Google Gemini से अब तक बनाई हैं सिर्फ दिवाली की तस्वीरें? इन Hindi AI Prompts से बनाएं अब भाई दूज और गोवर्धन पूजा की खूबसूरत फोटोज

Gemini Diwali फोटो इस समय हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल रही है। जहां लोगों ने फुलझड़ी के साथ फोटो बनवाई है, तो वहीं लोग अलग-अलग खूबसूरत कपड़ों में भी फोटो पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में Gemini दिवाली फोटो के ट्रेंड के बाद अब लोग भाई दूज और गोवर्धन पूजा की तस्वीरें बनाने का भी प्लान कर रहे हैं। हालांकि, आज से पहले उन्होंने ऐसी फोटो नहीं बनाई है, इसलिए उन्हें प्रोम्पट समझ नहीं आ रहे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, तो आपके लिए गोवर्धन पूजा और भाई दूज के लिए तस्वीरें पोस्ट करना भी जरूरी होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गूगल जेमिनी पर भाई दूर पर भाई के साथ फोटो बनाने के लिए AI Prompts और गोवर्धन पूजा के लिए AI Prompts के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आपको केवल इन प्रोम्पट्स को कॉपी करके गूगल Gemini पर डालना है।
भाई दूज पर भाई के साथ फोटो बानाने के लिए AI Prompt (Bhai Dooj Photo Prompt)
AI Prompt- एकदम रियलिस्टिक फोटो जिसमें बहन और भाई सोफे पर बैठे हैं। बहन अपने भाई की माथे पर टीका लगा रही है, हाथ में अर्ती की थाली है, जिसमें दीये, फूल और मिठाइयाँ रखी हैं। दोनों मुस्कुरा रहे हैं और खुश नजर आ रहे हैं। कमरे में पास की खिड़की से नरम प्राकृतिक रोशनी आ रही है। बैकग्राउंड में घर की सजावट, सोफे पर कुशन और हल्की-सी त्योहार वाली सजावट दिख रही है। चेहरे की भाव-भंगिमा, स्किन टोन और कपड़ों की डिटेल, थाली की सामग्री, सब बिल्कुल असली और नेचुरल दिखें। भाई दूज के दिन का प्यार भरा माहौल कैप्चर करें। यह तस्वीर मेरी फोटो के साथ बनाएं।
मेरे और भाई की फोटो के साथ एकदम रियलिस्टिक फोटो बनाओ जिसमें बहन और भाई फर्श पर बैठे हैं। बहन ने लाल और पीला लहंगा पहना है और वह अपने भाई की आर्ती कर रही है, हाथ में थाली है जिसमें जलता हुआ दीपक रखा है। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। उनके पीछे मम्मी-पापा खड़े हैं लेकिन उन्हें ब्लर किया गया है, ताकि फोकस सिर्फ बहन और भाई पर रहे। कमरे में नरम प्राकृतिक रोशनी है। चेहरे की भाव-भंगिमा, स्किन टोन, कपड़ों और थाली के दीपक की डिटेल बिल्कुल असली और नेचुरल दिखें। भाई दूज के प्यार और गर्मजोशी भरे माहौल को कैप्चर करें।
गोवर्धन पूजा फोटो AI Prompt
AI Prompt- एकदम रियलिस्टिक फोटो जिसमें एक महिला अपने घर के आंगन में गोवर्धन पूजा की आकृति गोबर से बना रही है। महिला के चेहरे पर मुस्कान है और वह पूजा में ध्यान लगाकर काम कर रही है। पृष्ठभूमि में घर फूलों से सजाया हुआ है। फोकस महिला के चेहरे और हाथों पर हो, ताकि गोवर्धन पूजा की आकृति की डिटेल साफ दिखे। नरम प्राकृतिक रोशनी पूरे दृश्य को रोशन कर रही है। गोबर से बनी आकृति, फूलों और महिला के पारंपरिक पहनावे की बनावट बिल्कुल असली और नेचुरल दिखे। फोटो में त्योहार का सजीव माहौल महसूस हो।
