Anti Ageing Foods: उम्र से जवां दिखने के लिए महंगे ट्रीटमेंट नहीं देसी फूड्स की लें मदद, डाइट में शामिल करें ये चीजें और धीमी करें बुढ़ापे की रफ्तार

बीमारियों से बचना हो, इम्यूनिटी मजबूत करना हो, अच्छी सेहतमंद जिंदगी जीना हो या शरीर में एनर्जी बनाए रखना हो, इन सभी चीजों में सही डाइट की अहम भूमिका होती है। सही खान-पान जहां आपको हेल्दी बना सकता है, वहीं गलत खान-पान आपके शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है। जिस तरह हमारी सेहत को दुरुस्त रखने में सही डाइट का अहम रोल होता है, उसी तरह स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए भी सही डाइट बहुत जरूरी होती है। हेल्दी खान-पान आपको जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, जिंक, ओमेगा-3 और विटामिन-सी समेत कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट एजिंग के साइन्स को कम कर सकती है और आपको उम्र से जवां दिखने में मदद कर सकती है। अगर आप डाइट में कुछ खास बदलाव करें और एक्सपर्ट की बताई चीजों को डाइट में शामिल करें, तो बुढ़ापे की रफ्तार धीमी हो सकती है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
उम्र से जवां दिखने के लिए इस तरह करें डाइट का चुनाव
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स कोलेजन प्रोडक्शन में सपोर्ट करते हैं। इनसे हाइड्रेशन में सुधार होता है, फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को दूर करने में मदद मिलती है और स्किन पर चमक बनी रहती है।
- विटामिन-सी से भरपूर फूड्स जैसे संतरे, टमाटर, अमरूद और बेल पेपर्स कोलेजन प्रोडक्शन में सपोर्ट करते हैं और डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
- अगर आप जवां दिखना चाहती हैं, तो आपको एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों जैसे ब्लूबेरीज, पालक, अनार और अंगूर को डाइट में शामिल करना चाहिए। इनसे फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। यही फ्री रेडिकल्स, एजिंग के साइन्स को बढ़ाते हैं। ऐसे में एजिंग के साइन्स को कम करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
- विटामिन-ई से भरपूर फूड्स जैसे बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और एवाकाडो स्किन को पोषण देते हैं और स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।
- एजिंग की रफ्तार को धीमी करने के लिए विटामिन-ए से भरपूर चीजें खाएं। गाजर, शकरकंद और बेल पेपर्स स्किन को नई एनर्जी देते हैं, डैमेज स्किन को सही करने और स्किन की लचक को सुधारने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी की तरह 77 में 50 का दिखना है? रोजाना करें ये 2 काम
- जिंक और सेलेनियम से भरपूर चीजें जैसे दाल, चना, बीन्स और ब्राउन राइस को डाइट में शामिल करें। इनसे कोलेजन प्रोडक्शन में मदद मिलती है और स्किन डल नहीं होती है।
- ओमेगा-3 रिच फूड्स जैसे टोफू, पालक और तुलसी स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
- कोलेजन बूस्टिंग और हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे खीरा, सोयाबीन और ब्रोकली जैसी चीजें स्किन में ढीलापन नहीं आने देती है और स्किन पर निखार आता है।
स्किन को जवां बनाए रखने में एक्सपर्ट की बताई ये डाइट मदद कर सकती है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।