बॉलीवुड की एक्ट्रेस रेखा आज भी इतनी यंग लगती हैं कि उनको देखकर आज भी लोग उम्र पता लगाने में धोखा खा जाते हैं। जी हां बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को खूबसूरती की मिसाल माना जाता है। 65 वर्ष की उम्र में भी रेखा काफी यंग और खूबसूरत नजर आती हैं। आज के समय में जहां महिलाओं की उम्र 40 के पार होने के बाद चेहरे पर बुढ़ापा झलकने लगता है, वहीं रेखा 60 की उम्र पार करने के बाद भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। हालांकि रेखा ने यह बात कही नहीं कहीं है कि वह उम्र को थमाने के लिए क्या उपाय अपनाती हैं और उनकी डाइट और एक्सरसाइज रुटीन में क्या-क्या शामिल है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रोजाना करने से आप बढ़ती उम्र को रोक सकती हैं। और इस बारे में हमें योग संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर हंसाजी जयदेव योगेंद्र जी बता रहे हैं।
हंसाजी जयदेव योगेंद्र जी का कहना है कि ''योग एक विज्ञान है, जो शरीर, सांस और मस्तिष्क के बीच सामंजस्य बिठाता है। अगर इन तीनों घटकों के बीच संगति हो तो व्यवहारिक जीवन में झुर्रियों और समय से पहले आए बुढ़ापे से बचा जा सकता है। योग एक कंप्लीट पैकेज है, जो मसल्स को लचीला और मजबूत करने में हमारी हेल्प करता है। इससे हमारे चेहरे पर कांति आ सकती है और उसी के साथ शांति का अहसास भी रहेगा। योग के इन 4 आसनों का हमें पालन करना चाहिए।'' आइए जानें कौन से है ये योगासन।
इसे जरूर पढ़ें: 40 की उम्र की हर महिला को ये 3 योगासन करने चाहिए, रहेंगी फिट और जवां
सिंहासन को करने के लिए गरजते सिंह की मुद्रा, वज्रासन में बैठ जाएं। दोनों घुटनों में दूरी हो। दोनों हथेलियों को घुटनों के बीच में रखें। अपने मुंह को ज्यादा से ज्यादा खोलें और जीभ बाहर निकाल लें। अपनी भौं की तरफ देखते हुए एक मिनट तक सामान्य तरीके से सांस लें और छोड़ें। इस योग क्रिया से न केवल ढीली पड़ रही गर्दन में कसाव आएगा, बल्कि समय से पहले आ रही झुर्रियां भी गायब हो जाएंगी।
यह विडियो भी देखें
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह कपाल को चमकाने की तकनीक है। इसे करने के लिए आराम से साधना मुद्रा में बैठ जाएं। तेजी से सांस लें और छोड़ें। 20-30 बार यह क्रिया दोहराने के बाद शरीर को ढीला छोड़ दें। इस अभ्यास से ऑक्सीजन का झोंका मस्तिष्क तक जाता है और नसें मजबूत होती हैं। मस्तिष्क तरोताजा रहता है। इससे चेहरे पर भी कांति आती है और शरीर का तनाव खत्म होता है।
सूर्य नमस्कार 7 आसनों का संयोग है। यह पूरे शरीर के लिए उपयोगी है। सूर्य नमस्कार से शरीर के रक्त संचार में सुधार होने के साथ रक्तशुद्धि भी होती है। इसके नियमित अभ्यास से त्वचा का निखार बढ़ जाता है। यह पूरे शरीर को मजबूत करता है, इसलिए आप अधिक जवान दिखते और महसूस करते हैं।
इस आसन को करने के लिए फर्श पर लेट जाएं। दोनों हाथ शरीर से सटे हों और पांव भी सटे रहें। अपने सिर की चोटी को फर्श से सटाए रखें और छाती उठाएं। इस अवस्था में 5 से 7 बार सांस लें और छोड़ें। इस आसन से श्वास प्रक्रिया में सुधार होता है। उचित तरीके से सांस लेने से शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन जाता है, आप जवान दिखते हैं। इस आसन से पाचन क्रिया भी नियमित होती है और चेहरे पर कांति आती है।
इसे जरूर पढ़ें: Anti Ageing Tips: रात को सोने से पहले इसकी 2 बूंद लगाएंगी तो 40 की उम्र में भी 20 की दिखेंगी
उम्र बढ़ने के साथ बुढ़ापा तो आना ही है, लेकिन हम योग जीवन शैली अपनाकर उसकी प्रक्रिया धीमी कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।