एकदम रियलिस्टिक फोटो जिसमें एक महिला लाल साड़ी पहने अपने घर के आंगन में गोवर्धन पूजा की आकृति गोबर से बना रही है। महिला के चेहरे पर मुस्कान है और वह पूजा में पूरी मनोयोग से लगी हुई है। पीछे का घर फूलों से खूबसूरती से सजा हुआ है। फोकस महिला के चेहरे और हाथों पर हो, ताकि गोवर्धन पूजा की आकृति की सारी डिटेल साफ दिखे। नरम प्राकृतिक रोशनी पूरे दृश्य को रोशन कर रही है। गोबर से बनी आकृति, फूलों और महिला की लाल साड़ी की बनावट बिल्कुल असली और नेचुरल दिखे।
Gemini पर दिए के साथ फोटो बनाने के लिए AI प्रोम्प्टस (Google Gemini Diwali AI Prompts)
AI Prompt- मेरी तस्वीर के साथ एक ऐसी फोटो तैयार करो, जिसमें मैंने रॉयल ब्लू रंग का शरारा सेट पहने हुए हो। हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां हों और पीछे की जादुई फेयरी लाइट्स (fairy lights) हल्की चमक रही हों। हाथ में एक जलता हुआ दीया (lit diya) दोनों हाथों से पकड़ा हो। मेरे कानों में छोटा झुमका भी हो। ध्यान रहे कि उसका चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा मेरी फोटो में है, ताकि वह रियल फोटो जैसी ही लगे।
Diwali AI Prompts: साड़ी और फुलझड़ी के साथ फोटो बनाने के लिए AI Prompts
AI Prompt- मेरी एक ऐसी फोटो बनाओ जिसमे मैं एक खूबसूरती से सजे सपनों जैसे कमरे में खड़ी हूं, चारों ओर हजारों फेयरी लाइट्स झिलमिला रही हैं। कमरे में सुनहरी रोशनी फैली हुई है, जिससे मेरे चेहरे और बालों पर हल्की गोल्डन ग्लो आ रही है। मैंने एक हाथ में चमकती हुई फूलझड़ी पकड़ी है, जिसकी रौशनी मेरे गहनों और मुस्कान को और भी निखार रही है। मैं दिल से हंस रही हूं- बिल्कुल नैचुरल और खुशी से भरी मुस्कान के साथ। पीछे त्योहारों का धुंधला-सा माहौल है, फेयरी लाइट्स और सजावट से भरा हुआ। फोटो सिनेमैटिक फ्रेमिंग में ली गई है, जिससे पूरा सीन किसी फेस्टिव मूवी के सीन जैसा दिखता है।
दिया और फुलझड़ी के साथ फोटो के लिए AI Prompt
AI Prompt- मेरी असली फोटो का इस्तेमाल करते हुए एक खूबसूरत दिवाली सीन बनाएं। मैं अपने घर के बाहर रात में खड़ी हूं। मेरे एक हाथ में जलता हुआ दिया है और दूसरे हाथ में फुलझड़ी। मैंने लाल और पीले रंग का पारंपरिक लहंगा पहना हुआ है जो रोशनी में चमक रहा है। मेरे पीछे मेरा घर है जिस पर झिलमिलाती फेयरी लाइट्स लगी हैं और आस-पास बच्चे पटाखे जला रहे हैं। फोटो का फोकस मेरे ऊपर हो, जबकि पीछे का हिस्सा हल्का ब्लर दिखे ताकि सीन प्राकृतिक और रियल लगे। पूरा माहौल दिवाली की गर्माहट, रोशनी और खुशियों से भरा हो
दिवाली पर पार्टनर के साथ फोटो बनाने के लिए प्रोम्पट (Couple Photo AI Prompt)
Couple Photo AI Prompt- मेरी और मेरे पार्टनर की असली फोटो का इस्तेमाल करते हुए एक रियलिस्टिक दिवाली सीन बनाएं। हम दोनों साथ में फर्श पर बैठकर रंगोली बना रहे हैं। हमारे चेहरों पर मुस्कान है और चारों ओर हल्की दीयों की रोशनी फैली हुई है। फर्श पर रंग-बिरंगी सुंदर रंगोली बनी है जिसमें फूल और पारंपरिक डिज़ाइन दिख रहे हैं। पीछे घर की सजावट में फेयरी लाइट्स, दीये और फूलों की झालरें लगी हों। फोटो का फोकस हम दोनों पर हो, जबकि पीछे की सजावट हल्की ब्लर दिखे ताकि सीन प्राकृतिक और रियल लगे। पूरी तस्वीर दिवाली की खुशी, प्यार और साथ का एहसास कराए
Diwali फोटो AI Prompts
