
क्या आप टोंड बट पाना चाहती हैं? लेकिन, सच्चाई यह है कि इस चाहत को पूरा करना इतना आसान नहीं है। बट में मौजूद सेल्युलाईट, कभी-कभी बट को टोन करना मुश्किल कर देते हैं।
हालांकि, अगर सही तरीके से किया जाए तो कुछ योगासन टोंड बट पाने में मदद कर सकते हैं। फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में टोंड बट के लिए एक परफेक्ट योगासन शेयर किया है। तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? चलो इस आर्टिकल के माध्यम से इस योग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टीवी होस्ट मलाइका अरोड़ा अपने वर्कआउट रूटीन से इंप्रेस करने से कभी नहीं चूकती हैं। वह हमेशा अपनी नई-नई एक्सरसाइज के साथ हमें फिटनेस लक्ष्य देती हैं। विभिन्न योगासनों से लेकर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट तक, मलाइका सभी पर समान ध्यान देने में विश्वास रखती हैं।
इसके अलावा, योग के लिए उनकी विशेष पसंद जगजाहिर है। वह हमेशा फैन्स को योग से होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में बताती हैं, जैसा कि उनके सोशल मीडिया फीड से देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
इसमें कोई शक नहीं कि मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं। वह न केवल रोजाना योग और एक्सरसाइज करती हैं, बल्कि फैन्स को फिटनेस के लिए इंस्पायर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक्सरसाइज और योग के वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती हैं।
कुछ दिनों पहले उन्होंने योग का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्हें लिजर्ड पोज करते हुए देखा जा सकता है। यह टोंड बट के लिए एक्सरसाइज की तलाश करने वालों के लिए बेस्ट है। इसे उत्थान पृष्ठासन के रूप में भी जाना जाता है। मलाइका इसे बेस्ट ग्लूट टोनिंग आसन मानती हैं। अगर आपके शरीर में तनाव या अकड़न है, तो यह आसन सबसे अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें:फ्लैट बट से परेशान हैं तो इन्हें राउंडेड बनाने के लिए करें ये एक्सरसाइज
लिजर्ड पोज हिप फ्लेक्सर्स, हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स के लिए बेस्ट स्ट्रेचिंग आसन है। इस मुद्रा को रेगुलर योग अभ्यास में शामिल करने से हिप्स के लचीलेपन में सुधार होता है और पैर की मसल्स मजबूत होती हैं। यह योगासन सिर्फ आपके बूटी को अच्छा दिखाने के लिए नहीं है। यह शरीर के अन्य अंगों पर भी काम करता है। मलाइका अरोड़ा के अनुसार, यहां अन्य फायदे हैं।

लिजर्ड पोज बहुमुखी मुद्राओं में से एक है। यह हिप्स, हैमस्ट्रिंग और कमर के फ्लेक्सर्स को खोलती है। यह जांघों की अंदर की मसल्स को मजबूत करती है और ग्लूट्स को टोन करती है।
आज सबसे आम समस्याओं में से एक खराब पोश्चर है। लिजर्ड पोज जैसे योगासनों को करने से टाइट मसल्स पर काम होता है और उन्हें मजबूत किया जा सकता है, जिससे पोश्चरमें सुधारहोता है और कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
लिजर्ड पोज आपके हिप फ्लेक्सर्स, हिप रोटेटर्स और क्वाड्रिसेप्स मसल्स पर काम करता है। ये सभी हिप्स की मसल्स को फैलाने और उन्हें रिलैक्स देने में मदद कर सकते हैं।
इस योग मुद्रा का अभ्यास करने से तनाव को दूर किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि योग आपको अपनी अवचेतन भावनाओं से अवगत कराता है? इनसे अवगत होने से आपको अपनी भावनाओं को मुक्त करने और उन्हें बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:हिप्स की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
तनावग्रस्त मसल्स में ठीक से स्ट्रेच लाने से आपके शरीर और दिमाग में जागरूकता लाने में मदद मिल सकती है। यह संतुलन और जागरूकता लाता है, जो बट को टोन करने में मदद करता है। यह ब्लड सेल्स को फिर से जीवंत करने में मदद करता है और एनर्जी को बढ़ाता है। इससे आपको अच्छा महसूस होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
हालांकि, यह एक अच्छी मुद्रा है और इसे घर पर आसानी से किया जा सकता है। लेकिन, ऐसा कोई भी योग करने से पहले एक्सपर्ट से बात करें, जिसे आपने पहले कभी नहीं किया है।
अगर आप भी शरीर के किसी हिस्से को टोन करना चाहती हैं, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Article and Image Credit: Instagram.com (@malaikaaroraofficial)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।