herzindagi
image

बड़ी उम्र की महिला जब छोटे उम्र के लड़के से करती है शादी, तो लोगों को क्यों लगती है मिर्ची... मलाइका अरोड़ा ने उठाया सवाल

मलाइका अरोड़ा ने कम उम्र की लड़की से शादी करने पर लड़कों पर तंज कसते हुए कहा कि, "लड़के कम उम्र की लड़की से शादी करें तो वाह, क्या मर्द कहा जाता है। वहीं अगर लड़की छोटे लड़के से शादी करें, तो तमाम सवाल।"
Editorial
Updated:- 2025-12-04, 13:30 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से नाम कमाने वाली मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन साल 2018 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। वहीं अरबाज खान ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। हाल ही में मलाइका ने तलाक और अफेयर को लेकर लड़कियों को जज करने पर सवाल उठाए हैं। इसमें उन्होंने हालांकि किसी का नाम न लेते हुए पुरूषों पर टिप्पणी की है, जो अपने से बहुत कम उम्र की लड़कियों से शादी करते हैं और लोग उसे सही ठहराते हैं, लेकिन अगर लड़कियां यह काम करें, तो...। चलिए नीचे लेख में जानिए कि मलाइका अरोड़ा ने आगे इस पर क्या कहा और क्या सवाल किए?

मलाइका अरोड़ा ने समाज की सोच को कहा रुढ़वादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से बात करते हुए कहा कि, आपको मजबूत होने के लिए आंका जाता है। ये राय तो हमें हर हाल में मिलती ही रहेंगी। मेरे मन में पुरूषों को लेकर बेहद सम्मान और प्यार क्योंकि मेरी जिंदगी में कई मर्द बहुत अहम और शानदार रहे हैं। इसके बाद आगे उन्होंने कहा कि आज अगर कोई मर्द आगे बढ़ने का फैसला कता है, तलाक ले लेता है। अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर लेता है, तो ऐसे मर्द को वाह, क्या मर्द है। वहीं अगर कोई औरत ऐसा करती है, तो उससे सवाल किए जाते हैं, कि वो ऐसा क्यों करेगी? क्या उसे समझ नहीं है, जैसे तमाम सवाल उठने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- 'मैं हफ्ते में एक बार रोने लगती हूं...' सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने शेयर की दिल की बात; स्टारडम और फैंस के प्यार को लेकर तोड़ी चुप्पी

मलाइका को मां ने हमेशा सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रोत्साहित

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

इंटरव्यू में आगे बात करते हुए मलाइका कहती हैं कि जब उन्होंने 25 साल की उम्र में शादी करने का फैसला लिया था, तो यह सुनकर वो हैरान हो गई थी। मां हमेशा कहती थी, कि बाहर जाओ, अपनी जिंदगी एंज्वाय करो और पहले लड़के से शादी बात मत करना, जिसके साथ तुम डेट पर गई हो और मैंने ऐसा ही किया।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, मां कहती थी कि अगर तुम ऐसा करोगी तो तुम्हें कभी कैसे पता चलेगी कि दुनिया में क्या है और मैं कहती थी कि मां, अब शांत हो जाओ। लेकिन वो हमेशा से हमें जीने और सपने देखने और पूरा करने के लिए प्रोत्सहित करती रही हैं।

मलाइका अरोड़ा का फिल्मी करियर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

23 अक्तूबर, 1973 को जन्मीं मलाइका अरोड़ा एक्ट्रेस के साथ-साथ डांसर, मॉडल, वीडियो जॉकी भी हैं। उन्होंने साल 2008 में अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ फिल्म निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की और कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शंस की स्थापना की, जिसने दबंग फिल्म बनाई। एक्ट्रेस ने कांटे (2002) और ईएमआई (2008) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। साथ ही छैया छैया, गुड़ नालो इश्क मीठा, माही वे , काल धमाल और मुन्नी बदनाम हुई गानों में भी काम किया।

इसे भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर का एक्ट्रेस मृणाल से क्या है रिश्ता? एक्ट्रेस ने डेटिंग रूमर्स पर कहीं ये बात...

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Image Courtesy: Instagram (@malaika arora)


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।