AI Prompt- मेरी फोटो के साथ एक असली फोटो जिसमें मैं दिवाली के मौके पर अपने घर के बाहर खड़ी है। अपने हाथ में चक्करी पटाखा जला रही है और लाल रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना है। पीछे घर दिख रहा है, जो फेयरी लाइट्स से खूबसूरती से सजाया गया है। पास में बच्चे भी पटाखे फोड़ रहे हैं, लेकिन फोटो का मुख्य फोकस लड़की पर है। पूरा सीन त्योहारों वाला, जीवंत लगे, झिलमिलाती लाइट्स और चमक के साथ। तस्वीर रीयलिस्टिक फोटोग्राफी स्टाइल में हो, प्राकृतिक एक्सप्रेशन और जीवंत रंगों के साथ।
दिवाली कपल फोटो प्रोम्पट
Diwali Couple Photo Prompt- मेरी और मेरे पार्टनर की असली फोटो का इस्तेमाल करते हुए एक रियलिस्टिक दिवाली सीन बनाएं। हम दोनों अपने घर के बाहर खड़े हैं और साथ में फुलझड़ी जला रहे हैं। हमारे चेहरों पर मुस्कान है और रोशनी हमारे चेहरों को चमका रही है। पृष्ठभूमि में हमारा घर दिखे जिस पर झिलमिलाती फेयरी लाइट्स सजी हैं। आसपास हल्की रोशनी और दीयों की गर्म चमक हो। फोटो का फोकस हम दोनों पर हो, जबकि पीछे का हिस्सा हल्का ब्लर दिखे ताकि तस्वीर नैचुरल और असली लगे। पूरी तस्वीर दिवाली की खुशियों, रोशनी और प्यार भरे माहौल को दर्शाए।
लहंगे वाली फोटो के लिए AI Prompts
AI Prompt- मेरी असली फोटो के आधार पर, एक लड़की को दिवाली के मौके पर रात में अपने घर के बाहर दिखाओ। वह जमीन पर आनार जला रही है और उसने नीले रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहना है। पीछे उसका घर फेयरी लाइट्स से खूबसूरती से सजाया गया दिखे। पास में बच्चे भी खेलते हुए और पटाखे फोड़ते हुए दिखाई दें, लेकिन फोटो का मुख्य फोकस लड़की पर हो। पूरा सीन त्योहारों वाला, जीवंत लगे, झिलमिलाती रोशनी और चमक के साथ, जो सिनेमैटिक दिवाली का माहौल बनाए। तस्वीर रीयलिस्टिक फोटोग्राफी स्टाइल में हो, प्राकृतिक एक्सप्रेशन और जीवंत रंगों के साथ।
दिवाली फोटो AI प्रोम्पट्स आइडिया (Diwali Photo Prompts Ideas)
AI Prompt- मेरी फोटो को एक सजी हुई बालकनी में खड़ा दिखाना है, जिसमें मैंने पीली रेशमी साड़ी पहनी हो। बालकनी के चारों ओर छोटे-छोटे दीये (diyas) रखे हुए हों, जो हल्की, सुनहरी रोशनी हों। पीछे आकाश में आतिशबाजी (fireworks) दिखाई दे रही हो, जो त्योहार के उत्सव और आनंद को और बढ़ा रही हो। मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा फोटो में है, ताकि मेरी असली पहचान और भावनाएं बनी रहें।
दिवाली पार्टी लुक AI Prompts (Diwali Party Look Ai Photo Prompts)
AI Prompt- मुझे मेरी फोटो को एक ग्लैमरस दिवाली पार्टी लुक में बदलना है। इसमें मैंने गोल्डन (sequin) गाउन पहने हुआ हो, बालों को लहराते हुए (wavy hair) स्टाइल किया गया हो। पीछे रोशनी और त्योहार के दीपक और मोमबत्तियां (festive lights and candles) चमक रही हों, जो पूरे दृश्य को दिवाली की चमक और जश्न का माहौल जैसा दिखाएं। मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा फोटो में है, ताकि मेरी असली पहचान और भावनाएं बनी रहें।
मिठाई की थाली के साथ फोटो बनाने के लिए AI Prompts
AI Prompt- मेरी फोटो को एक लिविंग रूम में दिवाली के माहौल की तरह दिखाओ। मैंने इसमें नारंगी रंग की अनारकली सूट पहने हुए हो, और मेरे चारों ओर फेयरी लाइट्स, मोमबत्तियां (candles) और छोटे-छोटे गिफ्ट्स सजाए हुए हों, जो दिवाली की खुशी और उत्सव का प्रतीक बनें। मैं हाथ में मिठाई पकड़े हुए मुस्कुरा रही हूं, जिससे पूरा दृश्य और भी जीवंत और खुशमिजाज लगे मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा अभी है, ताकि मेरी असली पहचान और भावनाएं बनी रहें।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini से बनाएं दिवाली रंगोली डिजाइन, इन Hindi AI Prompts से तैयार करें क्रिएटिव और यूनिक तस्वीरें
