ही यह आसन रोजाना करने से चेहरे पर झुर्रियां देरी से आती हैं। इसके अलावा, आप कमर को पतला करने के लिए भी इस योगासन को कर सकती हैं।
इन सभी आसनों को करते हुए शरीर की मुद्रा कुछ इस प्रकार बनती है कि जिसमें ब्लड का फ्लो चेहरे की ओर होता है और इसी वजह से चेहरे पर चमक आती है। झाइयों, झुर्रियों, कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है और सबसे खास बात कि बढ़ती उम्र को भी इन आसनों से मात दी जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: बढ़ती उम्र थमाने के लिए महिलाएं ये 4 योग रोजाना करें, एक्सपर्ट से जानें
इसके अलावा, योग में जीवन से तनाव को दूर करने की शक्ति रखता है। तनाव आपकी त्वचा के ग्लो को कम करने के अलावा रैशेज और मुंहासों में बदलने का सबसे बड़ा कारण है। जब मन शांत और तनाव से मुक्त होता है, तब शरीर और मन हेल्दी तरीके से काम कर सकते हैं। इस तरह, योग आपको स्मूथ और शाइनी त्वचा प्रदान करता है जिससे आप अपनी वास्तविक उम्र से 10 साल कम दिख सकती हैं।
इन आसनों को कम से कम 3 बार जरूर करें। कोशिश करें हर एक आसन में 15-20 सेकेंड रूकने की, तभी इसका जल्द फायदा मिलेगा और लंबे समय तक भी बना रहेगा। योग से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Instagram, Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।