चेहरे की झुर्रियां कम करती है यह 1 एक्‍सरसाइज, रोजाना 5 मिनट करें

क्‍या झाइयों, झुर्रियां और डार्क सर्कल्‍स जैसी बढ़ती उम्र की समस्‍याओं से परेशान हैं? तो केमिकल युक्त प्रोडक्‍ट्स की जगह नेचुरल तरीके को आजमाएं।  
Updated:- 2023-07-17, 17:55 IST
exercise for anti ageing by expert

बढ़ती उम्र के कारण त्‍वचा में झाइयां, झुर्रियां और डार्क सर्कल्‍स जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। उम्र के साथ-साथ कुछ अन्‍य कारणों से भी ये समस्‍याएं सतानी लगती हैं। इसमें डाइट में पोषक तत्‍वों की कमी, अनिद्रा, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, लंबी बीमा‍री, प्रदूषण, मानसिक तनाव आदि शामिल हैं। इनसे त्‍वचा की प्राकृतिक चिकनाई कम होने लगती है, जिससे ड्राईनेस आ जाती है। 

झुर्रियों और झाइयों से चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती है। लेकिन, यदि खुद का ध्‍यान  रखा जाए तो सुंदरता को काफी समय तक बरकरार रखा जा सकता है। आज हम आपको मंडे मोटिवेशन सीरिज के अंतर्गत एक ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे रोजाना कुछ देर करके आप बढ़ती उम्र के साथ होने वाली इन सभी समस्‍याओं को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। 

जी हां, हम कपोल धौति क्रिया के बारे में बता रहे हैं। यह एक ऐसी योग फेशियल मसाज है, जो चेहरे की मसल्‍स पर काम करती है, चेहरे पर ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करती है और नेचुरल ग्‍लो देती है। इनके बारे में हमें फेस योगा एक्‍सपर्ट हरिता अग्रवाल बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट की राय

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''कपोल धौति क्रिया को मुख शुद्धि क्रिया के नाम से भी जाना जाता है। यह झुर्रियों, बेजान त्वचा और मुंहासों को कम करने वाली सबसे अच्‍छी एक्‍सरसाइज है। साथ ही, यह गालों की मसल्‍स को भी मजबूत बनाती है।''

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harita Aggarwal | Yoga Enthusiast (@thechirpyyogini)

कपोल धौति क्रिया की विधि

  • पीठ को सीधा करके बैठ जाएं। 
  • उंगलियों को आपस में मिलाएं। 
  • अब उंगालियों को प्रेस करें।
  • गहरी सांस लें। 
  • अगूंठे से नाक बंद करें।
  • मुंह में हवा भरें। 
  • फिर चिन को गर्दन से सटाएं। 
  • जब तक संभव हो, तब तक पोजिशन में रहें।
  • ऐसा रोजाना 3 बार करें। 

इसे जरूर पढ़ें:Double Chin के लिए बेस्‍ट हैं ये फेशियल एक्‍सरसाइज 

कपोल धौति क्रिया के फायदे

यह ब्‍यूटी से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करता है- 

कपोल धौति क्रिया के अन्‍य फायदे

exercise for double chin

  • सही तरीके से एक्‍सरसाइज करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। 
  • इससे अनिद्रा की समस्‍या दूर होती है, जिससे चेहरे की झुर्रियां कंट्रोल होती हैं। 
  • ब्रेन और मन शांत करने वाला सबसे अच्‍छा, सस्‍ता और असरदार तरीका है। 
  • नर्वस सिस्‍टम को शांत करती है, जिससे शांति की भावना का अनुभव होता है। 

इसे जरूर पढ़ें:डबल चिन से परेशान महिलाएं ये 3 काम करें

  • यह शरीर को डिटॉक्‍स करती है। 
  • इसे रोजाना करने से ऑफिस जाने वालों को सिरदर्द और माइग्रेन जैसी आम समस्याएं कम सताती हैं।
  • इसका शांत प्रभाव आपके ब्‍लड प्रेशर के लिए भी अच्छा है।

 

आप भी इस एक्‍सरसाइज को करके चेहरे को खूबसूरत और सेहत से जुड़े कई फायदे पा सकते हैं। अगर आपको भी एक्‍सरसाइज से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।