फुलझड़ी के साथ फोटो बनाने के लिए फोटो Prompts
AI Prompt- मुस्कुराते हुए मेरी फोटो बनाओ जिसमें मैंने लाल रंग की अनारकली सूट पहना हो और हाथ में एक जलती हुई फूलझड़ी (phuljhadi) पकड़े हुए हो। आप मुझे किसी गाड़ी में बैठे हुए दिखा सकती हैं। मेरे चारों ओर हल्की धुंध (soft smoke) और बोक्हे लाइट्स (bokeh lights) चमक रही हों, जो पूरे दृश्य को सपनों जैसा और जादुई बना रही हों। मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा फोटो में है, ताकि मेरी असली पहचान और भावनाएं बनी रहें।
इसे भी पढे़ं- Gemini Couple Photo Prompt से बना सकती हैं अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग तस्वीरें, जानें सिंगल इमेज से कैसे बनेगी कपल्स फोटो
फेयरी लाइट्स के साथ फोटो बनाने के लिए AI Prompts
AI Prompt- मेरी फोटो को एक सजाई हुई बालकनी में खड़ा दिखाना है, जैसे मैं वहाँ दिवाली का आनंद ले रही हूं। इसमें मैंने सॉफ्ट पीच रंग की साड़ी पहनी हो और मेरे चारों ओर झूलती हुई फेयरी लाइट्स (hanging fairy lights) सजाई हुई हों। मेरी चेहरे पर हल्की लाइट की चमक (warm bokeh light reflections) पड़ रही हो, जिससे पूरा नजारा दिवाली की जादुई और उत्सवपूर्ण रोशनी में नहाया हुआ लगे। मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा फोटो में है।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर AI Nano Banana 3D फोटो हर पोज में बना सकती हैं आप, यहां से कॉपी करें अलग-अलग AI Prompt
रंगोली के साथ फोटो बनाने के लिए AI Promots
AI Prompt- मेरी फोटो को खूबसूरत लड़की के रूप में बदलो जो चमकदार गुलाबी रेशमी साड़ी पहने हुए हो, जिसकी नारंगी किनारी उसकी साड़ी को और भी आकर्षक बना रही हो। वह फर्श पर बैठी हुई रंग-बिरंगी फूलों और रंगों से बनी सुंदर रंगोली बना रही हो। उसके चारों ओर जलते हुए दीये टिमटिमा रहे हों, जो पूरे माहौल में त्योहार जैसा प्रकाश फैला रहे हों। उसका चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहना चाहिए, जैसा पहले था- उसी मुस्कान और उसी भाव के साथ, ताकि तस्वीर में उसकी पहचान और भावनाएं बनी रहें।
दिया के साथ फोटो के लिए AI Prompts:
AI Prompt- मेरी एक ऐसी फोटो बनाओ जिसमें मैं बालकनी में खड़ी हूं और पीछे पटाखो फूट रहे हों। फोटो में मेरे कपड़े नहीं बदलना बस नजारा बदल दो। सॉफ्ट सिनेमैटिक लाइटिंग चेहरे पर नजर आए। मेरे हाथ में एक दिया भी हो और मेरे चेहरे पर स्माइल हो। फोटो में रात होनी चाहिए और आस पास लाइटों भी सजी हुई हों।
AI Prompt- मेरी एक ऐसी फोटो बनाओ जिसमें मैं एक महल के गेट के बाहर हूं। गेट के दोनों तरफ लालटेन और दीयों की रोशनी हो। मेरा लहंगे का घेर नजर आ रहा हो। मेरे हाथ में जो फुलझड़ी है, उससे चमकती हुई लकीर बन रही हो। फोटो में थोड़ी मोशन ब्लर दिखे, पीछे से गोल्डन आ रही हो और हल्का-सा धुएं का असर हो ताकि यह किसी जादुई फिल्म के सीन जैसा लगे। मेरे दोनों हाथों में फुलझड़ी हो।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।