माथे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? आजमाएं ये उपाय

स्ट्रेस और त्वचा की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। होंठों के आसपास और माथे पर झुर्रियां दिखना सामान्य है। एक समय था जब झुर्रियां बुढ़ापे का संकेत होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल कम उम्र में भी यह समस्या हो जाती है। क्या आपके भी फोरहेड पर पिंपल के अलावा झुर्रियां दिखने लगी हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको फोरहेड रिंकल्स के लिए उपाय से लेकर इसका कारण बताएंगे।
माथे पर झुर्रियों के कारण

- जरूरत से ज्यादा मेकअप करने की वजह से भी माथे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए आपको मेकअप का इस्तेमाल भी बेहद सोच-समझकर करना चाहिए।
- फेशियल मूवमेंट भी इसका एक कारण है। इसलिए आपको फेशियल मसल्स पर भी ध्यान देना चाहिए।
- सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को डैमेज करती हैं। फ्री रेडिकल डैमेज की वजह से भी झुर्रियों की समस्या होने लगती है।
फेस पैकलगाएं

माथे की झुर्रियों से निजात पाने के लिए आपको एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर पैक का उपयोग करना चाहिए।
क्या चाहिए?
- आधा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल
- 2 चम्मच गेरेनियम ऑयल
- 2 चम्मच ओटीमल पाउडर
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- थोड़ा सा संतरे का जूस
क्या करें?
- एक बाउल में आधा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल, 2 चम्मच गेरेनियम ऑयल, 2 चम्मच ओटीमल, 1 चम्मच बादाम का तेल और थोड़ा सा संतरे का जूस डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं, ताकि यह पेस्ट में बदल जाए।
- लीजिए तैयार है फोरहेड रिंकल्स के लिए उपाय।
इसे भी पढ़ें: Expert Tips: माथे पर दिखने लगी हैैंं झुर्रियों तो छुटकारा पाने के लिए ये 6 टिप्स अपनाएं
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले चेहरे को धो लें।
- अब साफ ब्रश की मदद से इस पैक को चेहरे पर लगाएं।
- इस पैक को त्वचा में अब्जॉर्ब होने में कम से कम 15-20 मिनट लगेंगे।
- करीब 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।
- हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से माथे पर नजर आ रही झुर्रियां कम होने लगेंगी।
इसे भी पढ़ें:30 की उम्र में माथे की झुर्रियां कर रही हैं परेशान, ये टिप्स अपनाएं
इस पैक के फायदे
- ओट्स के उपयोग से त्वचा एक्सफोलिएट होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ओट्स के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर तेल कम नजर आएगा। (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स)
- इस पैक में बादाम के तेल का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें विटामिन ई पाया जाता है। यह विटामिन स्किन को हेल्दी रखने का काम करता है।
चेहरे पर लगाएं ये चीजें
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दूध और शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट में केले को मैश कर लें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। केला में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, सिलिका पाया जाता है। ये सभी तत्व स्किन को जवां रखने का काम करते हैं। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करने से आपको असर दिखने लगेगा।
मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करती है। वहीं केला आपकी स्किन को नरिश करेगा। ड्राई स्किन के लिए केला बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपके फेस पर पिंपल हैं तो इस पेस्ट को लगाने से यह समस्या भी कम हो जाएगी। शहद त्वचा को चमकदार बनाता है।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि क्या यह आपकी स्किन के लिए सही है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।